Responsive Scrollable Menu

'थारू समाज के विकास को सरकार की प्राथमिकता, आपकी राय से बनती हैं हमारी योजनाएं', जनजाति संवाद कार्यक्रम में बोले CM धामी

Tharu Tribe: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऊधम सिंह नगर के खटीमा स्थित धानी रिसॉर्ट में आयोजित थारू आदिवासी संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने थारू समाज के लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं, सुझाव तथा विकास से जुड़े मुद्दे सुने. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि थारू समाज के हितों की रक्षा और उनके समग्र विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपके शब्द हमारी सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. हम आपकी बातों और सुझावों के आधार पर योजनाएं बनाते हैं और उन्हें प्रभावी तरीके से लागू करने का प्रयास करते हैं. उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है और सरकार लगातार इसी दिशा में आगे बढ़ रही है.

सीएम ने थारू जनजाति को बताया विरासत का अहम हिस्सा

मुख्यमंत्री ने कहा कि थारू जनजाति उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस समाज की परंपराएं, संस्कृति और जीवनशैली राज्य की पहचान को समृद्ध बनाती हैं. इसलिए सरकार केवल बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि थारू समाज की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भी कई प्रयास कर रही है.

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति बढ़ाई गई है ताकि वहां रहने वाले लोगों को भी शहरों जैसी सुविधाएं मिल सकें. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की कोशिश है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुंचे. 

यह भी पढ़ें: सीएम धामी ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, पार्किंग एवं आधारभूत विकास परियोजनाओं की दी सौगात

 

थारू समाज तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ- धामी

सीएम धामी ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ थारू समाज के पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है. महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी लें और उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं.

समाज ने रखी अपनी बात

संवाद कार्यक्रम के दौरान थारू समाज के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखी. उन्होंने स्थानीय विकास, शिक्षा, रोजगार और अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े सुझाव दिए. मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने में विश्वास रखती है और हर सकारात्मक सुझाव का स्वागत करती है.

सीएम ने किया संबोधित

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है. उन्होंने दोहराया कि किसी भी समाज का विकास तभी संभव है, जब उसकी संस्कृति, परंपराओं और पहचान का सम्मान किया जाए. थारू समाज ने हमेशा प्रदेश की सामाजिक और सांस्कृतिक समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करती रहेगी.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में विकास की नई रफ्तार, सीएम धामी ने 28 करोड़ से अधिक की 8 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

 

मुख्यमंत्री ने दिलाया भरोसा

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में थारू समाज के लोग, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. पूरे आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और भरोसा दिलाया कि सरकार और जनता के बीच संवाद का यह सिलसिला आगे भी लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जनता के सुझाव ही सरकार के लिए सबसे बड़ा मार्गदर्शन हैं और इन्हीं के आधार पर उत्तराखंड के विकास को नई गति दी जाएगी.

 

 

 

 

 

Continue reading on the app

31 जुलाई तक फॉरेक्स स्वैप सुविधा के तहत जुटाए गए 40.82 अरब डॉलर के विदेशी निवेश, एफसीएनआर(बी) जमा का सबसे बड़ा योगदान: आरबीआई

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ाने के लिए शुरू की गई रियायती स्वैप सुविधा को मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। केंद्रीय बैंक की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 31 जुलाई 2026 तक इस योजना के तहत 40.82 अरब डॉलर का कुल विदेशी मुद्रा प्रवाह (फॉरेक्स इनफ्लो) दर्ज किया गया है, जिसमें सबसे बड़ा योगदान फॉरेन करेंसी नॉन-रेसीडेंट (बैंक) यानी एफसीएनआर(बी) जमा का रहा है।

आरबीआई ने एक प्रेस नोट में बताया कि यह विशेष स्वैप सुविधा विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) को मजबूत करने और देश में विदेशी मुद्रा के प्रवाह को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।

रिजर्व बैंक ने 5 जून 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया था कि वह एफसीएनआर(बी) जमा, ओवरसीज फॉरेन करेंसी बॉरोइंग्स (ओएफसीबी) और एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग्स (ईसीबी) के जरिए बड़े पैमाने पर विदेशी मुद्रा जुटाने की योजना लागू करेगा। यह सुविधा 8 जून 2026 से प्रभावी हुई थी।

अधिकृत डीलर बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक जुटाई गई कुल राशि में 36.73 अरब डॉलर केवल एफसीएनआर(बी) जमा के माध्यम से आए हैं, जो कुल विदेशी मुद्रा प्रवाह का सबसे बड़ा हिस्सा है।

इसके अलावा, ओवरसीज फॉरेन करेंसी बॉरोइंग्स (ओएफसीबी) के जरिए 2.58 अरब डॉलर और एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग्स (ईसीबी) के माध्यम से 1.52 अरब डॉलर का निवेश प्राप्त हुआ। इस तरह 31 जुलाई तक कुल विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़कर 40.82 अरब डॉलर पहुंच गया।

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि नई एफसीएनआर(बी) जमा के लिए रियायती स्वैप सुविधा 30 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। वहीं ओएफसीबी और ईसीबी के लिए यह सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी।

केंद्रीय बैंक का मानना है कि यह योजना भारत में विदेशी मुद्रा के प्रवाह को बढ़ाने और देश के विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आरबीआई की यह पहल वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और वित्तीय स्थिरता को समर्थन देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Commonwealth Games 2026 Live: भारत के मेडल इवेंट हुए शुरू, एथलीट लगाएंगे पदकों की झड़ी

Commonwealth Games 2026 Live: भारतीय एथलीट कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन आज पदकों की झड़ी लगाने वाले हैं। शनिवार को भारतीय बॉक्सर 10 गोल्ड मेडल के लिए रिंग में होंगे। Sat, 01 Aug 2026 14:29:53 +0530

  Videos
See all

Viral Video | मुरादाबाद फैक्ट्री में आग से मची अफरा तफरी | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T10:10:12+00:00

Kulgam Terror Attack Latest News: कुलगाम में हमले के बाद सुरक्षाबलों की ऐसी है घेराबंदी !Indian Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T10:05:21+00:00

Spain Morocco Border: स्पेन में आई घुसपैठियों की सुनामी, मुस्लिम देश ने टेंशन बढ़ाई | Europe News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T10:04:46+00:00

मसूरी की अवैध मजार चला धामी का हथौड़ा #uttarakhand #Mazar #mussoorie #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T10:08:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers