Responsive Scrollable Menu

आरएसएमएसएसबी जूनियर इंजीनियर 1111 पद भर्ती। RSMSSB Junior Engineer Recruitment

जूनियर इंजीनियर राजस्थान अधीनस्थ और मंत्री सेवा चयन बोर्ड भर्ती। जूनियर इंजीनियर 1111 पद भर्ती। Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board (RSMSSB) Junior Engineer Recruitment जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) राजस्थान अधीनस्थ और मंत्री सेवा चयन बोर्ड – Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board (RSMSSB) के वर्णित विभाग में जूनियर इंजीनियर के 1111 रिक्त […]

The post आरएसएमएसएसबी जूनियर इंजीनियर 1111 पद भर्ती। RSMSSB Junior Engineer Recruitment appeared first on GovHindiJobs.

Continue reading on the app

Horoscope 16 August 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

धन लाभ और मनोरंजन। अधीनस्थ लोग सहायक सिद्ध होंगे। मनोकामनाएं पूरी होगी। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा, कलह भी संभव।

वृष

मित्रों-परिजनों के साथ आनंद भरा दिन। अखबारों में नाम छप सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपसी सहमति से विवाद सुलझेगा।

मिथुन

कठिन से कठिन काम पूरा करेंगे। परिस्थितियां अनुकूल हो जाएगी। स्थान परिवर्तन/आवास पुर्ननिर्माण। आपका स्वभाव अड़ीयल हो सकता है।

कर्क

आर्थिक उन्नति की ओर विशेष कदम। आपके व्यक्तित्व से जनता प्रभावित होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। लाभकारी सम्पर्क बढ़ेंगे, नई योजना भी।

सिंह

परमार्थ के कामों में यश। जीवनशैली में परिवर्तन लाने का संकल्प लेंगे। गुप्त प्रेम प्रसंग में खटपट। पूर्वार्द्ध उत्तम रहेगा, अपराहन में परेशानियां।

कन्या

सेहत में सुधार होगा- अच्छा दिन है। सार्वजनिक सभा में सम्मानित हो सकते हैं। छोटी-बड़ी यात्रा का योग है। अनेक समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

तुला

घर की साज-सज्जा में व्यस्त रहेंगे। घरेलू उपयोग की महंगी खरीदारी। चिंता और परेशानी का दिन। कड़े संघर्ष का दिन है, लेकिन परिणाम पक्ष में।

वृश्चिक 

कोई नई मुसीबत आ खड़ी होगी। व्यापार विस्तार- नए व्यापार की योजना भी। स्वजनों में सराहनीय सहयोग मिलेगा। सम्पर्क बढेंगे, प्रतिष्ठा भी देंगे।

धनु

कोर्ट कचहरी का चक्कर हो सकता है। कर्तव्य की उपेक्षा से तनाव रहेगा। आज विजय दिवस मनाएंगे। संतान संबंधी चिंताओं का निराकरण। 

मकर 

जायदाद की समस्या सुलझ सकती है। घरेलू समस्याएं घेरे रहेगी। अच्छे समय का पूरा लाभ उठाएं। षडयंत्र के शिकार हो सकते हैं।

कुंभ

प्रतिभा मुखरित और प्रशसित होगी। राजनैतिक लोगों से लाभ और उनमें प्रतिष्ठा। कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में सफलता।

मीन

बिगड़े काम सुधारने का दिन। आमदनी और धन संचय दोनों की प्राप्ति। सामाजिक कार्यों और समारोह में भाग ले सकते हैं। गुप्त चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।

Continue reading on the app

  Sports

Sanjay Manjrekar हैरान हैं कि IPL की युवा पीढ़ी Test cricket में आसानी से ढल रही

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा कि यह उनके लिए हैरान करने वाली बात है कि आईपीएल की पीढ़ी टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों से इतनी सहजता से कैसे तालमेल बिठा पा रही है। उन्होंने आधुनिक युग के खिलाड़ियों के टी20 से टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की तुलना पॉप गायकों द्वारा शास्त्रीय राग गाने की कोशिश से की।

दूरदर्शन के ‘द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो’ में बात करते हुए मांजरेकर ने मौजूदा पीढ़ी की काबिलियत पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी टी20 क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए हैं, वे लाल गेंद वाले क्रिकेट के लिए जरूरी महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव इतनी आसानी से कर पा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: IND vs SL Test: Ravindra Jadeja ने तोड़ी श्रीलंका की बड़ी साझेदारी, Sri Lanka के 6 विकेट गिरे, भारत जीत के करीब

मांजरेकर ने कहा, ‘‘अगर आधुनिक पॉप गायकों से शास्त्रीय गायन या राग गाने के लिए कहा जाए तो यह उनके लिए बहुत मुश्किल होगा। लेकिन ये खिलाड़ी ऐसा कर रहे हैं। मेरे लिए यह हैरानी की बात है कि आईपीएल और टी20 की पीढ़ी इतना अच्छा टेस्ट क्रिकेट कैसे खेल रही है और वो भी गेंदबाजी करते हुए और रन बनाने, दोनों के मामले में।’’

इसे भी पढ़ें: Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया

उन्होंने खासतौर पर आधुनिक बल्लेबाजों की अनुकूलन क्षमता की तारीफ की, क्योंकि टी20 और टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों में काफी अंतर होता है। उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजी के मामले में ज्यादा, क्योंकि टी20 बल्लेबाजी और टेस्ट बल्लेबाजी में बहुत अंतर होता है।’’

भारत की युवा टीम में कई आईपीएल और टी20 सितारे शामिल हैं, जो इस समय श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में खेल रहे हैं। ऐसे में मांजरेकर की टिप्पणी आधुनिक क्रिकेटर के बदलते स्वरूप को दर्शाती है, जहां खिलाड़ियों से अलग-अलग प्रारूपों के बीच आसानी से ढलने की उम्मीद की जाती है।

इसे भी पढ़ें: शुभमन गिल ने पूरे किए कप्तानी का एक साल, 600th Test में कप्तानी कर रचेंगे इतिहास; Shubman Gill on WTC Goals

टी20 क्रिकेट की आक्रामक गति से टेस्ट क्रिकेट में जरूरी संयम, तकनीक और एकाग्रता की ओर तेजी से बदलाव करने की काबिलियत मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों की पीढ़ी की एक प्रमुख विशेषता बन गई है।

Thu, 20 Aug 2026 17:45:50 +0530

  Videos
See all

Garjana With Rubika Liyaquat: वंदे मातरम् ना गाने पर कांग्रेस का तर्क क्या? | #rahulgandhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T12:46:24+00:00

Garjana I Rubika Liyaquat: वंदे मातरम पर रुबिका का राहुल से सीधा सवाल! #garjana #rubikaliyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T12:47:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers