E-20 के खिलाफ खोला मोर्चा, तहसीन पूनावाला को नजरबंद करने पहुंची दिल्ली पुलिस
सामाजिक कार्यकर्ता और उद्योगपति तहसीन पूनावाला ने आज से ई-20 पेट्रोल ब्लेंडिंग के खिलाफ भूख हड़ताल करने का ऐलान किया था। अब उनका दावा है कि दिल्ली पुलिस उन्हें हाउस अरेस्ट करने पहुंच गई है।
Lock Upp 2: पामेला पर भड़कें रितेश देशमुख, राम कपूर का किया सपोर्ट, लैला की भी जमकर लगी क्लास
Lock Upp 2 Upcoming Episode: रियलिटी शो लॉकअप 2 पिछले डेढ़ महीने से लोगों का मनोरंजन कर रहा है. अब ये शो अपने आखिरी हफ्ते में पहुंच गया है और हर कंटेस्टेंट की नजर ट्रॉफी पर है. ऐसे में शो में एक के बाद एक ड्रामे और लड़ाई देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में राम कपूर (Ram Kapoor) और पामेला सेरेना (Pamela Serena) के बीच जमकर लड़ाई हुई. वहीं, अब जजमेंट डे पर रितेश देशमुख पामेला सेरेना पर बुरी तरह भड़कने वाले हैं. जानते हैं, शो में और क्या-क्या होगा.
जजमेंट डे में आएंगी हुमा और भूमि पेडनेकर
लॉकअप 2 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और फराह खान (Farah Khan) जजमेंट डे पर हुमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर का स्वागत करते हैं. दोनों एक्ट्रेस जनता की आवाज बनकर शो में आएंगी और एक-एक कंटेस्टेंट से बात करती हैं. इसी दौरा रितेश देशमुख राम कपूर और पामेला की लड़ाई का मुद्दा उठाते हैं और राम कपूर का खुलकर सपोर्ट करते हैं. रितेश देशमुख कहते हैं कि पामेला ने खुद को विक्टिम दिखाया है.
पामेला पर भड़केंगे रितेश
अपकमिंग एपिसोड में रितेश पामेला सेरेना को गलत बताते कहेंगे- 'आपने बार बार ये कहा कि राम कपूर मुझे मारने वाले थे' इस पर पामेला कहती हैं- 'वो मेरे बहुत पास थे. उनका चेहरा मेरे बहुत पास था.' फिर रितेश भड़क जाते हैं और गुस्से में पामेला से रहते हैं-'ये जो नेरेटिव आपने जो यहां पर बनाया, खुद को विक्टिम दिखाया.. ये बहुत ही गलत था.' वहीं, रितेश की बात सुनकर पामेला शांत हो जाती हैं और राम कपूर कुछ नहीं बोलते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान आती है.
I agree Ram is tharki but I don't think he was going to hit Pamala. She tries to victimize herself for smpathy , nothing else .#LockUpp2 pic.twitter.com/rZ2vzn1iMg
— ???????????????????????????? (@avyyaan) July 31, 2026
ये भी पढ़ें- 'औरतों को अनसेफ फील नहीं करा सकते...', राम कपूर ने पार की हदें, बुरी तरह भड़कीं आकांक्षा चमोला
पामेला और राम के बीच क्या हुआ?
दरअसल, 'लॉकअप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में पामेला और राम कपूर के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है. पामेला राम पर महिलाओं के प्रति नफरत रखने का आरोप लगाती है. वो कहती हैं कि राम कपूर महिलाओं से पूरी तरह नफरत करते हैं. पामेला के इस बयान पर राम भी चुप नहीं रहते और अपनी बात रखने की कोशिश करते हैं. लेकिन पामेला उनकी नहीं सुनती हैं. ऐसे में राम कपूर पामेला के पीछे-पीछे जाते हैं, और बात समझाने के लिए करीब जाते हैं. ऐसे में पामेला उन पर मारने का आरोप लगाती हैं और मुद्दा बनाती हैं.
इन कंटेस्टेंट की भी लगेगी क्लास
दूसरी ओर जजमेंट डे पर पामेला के अलावा कई और कंटेस्टेंट की भी क्लास लगने वाली हैं. जनता की आवाज बनकर शो में आएहुमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर एक-एक कंटेस्टेंट की बैंड बजाएंगी. भूमि आकांक्षा चौधरी के गेम प्लान की बात करेंगी और उन्हें समझाएंगी. तो दूसरी ओर हुमा कुरैशी शिल्पा शिंदे से बात करेगीं. इतना गी नहीं, हुमा वरुण यादव से भी बात करेंगी और उन्हें भाषा पर लगाम लगाने के लिए कहेंगी. हुमा की बात सुनकर लैला रोने लग जाते हैं. अब देखना होगा की शो में क्या मजेदार होने वाला है.
विनर को लेकर उड़ रही अफवाह
वहीं, 'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले करीब आते ही शो के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर तेज हो गया है. कई वायरल पोस्ट और अनऑफिशियल रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शिवांगी जोशी ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है, जबकि श्रेया कालरा को रनर-अप बताया जा रहा है. हालांकि, मेकर्स या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की ओर से अभी तक विनर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में इन दावों को फिलहाल सिर्फ अफवाह ही माना जा रहा है.
ये भी पढे़ं- 'वो मुझे तंग करते थे, उनसे कभी नहीं मिलूंगी', आकांक्षा चमोला के पति गौरव खन्ना पर इस एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation























