Responsive Scrollable Menu

Lock Upp 2: पामेला पर भड़कें रितेश देशमुख, राम कपूर का किया सपोर्ट, लैला की भी जमकर लगी क्लास

Lock Upp 2 Upcoming Episode: रियलिटी शो लॉकअप 2 पिछले डेढ़ महीने से लोगों का मनोरंजन कर रहा है. अब ये शो अपने आखिरी हफ्ते में पहुंच गया है और  हर कंटेस्टेंट की नजर ट्रॉफी पर है. ऐसे में शो में एक के बाद एक ड्रामे और लड़ाई देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में राम कपूर (Ram Kapoor) और पामेला सेरेना (Pamela Serena) के बीच  जमकर लड़ाई हुई. वहीं, अब जजमेंट डे पर रितेश देशमुख पामेला सेरेना पर बुरी तरह भड़कने वाले हैं. जानते हैं, शो में और क्या-क्या होगा.

जजमेंट डे में आएंगी हुमा और भूमि पेडनेकर

लॉकअप 2 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और फराह खान (Farah Khan) जजमेंट डे पर हुमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर का स्वागत करते हैं.  दोनों एक्ट्रेस जनता की आवाज बनकर शो में आएंगी और एक-एक कंटेस्टेंट से बात करती हैं. इसी दौरा रितेश देशमुख राम कपूर और पामेला की लड़ाई का मुद्दा उठाते हैं और राम कपूर का खुलकर सपोर्ट करते हैं. रितेश देशमुख कहते हैं कि पामेला ने खुद को विक्टिम दिखाया है.

पामेला पर भड़केंगे रितेश 

अपकमिंग एपिसोड में रितेश पामेला सेरेना को गलत बताते कहेंगे- 'आपने बार बार ये कहा कि राम कपूर मुझे मारने वाले थे' इस पर पामेला कहती हैं- 'वो मेरे बहुत पास थे. उनका चेहरा मेरे बहुत पास था.' फिर रितेश भड़क जाते हैं और गुस्से में पामेला से रहते हैं-'ये जो नेरेटिव आपने जो यहां पर बनाया, खुद को विक्टिम दिखाया.. ये बहुत ही गलत था.' वहीं, रितेश की बात सुनकर पामेला शांत हो जाती हैं और राम कपूर कुछ नहीं बोलते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान आती है.

ये भी पढ़ें- 'औरतों को अनसेफ फील नहीं करा सकते...', राम कपूर ने पार की हदें, बुरी तरह भड़कीं आकांक्षा चमोला

पामेला और राम के बीच क्या हुआ?

दरअसल, 'लॉकअप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में पामेला और राम कपूर के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है. पामेला राम पर महिलाओं के प्रति नफरत रखने का आरोप लगाती है. वो कहती हैं कि राम कपूर महिलाओं से पूरी तरह नफरत करते हैं. पामेला के इस बयान पर राम भी चुप नहीं रहते और अपनी बात रखने की कोशिश करते हैं. लेकिन पामेला उनकी नहीं सुनती हैं. ऐसे में राम कपूर पामेला के पीछे-पीछे जाते हैं, और बात समझाने के लिए करीब जाते हैं. ऐसे में पामेला उन पर मारने का आरोप लगाती हैं और मुद्दा बनाती हैं.

इन कंटेस्टेंट की भी लगेगी क्लास

दूसरी ओर जजमेंट डे पर पामेला के अलावा कई और कंटेस्टेंट की भी क्लास लगने वाली हैं. जनता की आवाज बनकर शो में आएहुमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर  एक-एक कंटेस्टेंट की बैंड बजाएंगी. भूमि आकांक्षा चौधरी के गेम प्लान की बात करेंगी और उन्हें समझाएंगी. तो दूसरी ओर हुमा कुरैशी शिल्पा शिंदे से बात करेगीं. इतना गी नहीं,  हुमा वरुण यादव से भी बात करेंगी और उन्हें भाषा पर लगाम लगाने के लिए कहेंगी. हुमा की बात सुनकर लैला रोने लग जाते हैं. अब देखना होगा की शो में क्या मजेदार होने वाला है.

विनर को लेकर उड़ रही अफवाह

वहीं, 'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले करीब आते ही शो के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर तेज हो गया है. कई वायरल पोस्ट और अनऑफिशियल रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शिवांगी जोशी ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है, जबकि श्रेया कालरा को रनर-अप बताया जा रहा है. हालांकि, मेकर्स या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की ओर से अभी तक विनर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में इन दावों को फिलहाल सिर्फ अफवाह ही माना जा रहा है.

ये भी पढे़ं- 'वो मुझे तंग करते थे, उनसे कभी नहीं मिलूंगी', आकांक्षा चमोला के पति गौरव खन्ना पर इस एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

Continue reading on the app

Transfer News : एमपी पुलिस मुख्यालय ने RI के थोकबंद तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल ने रक्षित निरीक्षकों (RI ) के थोकबंद तबादले (RI transfers) किये हैं, इन सभी अधिकारियों को जिला मुख्यालयों में, जिला यातायात में और पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों में पदस्थ किया गया है और तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी की गई आर आई ट्रांसफर सूची में 140 अधिकारियों के नाम  हैं जिन्हें वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर नए जिले में पदस्थ किया गया है, आदेश में कहा गया है कि इनकी सभी के स्थानांतरण पुलिस स्थापना बोर्ड से अनुमोदन के बाद किये गए हैं।

निश्चित समयावधि में किया जाए कार्यमुक्त 

आदेश में ये भी कहा गया है कि तबादला नीति 2026 में किये गए प्रावधानों के तहत ट्रांसफर किये गए अधिकारी को  निश्चित समयावधि में कार्यमुक्त किया जाये और यदि अधिअकरी निलंबन वधि में है तो उसे कार्यमुक्त ना करते हुए पुलिस मुख्यालय को उसकी सूचना दी जाए।

पुलिस मुख्यालय का आदेश 

https://www.mpbreakingnews.in/wp-content/uploads/2026/08/MpBreakingNews31299878.pdf

Continue reading on the app

  Sports

बेटी घर में घुसने नहीं देती... जूड बेलिंगम का ऑटोग्राफ लेकर बोले रवि शास्त्री, एजबेस्टन में दिखा दिग्गज का फैनबॉय अंदाज

Ravi Shastri-Jude Bellingham: 'द हंड्रेड' में बर्मिंघम फीनिक्स की वेल्श फायर से हार के बावजूद शनिवार का दिन खास रहा. टॉस के दौरान टीम के सह-मालिक और फुटबॉल स्टार जूड बेलिंगम मौजूद रहे, जिनका रवि शास्त्री ने अपने कड़क अंदाज में स्वागत किया. शास्त्री ने बेलिंगम से मिली ऑटोग्राफ वाली कैप को लेकर मजाक में कहा कि अगर वे इसे न ले जाते तो उनकी बेटी उन्हें घर में नहीं घुसने देती. Sun, 2 Aug 2026 20:27:42 +0530

  Videos
See all

Middle East War Alert: बहरीन में अमेरिकी बेस पर हमला? Iran Attacks US Military Base In Bahrain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T15:45:32+00:00

रिटायरमेंट से एक दिन पहले इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार | Gwalior | Lokayukta Trap | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T15:45:36+00:00

Saudi Arabia Nuclear Program: Iran के बाद अब सऊदी अरब भी बनाएगा परमाणु बम? | Trump | USA | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T15:45:25+00:00

Mojtaba Khamenei News | कहां और किस हाल में हैं मोजतबा खामेनेई? #worldnews #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T15:41:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers