Responsive Scrollable Menu

संपत्ति का खूनी खेल, शिक्षिका बहू ने ससुर को उतारा मौत के घाट, 4 घंटे में खुली पोल

UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में संपत्ति के लालच में एक शिक्षिका बहू ने अपने ससुर की निर्मम हत्या कर दी. वारदात के बाद शव को खाली प्लॉट में फेंक दिया गया. पुलिस ने 4 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश कर दिया.

The post संपत्ति का खूनी खेल, शिक्षिका बहू ने ससुर को उतारा मौत के घाट, 4 घंटे में खुली पोल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Commercial LPG कीमत में गिरावट, ATF हुआ महंगा

नयी दिल्ली, एक अगस्त होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी। इसके तहत 19 किलोग्राम के एलपीजी के सिलेंडर के दाम में 192 रुपये की कमी की गयी है। वहीं विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।

यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय मानक दरों के रुख को देखते हुए किया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों से मिली सूचना के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम का वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर अब 2,930 रुपये के बजाय 2,738 रुपये का मिलेगा। वहीं, एटीएफ की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 115 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

यह लगातार दूसरा महीना है, जब वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में कटौती की गई है। इससे पहले एक जुलाई को 183.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई थी। वहीं, एटीएफ की कीमत में वृद्धि ने एक जुलाई को की गई लगभग समान कटौती का असर खत्म कर दिया।

एक जुलाई और एक अगस्त को वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में की गई कटौती से पहले पश्चिम एशिया संकट के कारण जून में इसकी कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। फरवरी के आखिर में संघर्ष शुरू होने के बाद 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत जून में बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई थी जबकि फरवरी में यह 1,740.50 रुपये थी। यानी इस दौरान इसमें कुल 1,373 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई थी।

इसके साथ ही बाजार मूल्य वाले पांच किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी 808.50 रुपये से घटाकर 762 रुपये कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय मानक मूल्यों और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों के आधार पर इन कीमतों में संशोधन किया जाता है। वैट जैसे स्थानीय करों के कारण विभिन्न राज्यों में इनकी कीमतें अलग-अलग होती हैं।

घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसकी कीमत 942 रुपये प्रति सिलेंडर बनी हुई है। घरेलू एलपीजी की कीमत में आखिरी बार सात जून को 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति प्रभावित होने और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में तेजी के चलते मार्च में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन दोनों ईंधनों की कीमतों में आखिरी बार मई में लगभग 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका दौरे से पहले माही की शरण में ऋषभ पंत, रांची पहुंचकर साथ में की स्पेशल ट्रेनिंग

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका दौरे से पहले महेंद्र सिंह धोनी से मिलने रांची पहुंचे. इस दौरान उन्होंने धोनी के साथ ट्रेनिंग भी की. पंत को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है. ऐसे में पंत ने रांची पहुंचकर पूर्व भारतीय कप्तान से जरूरी टिप्स लिया है. Sat, 1 Aug 2026 13:55:54 +0530

  Videos
See all

PM Modi | "मैं पंजाब के सभी लोगों को भी बधाई देता हूँ" | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T08:45:14+00:00

Delhi में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T08:46:47+00:00

यूपी मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग | #shorts #shortvideo #shortsfeed #viral #viralvideo #viralreels #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T08:44:22+00:00

PM मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब |#shorts #shortvideo #shortsfeed #viral #viralvideo #viralreels #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T08:46:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers