राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी: 17 अगस्त को स्वर्ण झूले पर विराजेंगे रामलला, ऐसे होंगे दिव्य दर्शन
अयोध्या के श्रीराम मंदिर में इस वर्ष सावन झूलनोत्सव को यादगार बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और आध्यात्मिक स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर योजना बना रहा है।
धार्मिक परंपरा के अनुसार, सावन शुक्ल पंचमी (17 अगस्त) को रामलला को गर्भगृह में विशेष रूप से तैयार किए गए स्वर्ण झूले पर विराजमान कराया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु लगभग 20 फीट की दूरी से प्रभु के झूला दर्शन कर सकेंगे।
धर्म समिति तैयार कर रही है पूरी रूपरेखा
ट्रस्ट ने आयोजन की जिम्मेदारी धर्म समिति को सौंपी है। समिति झूला दर्शन, भजन, कजरी, सावन गीत, धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर रही है। जल्द ही बैठक के बाद अंतिम कार्यक्रम को मंजूरी दी जाएगी।
ट्रस्ट पदाधिकारी लगातार कर रहे समीक्षा
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से ट्रस्टियों और संतों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इस वर्ष के झूलनोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। वहीं, अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्णमोहन और ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास भी आयोजन से जुड़ी तैयारियों पर लगातार समन्वय बनाए हुए हैं।
15 अगस्त से शुरू होगा सावन मेला
रामनगरी में पारंपरिक सावन मेला और झूलनोत्सव की शुरुआत 15 अगस्त से मणि पर्वत पर होगी। इसके बाद पंचमी तिथि पर रामलला स्वर्ण झूले पर विराजेंगे। इस बार मुख्य मंदिर के साथ-साथ मंदिर परिसर के अन्य पूरक मंदिरों में भी विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उत्सव विग्रह यात्रा पर भी विचार
ट्रस्ट इस बात पर भी विचार कर रहा है कि श्रीराम मंदिर के उत्सव विग्रह को मणि पर्वत की पारंपरिक यात्रा में शामिल किया जाए। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो इस वर्ष का झूलनोत्सव श्रद्धालुओं के लिए पहले से अधिक आकर्षक और ऐतिहासिक बन सकता है।
iQOO Z11 जल्द देगा भारत में दस्तक: कंपनी ने पोस्ट शेयर किया कंफर्म, मिलेगी 3D कर्व्ड डिस्प्ले और MediaTek चिप
iQOO ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z11 की लॉन्चिंग को आधिकारिक तौर पर टीज कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे साफ हो गया है कि iQOO Z11 जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री करने वाला है। हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। जानिए इसके फीचर्स और अन्य डिटेल्स।
X पोस्ट से मिला बड़ा संकेत
iQOO ने X पर एक पोस्ट में तीन बाइनरी कोड "01011010", "00110001" और "00110001" शेयर किए। इन कोड्स को डिकोड करने पर "Z", "1" और "1" मिलता है, जिससे पुष्टि होती है कि कंपनी भारत में iQOO Z11 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
फिलहाल कंपनी ने स्मार्टफोन की लॉन्च डेट, कैमरा, बैटरी या अन्य स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इनसे जुड़ी जानकारी सामने आएगी।
ये भी पढ़े-ः Moto Pad 70 Groove भारत में लॉन्च: 9 JBL Pro स्पीकर्स, 10,200mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स, देखें कीमत
भारत में मिलेगा नया प्रोसेसर
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय बाजार में आने वाला iQOO Z11 चीन में लॉन्च हुए मॉडल से अलग होगा। जहां चीन में यह फोन MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर के साथ आया था, वहीं भारत में इसे नए MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3D Curved AMOLED Display भी देखने को मिल सकती है।
चीन वाले iQOO Z11 के फीचर्स
चीन में लॉन्च हुए iQOO Z11 में 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260×2800 पिक्सल है। यह 165Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR सपोर्ट और 100% DCI-P3 कलर गैमट के साथ आता है। फोन में 16GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह Canglang Fuguang, Skylight White और Polar Night Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
कैमरा और कूलिंग सिस्टम
फोटोग्राफी के लिए चीन वाले मॉडल में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। हेवी गेमिंग और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7K Ice Dome VC Liquid Cooling System दिया गया है, जो बेहतर थर्मल मैनेजमेंट सुनिश्चित करता है।
भारत में क्या मिल सकता है?
हालांकि भारत में लॉन्च होने वाले iQOO Z11 के सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर, 3D Curved AMOLED डिस्प्ले, दमदार कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी जल्द ही इसकी लॉन्च डेट और अन्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















