Responsive Scrollable Menu

कहा गया कंगना रनौत की सस्ती कॉपी, तो एक एक्टर की पत्नी ने करा दिया था फिल्म से बाहर, अब बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस हैं तापसी पन्नू

Taapsee Pannu Birthday: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेसेस में शुमार तापसी पन्नू आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. अपनी बेहतरीन एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर तापसी ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने हमेशा ऐसी फिल्मों का सिलेक्शन किया, जिनमें महिला किरदार सिर्फ सजावट का हिस्सा नहीं बल्कि कहानी की सबसे मजबूत कड़ी रहे. यही वजह है कि 'पिंक', 'थप्पड़', 'बदला', 'मुल्क', 'मनमर्जियां' और 'हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे भरोसेमंद हसीनाओं में शामिल कर दिया.

लेकिन पर्दे पर मजबूत नजर आने वाली तापसी की जिंदगी भी संघर्षों और विवादों से अछूती नहीं रही. कभी उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर नौकरी की, तो कभी एक बड़े प्रोजेक्ट से सिर्फ इसलिए बाहर कर दी गईं क्योंकि कथित तौर पर एक एक्टर की पत्नी उन्हें फिल्म में नहीं देखना चाहती थीं. वहीं कंगना रनौत के साथ उनका विवाद भी कई वर्षों तक सुर्खियों में रहा. तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें.

पढ़ाई में अव्वल थीं तापसी पन्नू

तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त 1987 को नई दिल्ली के एक सिख परिवार में हुआ था. बचपन से ही वो पढ़ाई में काफी होशियार थीं. उन्होंने अपना स्कूल दिल्ली के अशोक विहार किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 90 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. स्कूल के बाद उन्होंने गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय तक एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर भी काम किया. उस समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि कंप्यूटर के सामने बैठकर कोड लिखने वाली ये लड़की एक दिन भारतीय सिनेमा की बड़ी स्टार बन जाएगी.

इंजीनियरिंग छोड़ मॉडलिंग की दुनिया में रखा कदम

कॉर्पोरेट नौकरी के दौरान ही तापसी की दिलचस्पी मॉडलिंग की तरफ बढ़ने लगी. उन्होंने नौकरी के साथ-साथ मॉडलिंग असाइनमेंट भी करने शुरू किए. साल 2008 में उन्होंने मशहूर टैलेंट हंट शो 'गेट गॉर्जियस' में हिस्सा लिया. इस शो ने उन्हें ग्लैमर इंडस्ट्री में पहचान दिलाई और यहीं से उनके लिए फिल्मों के दरवाजे खुलने लगे. हालांकि तापसी का सपना सिर्फ मॉडल बनना नहीं था. वो बड़े पर्दे पर एक्टिंग करना चाहती थीं और जल्द ही उनका ये सपना भी पूरा हो गया.

साउथ फिल्मों से शुरू हुआ एक्टिंग करियर

तापसी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड से नहीं बल्कि साउथ सिनेमा से की. साल 2010 में उन्होंने तेलुगु फिल्म 'झुम्मांदी नादम' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. पहली ही फिल्म में उनके काम को पसंद किया गया और इसके बाद उन्होंने तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में लगातार काम किया. कुछ ही वर्षों में तापसी साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा बन गईं और कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया.

तीन साल बाद बॉलीवुड में मिली एंट्री

साउथ फिल्मों में पहचान बनाने के बाद तापसी ने साल 2013 में फिल्म 'चश्मे बद्दूर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन असली पहचान उन्हें बाद के वर्षों में मिली. फिल्म 'पिंक' में उनके दमदार एक्टिंग ने दर्शकों और समीक्षकों दोनों को प्रभावित किया. इसके बाद 'नाम शबाना', 'मुल्क', 'मनमर्जियां', 'बदला', 'थप्पड़', 'हसीन दिलरुबा' और 'डोबारा' जैसी फिल्मों में उन्होंने साबित किया कि वह सिर्फ कमर्शियल नहीं बल्कि कंटेंट आधारित सिनेमा की भी मजबूत कलाकार हैं.

एक्टर की पत्नी की वजह से फिल्म से हुई बाहर

तापसी ने एक इंटरव्यू में अपने करियर का एक कड़वा अनुभव भी साझा किया था. उन्होंने बताया कि एक फिल्म में उन्हें साइन किए जाने के बाद अचानक बाहर कर दिया गया. तापसी के मुताबिक, उस फिल्म के एक्टर की पत्नी नहीं चाहती थीं कि वो उस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनें. इसी वजह से उन्हें फिल्म से हटा दिया गया. हालांकि उन्होंने कभी उस एक्टर या उनकी पत्नी का नाम सार्वजनिक रूप से नहीं बताया. इस घटना ने उन्हें जरूर निराश किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने काम के दम पर आगे बढ़ती रहीं.

कंगना रनौत के साथ शुरू हुआ चर्चित विवाद

तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच विवाद बॉलीवुड के सबसे चर्चित विवादों में से एक रहा है. साल 2019 में कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर तापसी को कंगना की 'सस्ती कॉपी' कह दिया था. ये बयान काफी वायरल हुआ और दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई. तापसी ने भी अपने खास अंदाज में इसका जवाब दिया. जब एक न्यूज चैनल ने उन्हें 'क्वीन' कहकर संबोधित किया तो उन्होंने एक्स पर लिखा- "अरे-अरे, ऐसे मत बोलिए. क्वीन उनको ही रहने दीजिए, नहीं तो फिर कॉपी कहलाऊंगी. मैं एक एक्टर ही सही हूं. बस ऐसे ही मेरा साथ देते रहिए. धन्यवाद." तापसी का ये जवाब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा और लोगों ने उनकी हाजिरजवाबी की भी तारीफ की.

इनकम टैक्स रेड के बाद फिर बढ़ी तकरार

साल 2021 में तापसी पन्नू के घर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी हुई थी. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कई ट्वीट कर अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी. तापसी के ट्वीट्स के बाद कंगना रनौत ने भी उन पर निशाना साधा और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी. दोनों के बीच एक बार फिर जुबानी जंग देखने को मिली. उस दौरान ये विवाद कई दिनों तक मनोरंजन जगत की सबसे बड़ी खबरों में शामिल रहा.

"मुझे कंगना जितनी फीस नहीं मिलती"

बाद के वर्षों में भी तापसी ने कई इंटरव्यू में इस विवाद पर खुलकर बात की. एक इंटरव्यू में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि, "मुझे कंगना रनौत जितनी फीस नहीं मिलती, इसलिए शायद मैं 'सस्ती' हूं." उन्होंने ये भी कहा कि अगर किसी दमदार एक्ट्रेस की तुलना उनसे की जाती है तो उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है. समय के साथ दोनों एक्ट्रेसेस के बीच सार्वजनिक बयानबाजी कम हो गई और ये विवाद धीरे-धीरे शांत पड़ गया.

ये भी पढ़ें: 'वो मुझे तंग करते थे, उनसे कभी नहीं मिलूंगी', आकांक्षा चमोला के पति गौरव खन्ना पर इस एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

Continue reading on the app

अगस्त में आईटीआर, बैंकिंग, एलपीजी और क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़े कई अहम वित्तीय बदलाव, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अगस्त 2026 की शुरुआत के साथ ही आम लोगों, टैक्सपेयर्स, बैंक ग्राहकों और यात्रियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण वित्तीय बदलाव लागू हो गए हैं। इस महीने आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तारीख, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक, रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग नियमों में बदलाव, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें और कई बैंकों के डेबिट व क्रेडिट कार्ड नियमों में संशोधन जैसे बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसे में चलिए जानते हैं अगस्त में कौन-कौन से वित्तीय बदलाव आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं।

अगस्त का सबसे अहम वित्तीय अपडेट आयकर रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने की अंतिम तारीख है। ऐसे करदाता जो आईटीआर-3 या आईटीआर-4 दाखिल करते हैं और जिन पर टैक्स ऑडिट लागू नहीं होता, उनके लिए 31 अगस्त 2026 अंतिम तारीख है।

इसमें स्वरोजगार करने वाले पेशेवर, फ्रीलांसर, छोटे कारोबारी और आयकर अधिनियम की धारा 44एडी और 44एडीए के तहत प्रिजम्प्टिव टैक्सेशन स्कीम चुनने वाले करदाता शामिल हैं। यदि निर्धारित समय तक रिटर्न दाखिल नहीं किया जाता है तो धारा 234एफ के तहत 5,000 रुपए तक का जुर्माना लग सकता है। साथ ही, यदि टैक्स बकाया है तो धारा 234ए के तहत ब्याज भी देना पड़ सकता है।

इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक 3 अगस्त से 5 अगस्त तक आयोजित होगी और 5 अगस्त को नीतिगत फैसले की घोषणा की जाएगी।

हालांकि इस बैठक के तुरंत बाद किसी बड़े नियामकीय बदलाव के लागू होने की संभावना नहीं है, लेकिन रेपो रेट, ब्याज दरों और तरलता को लेकर आरबीआई का रुख आने वाले समय में होम लोन की ईएमआई, बैंक लोन और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों को प्रभावित कर सकता है।

भारतीय रेलवे ने 1 अगस्त से रिजर्वेशन काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए टोकन सिस्टम लागू कर दिया है, जिसका उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाना और काउंटरों पर भीड़ कम करना है।

इसके अलावा, भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बीते शुक्रवार को एक नई डिजिटल सेवा शुरू की है, जिसके अंतर्गत अब ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्री टिकट बुक करते समय ही अतिरिक्त सामान की ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने से पहले अलग से पार्सल कार्यालय जाकर अतिरिक्त सामान बुक कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सरकारी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपए से अधिक की कटौती की है।

नई दरों के अनुसार, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 202 रुपए और कोलकाता में 209 रुपए सस्ता हुआ है। नई कीमतें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

एक्सिस बैंक ने अपने प्रीमियम बर्गंडी के लिए मैग्नस क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले कई लाभों में बदलाव करने की घोषणा की है। 28 अगस्त से बैंक डायनेमिक करेंसी कन्वर्जन (डीसीसी) शुल्क को 1.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 2 प्रतिशत कर देगा।

इसके अलावा, टोल भुगतान और गिफ्ट कार्ड खरीद पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स बंद कर दिए जाएंगे। वहीं घरेलू एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए प्रायोरिटी पास से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया जाएगा।

इसके साथ ही एक्सिस बैंक प्रेस्टाइज डेबिट कार्ड पर मिलने वाले कॉम्प्लिमेंट्री इंश्योरेंस कवर की पात्रता भी बदल गई है। अब बीमा लाभ पाने के लिए ग्राहकों को बीमा घटना से 30 दिन पहले कम से कम एक पात्र डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन करना होगा। पहले यह अवधि 90 दिन थी।

इसके अलावा, 28 अगस्त से एक्सिस बैंक अपने डेबिट कार्ड पर डीसीसी शुल्क 1.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.5 प्रतिशत कर देगा।

कोटक महिंद्रा बैंक ने भी 1 अगस्त 2026 से अपने डेबिट कार्ड पर डायनेमिक करेंसी कन्वर्जन (डीसीसी) शुल्क बढ़ा दिया है। अब ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय व्यापारियों या विदेश में प्रोसेस होने वाले लेनदेन पर 3.5 प्रतिशत + जीएसटी शुल्क देना होगा। इससे पहले यह शुल्क 1 प्रतिशत + जीएसटी था।

अगस्त से कई बैंकों ने अपनी बैंकिंग सेवाओं के शुल्क में भी संशोधन किया है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एसएमएस अलर्ट शुल्क को संशोधित करते हुए प्रति संदेश 30 पैसे कर दिया है, हालांकि इस पर मासिक सीमा भी लागू होगी।

इसके अलावा, ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने-अपने बैंकों से डेबिट कार्ड के वार्षिक रख-रखाव शुल्क, ट्रांजैक्शन फीस और अन्य बैंकिंग सेवाओं में हुए बदलावों की जानकारी भी जरूर प्राप्त करें।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगस्त में लागू हुए ये बदलाव टैक्स अनुपालन, बैंकिंग खर्च, निवेश और यात्रा से जुड़े फैसलों को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में समय रहते इन नए नियमों की जानकारी रखना जरूरी है, ताकि अतिरिक्त शुल्क, जुर्माने और असुविधा से बचा जा सके।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

सरहद पार गूंजी मैरी कॉम की धाक... भारत की 'सुपरमॉम' को गुरु मान पाकिस्तान की फातिमा ने रचा इतिहास

Fatima Zahra want to be like MC Mary Kom: मणिपुर की पहाड़ियों से निकली छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम की संघर्ष गाथा अब सरहदों के पार भी नया सवेरा ला रही है. पाकिस्तान के सरगोधा शहर की 22 वर्षीय फातिमा जहरा ने राष्ट्रमंडल खेलों में 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया. वह मुक्केबाजी में पदक जीतने वाली पाकिस्तान की पहली महिला बनीं. विपरीत परिस्थितियों और पारिवारिक विरोध के बीच 2014 में आई फिल्म 'मैरी कॉम' को देखकर ट्रेनिंग करने वाली फातिमा ने यह साबित किया कि प्रेरणा सीमाओं की मोहताज नहीं होती. Sat, 1 Aug 2026 16:40:08 +0530

  Videos
See all

मनोज जोशी ने 'नवभारत' को दी शुभकामना #manojjoshi #timesnownavbharat #ytshorts #navbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T11:39:46+00:00

Viral VIdeo: बीवी से नाराज...सीधे टावर पर चढ़ा! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T11:37:27+00:00

BJP Delegation News: सनातन धर्म के अपमान पर भड़की बीजेपी, दर्ज होगी FIR? | Rahul Gandhi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T11:41:13+00:00

Chandigarh ABVP Protest: चंडीगढ़ में पेपर लीक पर बवाल! सड़कों पर उतरे ABVP कार्यकर्ता | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T11:40:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers