संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर विपक्ष के नुक्कड़ नाटक ने राजनीतिक बहस छेड़ दी है. वैसे तो संसद में विरोध प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है. जनहित के मुद्दों को लेकर अक्सर राजनीतिक दल अपने अपने अंदाज में विरोध जताते रहे हैं. लेकिन वक्त के साथ इन विरोध प्रदर्शनों की परंपरा बदलती नजर आ रही है. विपक्ष के इस नाटक से एक और बात जाहिर होती है कि अब संसद की गरिमा की परवाह शायद किसी को नहीं.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में दर्शन व्यवस्था बदलाव किया है. नई व्यवस्था के तहत दर्शन पास जारी करने की सुविधा अब ट्रस्ट के तीन अधिकृत चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की आईडी के माध्यम से भी उपलब्ध होगी. ट्रस्ट का मानना है कि इस कदम से पास जारी करने की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी और अनधिकृत हस्तक्षेप पर रोक लगेगी.
ग्लासगो में भारत के गलत नक्शे को लेकर बवाल मच गया. ये बवाल ग्लासगो के एक मशहूर रेस्तरां की नैपकिन पर छपे भारत के अधूरे नक्शे को लेकर मचा, जिसे देखने के बाद भारतीय बॉक्सर लवलीना भड़क उठीं और उन्होंने उसे ठीक करने की मांग की. Sun, 02 Aug 2026 13:00:43 +0530