Responsive Scrollable Menu

CWG 2026 DAY-10 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में दांव पर होंगे 10 गोल्ड मेडल, आज कब-कितने बजे होगा कौन सा मुकाबला, नोट कर लें टाइम

Commonwealth Games 2026 DAY-10 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 9वें दिन भारत ने 6 मेडल्स जीते और अब भारत के मेडल की कुल संख्या 23 हो गई है. भारत मेडल टैली में 10वें स्थान पर है. अब 1 अगस्त यानि आज भारतीय एथलीट्स कई सारे मैच खेलने वाले हैं. जी हां, आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के 10 बॉक्सर स्वर्ण पदक के फाइनल मुकाबलों में उतरेंगे, इसके अलावा एथलेटिक्स, पैरा-एथलेटिक्स और अन्य स्पर्धाओं में भी कई मेडल इवेंट्स हैं. देखने वाली बात होगी कि आज भारत कितने मेडल जीतने में कामयाब होता है और क्या मेडल टैली में आगे आ पाता है या नहीं.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज के शेड्यूल पर डालिए नजर

एथलेटिक्स

मेडल इवेंट: पुरुषों के ट्रिपल जंप फाइनल (प्रवीण चित्रवेल, सेल्वा प्रभु थिरुमारन) - दोपहर 2:40 बजे

मेडल इवेंट: महिलाओं के 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल (प्रियंका गोस्वामी, रवीना) - दोपहर 3:00 बजे

मेडल इवेंट: पुरुषों के पोल वॉल्ट फाइनल (देव मीणा, कुलदीप कुमार) - रात 11:35 बजे

मेडल इवेंट: पुरुषों के 5000 मीटर फाइनल (गुलवीर सिंह) - रात 12:15 बजे (2 अगस्त)

मेडल इवेंट: मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले फाइनल (राजेश रमेश, विशाल टीके, अंसा बाबू, नीरू पाठक, रशदीप कौर) - रात 1:50 बजे (2 अगस्त)

बाउल्स

पुरुषों के पेयर्स सेक्शनल प्ले: नवनीत सिंह और दिनेश कुमार (IND) बनाम इंग्लैंड - दोपहर 3:50 बजे

महिलाओं के सिंगल्स सेक्शनल प्ले: नयनमोनी सैकिया (IND) बनाम ब्रिजेट हर्सेलमन (RSA) - रात 10:20 बजे

पुरुषों के पेयर्स सेमी-फाइनल: नवनीत सिंह और दिनेश कुमार (IND - अगर क्वालीफाई करते हैं) - रात 11:45 बजे

बॉक्सिंग

मेडल इवेंट: महिलाओं की 54 किग्रा फाइनल: प्रीति पवार (IND) बनाम स्कारलेट डेलगाडो (CAN) - दोपहर 3:30 बजे

मेडल इवेंट: महिलाओं की 57 किग्रा फाइनल: जैस्मिन लंबोरिया (IND) बनाम माइकेला वॉल्श (NIR) - दोपहर 3:45 बजे

मेडल इवेंट: पुरुषों की 55 किग्रा फाइनल: जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम (IND) बनाम जे डिक्सन (AUS) - शाम 4:15 बजे

मेडल इवेंट: महिलाओं की 51 किग्रा फाइनल: साक्षी चौधरी (IND) बनाम रूबी व्हाइट (ENG) - रात 9:00 बजे

मेडल इवेंट: महिलाओं की 60 किग्रा फाइनल: प्रिया घंघास (IND) बनाम मैरी-बाथौल अल-अहमदीह (CAN) - रात 9:15 बजे

मेडल इवेंट: महिलाओं का 70किग्रा फाइनल: अरुंधति चौधरी (IND) बनाम चैंटेल रीड (ENG) - रात 9:30 बजे

मेडल इवेंट: महिलाओं का 75किग्रा फाइनल: लवलीना बोरगोहेन (IND) बनाम एम्मा-सू ग्रीनट्री (AUS) - रात 9:45 बजे

मेडल इवेंट: पुरुषों का 60किग्रा फाइनल: सचिन सिवाच (IND) बनाम ट्राईअगेन न्डेवेलो (NAM) - रात 10:00 बजे

मेडल इवेंट: पुरुषों का 80किग्रा फाइनल: अंकुश पांगल (IND) बनाम डिमेजी शिट्टू (ENG) - रात 10:15 बजे

मेडल इवेंट: पुरुषों का +90किग्रा फाइनल: नरेंद्र बेरवाल (IND) बनाम डमार थॉमस (ENG) - रात 10:30 बजे

जूडो

महिलाओं का 63किग्रा राउंड ऑफ 16 (उन्नति शर्मा) - दोपहर 3:54 बजे 

पुरुषों का 90किग्रा राउंड ऑफ़ 16 (करणजीत सिंह मान) - शाम 4:36 बजे

महिलाओं का 63किग्रा क्वार्टर-फाइनल (उन्नति शर्मा - अगर क्वालीफाई किया) - शाम 5:00 बजे

पुरुषों का 81किग्रा क्वार्टर-फाइनल (हर्ष टोकस) - शाम 5:18 बजे 

महिलाओं का 70किग्रा क्वार्टर-फाइनल (इनुंगनबी टखेलम्बम) - शाम 5:30 बजे

पुरुषों का 90किग्रा क्वार्टर-फाइनल (करणजीत सिंह मान - अगर क्वालीफाई किया) - शाम 5:36 बजे

महिलाओं का 63किग्रा रेपेचेज (उन्नति शर्मा - अगर क्वालीफाई किया) - शाम 5:54 बजे

पुरुषों का 81किग्रा रेपेचेज (हर्ष टोकस - अगर क्वालीफाई किया) - शाम 6:00 बजे

महिलाओं का 70किग्रा रेपेचेज (इनुंगनबी टखेलम्बम - अगर क्वालीफाई किया) - शाम 6:06 बजे

पुरुषों का 90किग्रा रेपेचेज (करणजीत सिंह मान - अगर क्वालीफाई किया) - शाम 6:12 बजे 

महिलाओं का 63किग्रा सेमी-फाइनल (उन्नति शर्मा - अगर क्वालीफाई किया) - शाम 6:24 बजे

पुरुषों का 81किग्रा सेमी-फाइनल (हर्ष टोकस - अगर क्वालीफाई किया) - शाम 6:30 बजे

महिलाओं का 70किग्रा सेमी-फाइनल (इनुंगनबी टखेलम्बम - अगर क्वालीफाई किया) - शाम 6:30 बजे

पुरुषों का 90किग्रा सेमी-फाइनल (करणजीत सिंह मान - अगर क्वालीफाई किया) - शाम 6:30 बजे

मेडल इवेंट: महिलाओं का 63किग्रा ब्रॉन्ज मेडल (उन्नति शर्मा - अगर क्वालीफाई किया) - रात 8:48 बजे

मेडल इवेंट: महिलाओं का 63किग्रा फाइनल (उन्नति शर्मा - अगर क्वालीफाई किया) - रात 9:00 बजे

मेडल इवेंट: पुरुषों का 81किग्रा ब्रॉन्ज़ मेडल (हर्ष टोकस - अगर क्वालीफाई करते हैं) - रात 9:30 बजे

मेडल इवेंट: पुरुषों का 81किग्रा फाइनल (हर्ष टोकस - अगर क्वालीफाई करते हैं) - रात 9:42 बजे

मेडल इवेंट: महिलाओं का 70किग्रा ब्रॉन्ज़ मेडल (इनुंगनबी टखेलम्बम - अगर क्वालीफाई करती हैं) - रात 9:48 बजे

मेडल इवेंट: महिलाओं का 70किग्रा फाइनल (इनुंगनबी टखेलम्बम - अगर क्वालीफाई करती हैं) - रात 10:00 बजे

मेडल इवेंट: पुरुषों का 90किग्रा ब्रॉन्ज मेडल (करनजीत सिंह मान - अगर क्वालीफाई करते हैं) - रात 10:30 बजे

मेडल इवेंट: पुरुषों का 90किग्रा फाइनल (करनजीत सिंह मान - अगर क्वालीफाई करते हैं) - रात 10:42 बजे

पैरा एथलेटिक्स

मेडल इवेंट: पुरुषों का शॉट पुट F57 फाइनल (सोमन राणा, शुभम जुयाल) - दोपहर 2:35 बजे

मेडल इवेंट: पुरुषों का 1500m T54 फाइनल (रमेश षणमुगम) - दोपहर 2:50 बजे

ट्रैक साइक्लिंग

पुरुषों की स्प्रिंट क्वालिफ़ाइंग (डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो, रोनाल्डो सिंह लैतोंजम, रोजित सिंह यांगलेम) - दोपहर 2:30 बजे

पुरुषों की स्प्रिंट 1/8 फाइनल (अगर क्वालीफाई करते हैं) - दोपहर 3:27 बजे

पुरुषों की स्प्रिंट क्वार्टर-फाइनल (अगर क्वालीफाई करते हैं) - शाम 4:03 बजे

पुरुषों की 10किमी स्क्रैच रेस क्वालीफाइंग (हर्षवीर सिंह सेखों, दिनेश कुमार) - शाम 4:19 बजे

पुरुषों की स्प्रिंट सेमी-फाइनल (अगर क्वालीफाई करते हैं) - शाम 7:38 बजे

मेडल इवेंट: पुरुषों का स्प्रिंट फाइनल (अगर क्वालीफाई करते हैं) - रात 10:02 बजे

मेडल इवेंट: पुरुषों का 10किमी स्क्रैच रेस फाइनल (हर्षवीर सिंह सेखों, दिनेश कुमार - अगर क्वालीफाई करते हैं) - रात 10:50 बजे

ये भी पढ़ें: CWG 2026: भारत का डबल धमाल! जैवलिन में पहली बार पोडियम पर पहुंचे 2 भारतीय, नीरज चोपड़ा ने सिल्वर तो यशवीर सिंह ने दिलाया ब्रॉन्ज

Continue reading on the app

15 साल की Gen-Z ने PM मोदी से मांगी माफी, जानें CJP प्रोटेस्ट में क्यों दर्ज हुई थी जीरो FIR

Gen Z  Apology to PM Modi: देर रात पीएम मोदी की वीडियो जारी होने के बाद एक लड़की ने रील पोस्ट करके प्रधानमंत्री से माफी मांगी है. लड़की का दावा है कि उसकी उम्र महज 15 साल है. वह यूपी के नोएडा की रहने वाली है. वीडियो में लड़की ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए माफी मांगी. साथ ही बताया कि सीजेपी प्रोटस्ट में उसने पीएम को अपशब्द क्यों कहे थे. 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इसी बीच, नोएडा की रहने वाली रुचिका सिंह ने एक वीडियो जारी कर हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर माफी मांगी है. वीडियो में उसने दावा किया कि उसकी उम्र 15 साल है और वह जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद लोगों के प्रभाव में आकर ऐसी बातें कह गई. बता दें कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज जीरो एफआईआर की जांच शुरू कर दी है.

क्या बोली रुचिका?

रुचिका ने वीडियो में कहा कि मैं अपनी दोस्त के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थी. वहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन चल रहा था और कई लोग इकट्ठा थे. कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें और गालियां दे रहे थे. उन्होंने मुझे भी ऐसा बोलने के लिए कहा। मैं उनकी बातों में आ गई और बिना सोचे-समझे वही बातें कह दीं। मेरी उम्र सिर्फ 15 साल है.

उसने आगे कहा कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई है. मैंने बेहद गलत और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके लिए मैं दिल से माफी मांगती हूं. यह मेरी पहली और आखिरी गलती है. मैं भविष्य में कभी ऐसा नहीं करूंगी. मैंने वह वीडियो खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी नहीं किया था.

15 साल की उम्र पर उठे सवाल 

रुचिका सिंह ने वीडियो जारी कर पूरे देश से माफी मांगते हुए कहा कि वह अपनी गलती पर शर्मिंदा है और लोगों से उसे माफ करने की अपील करती है। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, रुचिका के इस दावे पर सवाल भी उठ रहे हैं. पुलिस की शुरुआती जांच और पड़ोसियों से मिली जानकारी कुछ और ही कहानी बता रही है. एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी अमित खरे के मुताबिक, गाजियाबाद की वकील स्मृति सिंह की शिकायत पर दर्ज जीरो एफआईआर की जांच में सामने आया है कि रुचिका अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में रहती है. वहीं, नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एक सोसाइटी में जनवरी में खरीदा गया एक फ्लैट उसके नाम पर बताया गया है. यानी, रुचिका के वीडियो में किए गए कुछ दावे और पुलिस जांच में सामने आई जानकारी एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: जसप्रीत बुमराह हुए बाहर, टेस्ट टीम में कौन लेगा जगह? दौड़ में सबसे आगे 261 विकेट लेने वाला गेंदबाज

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण श्रीलंका के दो टेस्ट मैचों के दौरे से बाहर हो गए हैं. बुमराह के घुटने में सूजन शुरुआत में जितनी सामान्य लग रही थी उससे कहीं ज्यादा गंभीर है. ऐसे में बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम इस अनुभवी तेज गेंदबाज को किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती और उन्हें मैदान में उतारने के पक्ष में नहीं है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनकी जगह टीम में कौन जगह लेगा. इस रेस में जम्मू कश्मीर के पेसर आकिब नहीं सबसे आगे माने जा रहे हैं, जिनका घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड दमदार रहा है. Sun, 2 Aug 2026 17:00:20 +0530

  Videos
See all

Rashtravad | आज तो रांची छात्र आंदोलन पर फंसे सपा प्रवक्ता, एंकर और शाजिया इल्मी ने पढ़ाया पाठ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:45:02+00:00

US-Iran War News: Iran के नए Drones से जुड़ी बहुत बड़ी खबर | America | Abbas Araghchi | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:45:30+00:00

Heavy Rain Impact: Begusarai में बारिश में जलमग्न हुआ शहर, सड़कों से लेकर घरों में घुसा पानी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:43:37+00:00

Ferry Catches Fire In Indonesia: इंडोनेशिया में फेरी में आग, 5 की मौत, 41 लोग लापता | Boat Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T11:46:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers