Responsive Scrollable Menu

15 साल की Gen-Z ने PM मोदी से मांगी माफी, जानें CJP प्रोटेस्ट में क्यों दर्ज हुई थी जीरो FIR

Gen Z  Apology to PM Modi: देर रात पीएम मोदी की वीडियो जारी होने के बाद एक लड़की ने रील पोस्ट करके प्रधानमंत्री से माफी मांगी है. लड़की का दावा है कि उसकी उम्र महज 15 साल है. वह यूपी के नोएडा की रहने वाली है. वीडियो में लड़की ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए माफी मांगी. साथ ही बताया कि सीजेपी प्रोटस्ट में उसने पीएम को अपशब्द क्यों कहे थे. 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इसी बीच, नोएडा की रहने वाली रुचिका सिंह ने एक वीडियो जारी कर हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर माफी मांगी है. वीडियो में उसने दावा किया कि उसकी उम्र 15 साल है और वह जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद लोगों के प्रभाव में आकर ऐसी बातें कह गई. बता दें कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज जीरो एफआईआर की जांच शुरू कर दी है.

क्या बोली रुचिका?

रुचिका ने वीडियो में कहा कि मैं अपनी दोस्त के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थी. वहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन चल रहा था और कई लोग इकट्ठा थे. कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें और गालियां दे रहे थे. उन्होंने मुझे भी ऐसा बोलने के लिए कहा। मैं उनकी बातों में आ गई और बिना सोचे-समझे वही बातें कह दीं। मेरी उम्र सिर्फ 15 साल है.

उसने आगे कहा कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई है. मैंने बेहद गलत और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके लिए मैं दिल से माफी मांगती हूं. यह मेरी पहली और आखिरी गलती है. मैं भविष्य में कभी ऐसा नहीं करूंगी. मैंने वह वीडियो खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी नहीं किया था.

15 साल की उम्र पर उठे सवाल 

रुचिका सिंह ने वीडियो जारी कर पूरे देश से माफी मांगते हुए कहा कि वह अपनी गलती पर शर्मिंदा है और लोगों से उसे माफ करने की अपील करती है। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, रुचिका के इस दावे पर सवाल भी उठ रहे हैं. पुलिस की शुरुआती जांच और पड़ोसियों से मिली जानकारी कुछ और ही कहानी बता रही है. एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी अमित खरे के मुताबिक, गाजियाबाद की वकील स्मृति सिंह की शिकायत पर दर्ज जीरो एफआईआर की जांच में सामने आया है कि रुचिका अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में रहती है. वहीं, नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एक सोसाइटी में जनवरी में खरीदा गया एक फ्लैट उसके नाम पर बताया गया है. यानी, रुचिका के वीडियो में किए गए कुछ दावे और पुलिस जांच में सामने आई जानकारी एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहे हैं.

Continue reading on the app

'अल्लाह, भगवान, जीसस... सब बाबा को खुश रखे', सलमान खान ने संजय दत्त पर जमकर लुटाया प्यार

Salman Khan with Sanjay Dutt: बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया को लेकर चर्चा में बने हुई हैं. सलमान आए दिन हर एक मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं. हालांकि एक्टर का लेटेस्ट पोस्ट किसी मुद्दे या फिर किसी की फटकार लगाने के लिए नहीं है, बल्कि सलमान ने संजय दत्त संग अपने इमोशनल रीयूनियन की तस्वीरें शेयर की हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने बाबा पर जमकर प्यार भी लुटाया है.

सलमान ने संजय संग शेयर की फोटो

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर संजय दत्त संग दो तस्वीरें शेयर की है. फोटोज में दोनों एक दूसरे को कसकर गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो में सलमान टी-शर्ट और जींस पहने हुए हैं और उन्होंने सिर पर टोपी पहनी हैं, वहीं, संजय दत्त बी शर्ट और जींस में नजर आए. हालांकि इस दौरान सलमान का चेहरा तो हल्का नजर आया. लेकिन संजय दत्त के चेहरा नहीं दिखा. लेकिन दोनों के बीच का प्यार देख फैंस बेहद खुश हैं.

संजय दत्त पर जमकर लुटाया प्यार

अपने पोस्ट मे सलमान खान ने तस्वीरें शेयर करने के साथ  संजय दत्त के लिए प्यार भरा नोट भी लिखा है. सलमान नेलिखा- 'बाबा हमेशा बाबा... और बाबा तो बाबा ही होता है. संजू बाबा हम सबके बाबा हैं और अब संजू बाबा अपने बच्चों के बाबा हैं. मेरे बड़े भाई संजय दत्त, अल्लाह, भगवान और जीसस इस इंसान को हमेशा खुश रखें, आई लव यू बाबा.'

ये भी पढ़ें- 'जो डर गया वो मर गया', Salman Khan ने सुबह के 3 बजे किस पर निकाली भड़ास? फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'

फैंस जमकर लुटा रहे प्यार

सलमान का ये पोस्ट देख कमेंट सेक्सन पर पैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'दो भाई, दोनों तबाही', दूसरे ने लिखा- 'अल्लाह आप दोनों को हेल्थी और हैप्पी रखे', तीसरे ने लिखा- 'कुछ रिश्ते सच में खास होते हैं. भाईजान और संजू बाबा का साथ एक और दिल को छू लेने वाला एहसास है.' बता दें, वैसे तो पोस्ट में ये साफ नहीं हुआ है कि ये कब की तस्वीर हैं. लेकिन लोग कयास लगा रहे है कि 29 जुलाई को संजय दत्त का बर्थडे था, तो ये उनके जन्मदिन की तस्वीर हो सकती है.

बेहद खास है सलमान-संजय की दोस्ती

सलमान खान और संजय दत्त बॉलीवुड के सबसे चर्चित दोस्तों में से एक माने जाते हैं. दोनों पिछले तीन दशकों से एक-दूसरे के बेहद करीब हैं और कई मौकों पर एक-दूसरे के लिए सम्मान जताते रहे हैं. सलमान अक्सर संजय दत्त को अपना 'बिग ब्रदर' कहते हैं, जबकि संजय भी उन्हें परिवार का हिस्सा मानते हैं. दोनों ने मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ दिया है और कई फिल्मों में साथ काम करने के अलावा पर्सनल लाइफ में भी उनकी बॉन्डिंग हमेशा सुर्खियों में रही है. 

सलमान-संजय की फिल्में

दोंन की फिल्मों की बात करे तो इनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी भी लोगों को पसंद है. दोनों ने 'साजन' (1991), 'चल मेरे भाई' (2000) जैसी फिल्मों में साथ काम किया, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके अलावा 'ये है जलवा', 'रेडी', 'ओम शांति ओम', 'स्टंप्ड' और 'सन ऑफ सरदार' में भी दोनों साथ नजर आए या कैमियो किया है. वहीं,लंबे समय से सलमान और संजय फिल्म 'गंगा राम' को लेकर चर्चा में हैं. देखना होगा कि अब कब दोनों साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: रश्मिका मंदाना को शूटिंग सेट पर लगी चोट, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर रिलीज हो रही डॉक्यूमेंट्री

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से भारत का नंबर-1 गेंदबाज होगा बाहर?

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम बहुत जल्द श्रीलंका के लिए रवाना होने वाली है, जहां दोनों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस बीच खबर है कि इस सीरीज से टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज यानी जसप्रीत बुमराह सीरीज से बाहर हो सकते हैं। Sun, 02 Aug 2026 17:09:35 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस | Anurag Thakur | CJP Protest | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T12:40:11+00:00

मुस्लिम भगाओ..नेपाल बचाओ, आंदोलन का नारा | Nepal Violence | Hindu | Muslim | Kanwar | Bindas Bol #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T12:43:19+00:00

Monsoon Session से पहले योगी सरकार की अहम बैठक | #YogiGovernment #MonsoonSession #UPPolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T12:40:49+00:00

West Bengal STF: जैश-ए-मोहम्मद का खतरनाक आतंकी गिरफ्तार! | Terrorist Arrest | Security Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-02T12:39:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers