Responsive Scrollable Menu

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, यशवीर सिंह को मिला ब्रॉन्ज

कॉमनवेल्थ गेम में भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपना जज्बा दिखाया है। यहां पुरुष जैवलिन थ्रो के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन के साथ दो पदक अपने नाम किए। नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

कैसा रहा मुकाबला

ये मुकाबला ठंडे मौसम और एक हवाओं के बीच देखने को मिला। पहले प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 80.97 मीटर का थ्रो किया। दूसरे थ्रो में उन्होंने 85.83 मीटर का थ्रो किया। हालांकि, श्रीलंका के रूमेश पथिगारे के 89.75 मीटर के थ्रो से भारत की गोल्ड की उम्मीद टूट गई। नीरज सिल्वर पर डटे रहे और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया।

नीरज चोपड़ा ने क्या कहा?

अपने इस मुकाबले के बारे में नीरज चोपड़ा को खुशी जाहिर करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों की यादें ताजा हो गई है, जहां जेना और मैंने मेडल जीते थे। मुझे खुशी है कि यशवीर ने इतने अहम मौके पर अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। राष्ट्रगान बजते हुए सुनना हमेशा खुशी देता है लेकिन ठीक है वापसी अच्छी चल रही है। आगे और भी प्रतियोगिता है इसलिए मैं बहुत खुश हूं।

 

Video Credit: ANI

कैसी है भारत की स्थिति

कॉमनवेल्थ गेम में भारत की स्थिति की बात करें तो मेडल टैली में देश दसवें नंबर पर है। अब तक कुल 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज भारतीय दल को हासिल हुए हैं। शुक्रवार को भारत को दो गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल मिले। जूडो में अस्मिता डे ने इस गेम के इतिहास में भारत को पहला गोल्ड दिलाया। इसके बाद हर्ष सिंह ने दूसरा गोल्ड जीता। तेजस्विनी शंकर ने एथलेटिक्स में इतिहास रच दिया। पहले भारतीय हैं जिन्होंने डेकाथलॉन इवेंट में पदक जीता है।

Continue reading on the app

CWG 2026: भारत का डबल धमाल! जैवलिन में पहली बार पोडियम पर पहुंचे 2 भारतीय, नीरज चोपड़ा ने सिल्वर तो यशवीर सिंह ने दिलाया ब्रॉन्ज

Neeraj Chopra: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन किया और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल में कब्जा जमा लिया है. 28 साल के नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के जैवलिन थ्रो फाइनल में दूसरा स्थान हासिल करके एक और सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इस मुकाबले में जीत के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे नीरज ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन ग्लासगो में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे से पीछे रह गए. हालांकि, तीसरे नंबर पर भी भारत के यशवीर सिंह रहे. ये पहली बार हुआ, जब जैवलिन थ्रो इवेंट में दो भारतीयों ने पोडियम में जगह बनाई.

नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह ने रचा इतिहास

नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया है. वह 85.83 मीटर के अपने बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि पथिराज ने 89.75 मीटर के बेस्ट प्रयास के साथ गोल्ड मेडल जीता. नीरज के अलावा, भारत के यश वीर सिंह ने भी पोडियम पर जगह बनाई और 85.41 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता. तीसरे भारतीय खिलाड़ी रोहित यादव सातवें स्थान पर रहे. यह पहली बार था जब जैवलिन थ्रो इवेंट में दो भारतीयों ने पोडियम पर जगह बनाई.

वहीं, पेरिस ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट पाकिस्तान के अरशद नदीम फाइनल में टॉप आठ में भी जगह नहीं बना पाए और ओवरऑल स्टैंडिंग में नौवें स्थान पर रहे. बता दें, इसके साथ ही, भारत के इस बेहतरीन एथलीट ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना दूसरा मेडल जीता. इससे पहले उन्होंने 2018 में गोल्ड कोस्ट में गोल्ड मेडल जीता था.

ऐसा रहा नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन

नीरज ने 80.97 मीटर के थ्रो के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत की. जैवलिन फेंकते ही उन्होंने दहाड़ लगाई और वह अपनी कोशिश से खुश दिखे. 28 वर्षीय खिलाड़ी के लिए यह वाकई एक अच्छी शुरुआत थी, जो आठ साल बाद CWG में हिस्सा ले रहे थे. नीरज को बढ़त बनाने में अधिक समय नहीं लगा, उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर का थ्रो करके प्रतियोगिता में बढ़त हासिल कर ली.

हालांकि, श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने अपनी दूसरी कोशिश में 89.75 मीटर का थ्रो करके बढ़त बना ली और दूसरे खिलाड़ियों पर दबाव डाल दिया. फिर नीरज ने 81.29 मीटर का थ्रो किया और तीन कोशिशों के बाद वे दूसरे स्थान पर थे, जबकि श्रीलंकाई खिलाड़ी बाकी सभी से आगे था. उनकी अगली यानी चौथी कोशिश कुछ खास नहीं रही और उन्होंने सिर्फ़ 80.73 मीटर की दूरी तय की.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 जैवलिन थ्रो फाइनल के रिजल्ट

रुमेश थरंगा पथिरागे (SRI) - 89.75 मीटर
नीरज चोपड़ा (IND) - 85.83 मीटर
यश वीर सिंह (IND) - 85.41 मीटर
एंडरसन पीटर्स (GRN) - 83.88 मीटर
डाउ स्मिथ (RSA) - 82.88 मीटर
केशॉर्न वालकॉट (TTO) - 82.55 मीटर
रोहित यादव (IND) - 81.56 मीटर
बेन ईस्ट (ENG) - 81.12 मीटर
अरशद नदीम (PAK) - 77.41 मीटर
चिनेचेरेम न्नामदी (NGR) - 76.29 मीटर
कैमरन मैकिन्टायर (AUS) - 72.34 मीटर
कीशॉन स्ट्रैचन (BAH) - 70.39 मीटर

ये भी पढ़ें: EXPLAINER: कब हुई दलीप ट्रॉफी की शुरुआत? किसके नाम पर और क्यों रखा गया ये नाम, इतिहास सहित जानें सब-कुछ

Continue reading on the app

  Sports

भारत की वनडे विश्व कप टीम में मोहम्मद शमी की वापसी! इस दिग्गज ने अपने स्क्वाड में किया शामिल

वनडे विश्व कप 2027 के लिए भारतीय टीम को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई. कई पूर्व क्रिकेटर आईसीसी के इस इस आगामी टूर्नामेंट के लिए अपना-अपना स्क्वाड चुन रहे हैं. ऐसा ही एक स्क्वाड दिनेश कार्तिक ने बनाया है, जिसमें उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को शामिल किया. इसके अलावा उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को भी स्क्वाड में रखा है. Sat, 1 Aug 2026 11:52:10 +0530

  Videos
See all

Flood News: केरल के इडुक्की में भारी बारिश के बाद भूस्खलन | #shorts #shortvideo #shortsfeed #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T07:06:16+00:00

Viral Video | ढाई घंटे में सूरत से अहमदाबाद पहुंचा दिल | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T07:05:43+00:00

Viral Video | किश्तवाड़ में बादल फटा, नेशनल हाईवे बंद | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T07:05:05+00:00

Weather Update: अगले 48 घंटे होने वाली है भयंकर बारिश! | IMD Alert | Heavy Rain | Delhi NCR Rain | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T07:08:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers