Responsive Scrollable Menu

PDA पाठशाला को लेकर सपा का बड़ा ऐलान, सहारनपुर में बंद स्कूलों को लेकर सरकार को दी चेतावनी

सहारनपुर में बंद सरकारी प्राइमरी स्कूलों को लेकर समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर PDA पाठशाला शुरू करने की चेतावनी दी है. सपा नेता फरहाद गाड़ा का दावा है कि जिले में 67 प्राइमरी स्कूल बंद मिले हैं. उनका कहना है कि अगर सरकार इन स्कूलों को दोबारा शुरू नहीं करती है तो गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए PDA पाठशाला फिर से संचालित की जाएगी.

Continue reading on the app

सिंहस्थ-2028 की तैयारी शुरू, उज्जैन में तैयार होंगे 750 स्नेक कैचर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सरकार का बड़ा फोकस

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तय समय से पहले शुरू हो गई हैं। वहीं इसी कड़ी में होमगार्ड विभाग ने स्नेक कैचर और सर्पदंश से बचाव का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल का मकसद मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़ाना और किसी भी आपात स्थिति में तेज़ी से कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

दरअसल प्रशिक्षण का पहला चरण शुक्रवार को होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट परिसर में शुरू हुआ। इसमें करीब 185 प्रतिभागियों को सांपों की पहचान, सुरक्षित तरीके से पकड़ने की तकनीक, सर्पदंश के दौरान प्राथमिक उपचार और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े जरूरी नियमों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण एसडीईआरएफ के मास्टर ट्रेनर्स की देखरेख में कराया जा रहा है।

सिंहस्थ-2028 के लिए क्यों जरूरी है स्नेक कैचर प्रशिक्षण?

बता दें कि सिंहस्थ दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जहां करोड़ों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। इतने बड़े आयोजन में खुले मैदान, नदी किनारे, अस्थायी शिविर और हरियाली वाले इलाकों में सांप निकलने की संभावना बनी रहती है। कई बार सांप किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन उन्हें देखकर लोगों में घबराहट फैल जाती है, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। यही वजह है कि होमगार्ड विभाग पहले से प्रशिक्षित स्नेक कैचर्स की टीम तैयार कर रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बताया जा रहा है कि जहरीले और बिना जहरीले सांपों की पहचान कैसे करें, उन्हें बिना चोट पहुंचाए सुरक्षित तरीके से कैसे पकड़ा जाए और बाद में प्राकृतिक आवास में कैसे छोड़ा जाए। साथ ही सर्पदंश की स्थिति में शुरुआती इलाज और मरीज को अस्पताल पहुंचाने की सही प्रक्रिया भी सिखाई जा रही है। इससे आपात स्थिति में घबराहट कम होगी और लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी।

750 प्रशिक्षित स्नेक कैचर संभालेंगे जिम्मेदारी

दरअसल होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के जिला कमांडेंट संतोष कुमार जाट के अनुसार सिंहस्थ-2028 तक करीब 750 प्रशिक्षित स्नेक कैचर्स की टीम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इन प्रशिक्षित जवानों को मेला क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, घाटों, पार्किंग क्षेत्रों, शिविरों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात किया जाएगा। जैसे ही कहीं सांप दिखाई देगा, प्रशिक्षित टीम मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ेगी और वन विभाग के सहयोग से प्राकृतिक वातावरण में छोड़ देगी। इससे न केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि वन्यजीव संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

Continue reading on the app

  Sports

Kuldeep vs Ben Stokes: कुलदीप यादव के आगे बेन स्टोक्स की चालाकी फेल, अपने ही घर में शर्मनाक अंदाज में गंवाया विकेट

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इन दिनों इंग्लैंड के लिस्ट ए टूर्नामेंट वनडे कप में खेल रहे हैं. कुलदीप का यॉर्कशायर के साथ पांच मैचों का कॉन्ट्रैक्ट है. अबतक खेले गए 4 मैचों में कुलदीप ने 8 विकेट लिए हैं. अपने पिछले मैच में कुलदीप ने डरहम के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स को आउट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. Sat, 1 Aug 2026 11:02:25 +0530

  Videos
See all

Gujarat News: Gujarat में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, 48 घंटे का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T05:45:52+00:00

Shehzad Poonawalla Resignation Live: शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से क्यों दिया इस्तीफा? | BJP | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T05:44:25+00:00

Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha: BMC की कैंटीन पर FDA का छापा! | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T05:42:25+00:00

Viral Video | चोरी के दौरान चोर पर गिरा AC, फिर भी भागा | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T05:44:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers