Responsive Scrollable Menu

MLC 2026: पूरन के शतक पर स्मिथ की पारी पड़ी भारी, वॉशिंगटन फ्रीडम ने रचा T20 इतिहास; सबसे बड़ा लक्ष्य किया हासिल

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर में ऐसी पारी खेली, जिसने टी20 क्रिकेट में नया रिकॉर्ड कायम किया। स्मिथ की नाबाद शतकीय पारी और विकेटकीपर बल्लेबाज एंड्रीज गौस की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत वॉशिंगटन फ्रीडम ने डिफेंडिंग चैंपियन एमआई न्यूयॉर्क को 6 विकेट से हराकर टी20 इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज पूरा किया। 

ओकलैंड में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 266 रन बनाए थे। इस स्कोर की नींव कप्तान निकोलस पूरन ने रखी थी, जिन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में शतक जड़ दिया। यह मेजर लीग क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक भी बन गया। पूरन की तूफानी पारी के साथ अनुभवी ऑलराउंडर कायरान पोलार्ड ने भी 25 गेंदों में 64 रन ठोककर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

वॉशिंगटन फ्रीडम ने टी20 का सबसे सफल रनचेज किया
267 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 10 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और एंड्रीज गौस ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 89 गेंदों में रिकॉर्ड 241 रन की साझेदारी कर एमआई न्यूयॉर्क के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।

स्मिथ ने 48 गेंद में 110 रन ठोके
स्मिथ ने 48 गेंदों में नाबाद 110 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 9 शानदार छक्के शामिल रहे। वहीं गौस ने महज 51 गेंदों में 132 रन ठोक दिए, जिसमें 10 चौके और 12 छक्के शामिल थे। दोनों की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर वॉशिंगटन ने 18.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ वॉशिंगटन फ्रीडम ने इंडियन प्रीमियर लीग  की टीम पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। पंजाब ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 266 रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया था, जबकि 2024 में उसने 262 रन का लक्ष्य हासिल किया था। अब टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज का नया रिकॉर्ड वॉशिंगटन फ्रीडम के नाम दर्ज हो गया है।

पोलार्ड के टी20 में हजार छक्के पूरे
मुकाबले में एक और बड़ा रिकॉर्ड कायरान पोलार्ड के नाम भी दर्ज हुआ। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 छक्के लगाए और टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल हैं। हाल ही में पोलार्ड टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी गेल को पीछे छोड़ चुके हैं।

अब वॉशिंगटन फ्रीडम का सामना चैलेंजर मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स से होगा। इस मैच की विजेता टीम 18 जुलाई को होने वाले फाइनल में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स से भिड़ेगी।

Continue reading on the app

क्या आपका WhatsApp भी हो सकता 24 घंटे के लिए बंद? Meta ने बताया क्यों हो रही है कार्रवाई

WhatsApp Accounts Under Review: WhatsApp के हजारों यूजर्स के अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए बंद हो रहे हैं। अब Meta ने बताया है कि ऐसा क्यों हो रहा है, किन यूजर्स पर असर पड़ रहा है और आगे क्या करना चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट जीतने पर भारत को मिलेगा ‘इनाम’, बस चाहिए ऑस्ट्रेलिया का भी साथ

भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे पर गॉल में पहला टेस्ट मैच जीतकर दमदार शुरुआत की, लेकिन उसकी चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है. ये चुनौती सिर्फ सीरीज जीतने तक नहीं बल्कि WTC फाइनल में पहुंचने तक की है. Sun, 23 Aug 2026 01:26:12 +0530

  Videos
See all

Shorts : जिस नमकीन को खा रहे थे, उसी में मिला चूहे का बच्चा! | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T00:45:15+00:00

UP News | Vande Mataram: “कांग्रेस मुस्लिम तुष्टीकरण के कारण वंदे मातरम् का विरोध...”| #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T00:43:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers