New Rules 1st August 2026: क्रेडिट कार्ड, FD में ब्याज दर, रेलवे तत्काल बुकिंग… जानें 1 अगस्त से क्या-क्या हो रहे बदलाव
New Rules 1st August 2026: आज एक अगस्त है, यानी जुलाई खत्म हो चुका है और नया महीना अगस्त शुरू हो गया है. नए महीने का मतलब है नया बदलाव. नया महीना आते ही कई सारी चीजों में बदलाव होने वाला है. एक अगस्त से होने वाले बदलावों का असर आपके घर की रसोई से लेकर रोजमर्रा के सामानों की खरीद-फरोख्त पर पड़ने वाला है.
आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है. एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कंपनियों ने 200 रुपये से अधिक रुपये घटा दिए हैं. एलपीजी सिलेंडर जरूर सस्ते हो गए हैं लेकिन FMCG प्रोडक्ट्स महंगे हो सकते हैं. आइये जानते हैं, आखिर अगस्त में क्या-क्या बदलाव हुए हैं...
पहला बदलाव- LPG सिलेंडर के दाम में कटौती
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. तेल कंपनियों ने 1 अगस्त 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें घटा दीं हैं. देश की राजधानी दिल्ली में जहां सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये की कटौती हुई है तो वहीं, कोलकाता में 209 रुपये कम हुए हैं. 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब कोलकाता में 2,872.50 रुपये में मिलेगा. बता दें, 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
Prices of 19 kg commercial LPG cylinders have been reduced by Rs 209 in Kolkata and Rs 202 in Delhi today. With this revision, a 19 kg commercial cylinder will cost Rs 2,872.50 in Kolkata starting today. There is no change in the prices of domestic LPG cylinders: Sources pic.twitter.com/N754OIBURK
— ANI (@ANI) August 1, 2026
दूसरा बदलाव- तत्काल टिकट के बुकिंग के बदले नियम
रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है. दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे 1 अगस्त से रिजर्वेशन काउंटरों पर तत्काल टिकटों की बुकिंग के लिए नया टोकन आधारित सिस्टम लागू करने जा रहा है. रेलवे की इस पहल का उद्देश्य रिजर्वेशन काउंटर्स पर भीड़ को कम करना और टिकट बुकिंग सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है. नए नियमों के तहत, एसी तत्काल के लिए सुबह 8.30 से 9 बजे तक तो वहीं नॉन ऐसी के लिए सुबह 9 बजे से 9.30 बजे तक टोकन दिए जाएंगे. टोकन के बाद ही यात्री काउंटर्स से तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे.
तीसरा बदलाव- बैंकिंग शुल्क और क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव संभव
बैंकिंग शुल्क और क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी आज से बदलाव हो सकता है. आज यानी अगस्त की शुरुआत के साथ कई बैंक क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट्स, लेट पेमेंट चार्ज, सर्विस फीस में बदलाव कर सकते हैं. ध्यान देने वाली बात है कि ये नियम हर बैंकों पर ये नियम लागू नहीं होते हैं तो अपने बैंक से इसके लिए संपर्क करें.
चौथा बदलाव: चाय-साबुन से लेकर फ्रिज-टीवी हो सकते हैं महंगे
सावन, रक्षाबंधन और फिर जन्माष्टमी…त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है. खास मौके पर आपकी चाय की चुस्की से लेकर कपड़े और टीवी-फ्रिज महंगे हो सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट्स ने अगस्त से विभिन्न सेक्टर्स में कीमतें बढ़ने की आशंका जताई है. मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, चाय, साबुन और हेयर ऑयल जैसी कई रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में 6 से 8 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है. वहीं, फ्रिज, टीवी और वाशिंग मशीन जैसे सामानों की कीमतों में 4 से 6 प्रतिशत तक का इजाफा संभव है. स्मार्ट फोन की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है.
पांचवां बदलाव: इस Bank का बदलेगा नियम
Ujjivan Small Finance Bank ने 1 अगस्त 2026 से SMS Alert चार्ज में बदलाव किया है. अब मासिक सीमा के साथ 30 पैसे प्रति SMS लागू होगा. ग्राहकों को बैंक द्वारा सलाह दी गई है कि वे डेबिट कार्ड मेंटेनेंस फीस सहित अन्य सर्विस चार्ज में हुए किसी भी बदलाव के बारे में अपने बैंक से जानकारी ले सकते हैं.
ईरान में इस वीकेंड मचेगी भीषण तबाही? राष्ट्रपति ट्रंप ने सेना को दिया ये आदेश, रिपोर्ट में सीक्रेट प्लानिंग का हुआ खुलासा
US Iran War: मीडिल ईस्ट में हालात और बिगड़ने वाले हैं. ईरान और अमेरिका लगातार एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं. इसमें दोनों देशों को भारी नुकसान भी पहुंच रहा है. अब ईरान पर ये वीकेंड और भारी पड़ने वाला है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले की योजना बनाई है. दावा है कि ट्रंप ने इसके लिए सेना को आदेश भी दे दिया है.
गत शुक्रवार को मैरीलैंड के कैंप डेविड में ट्रंप कैबिनेट की बैठक हुई है. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेना को इस वीकेंड तक ईरान पर नया सैन्य हमला करने का आदेश दिया है. यह दावा वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में किया गया है. रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि इस संभावित हमले का मकसद ईरान पर दबाव बढ़ाकर उसे आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करना है.
???? JUST IN: President Trump, SecWar Hegseth and Israel are reportedly planning a MAJOR IRAN BOMBING CAMPAIGN that could include infrastructure targets in the coming days, with no final order given yet — CBS
— Eric Daugherty (@EricLDaugh) July 31, 2026
The plans were brought up at CAMP DAVID, Trump is now in NJ for the… pic.twitter.com/HYvvwlPCum
कैबिनेट बैठक में क्या बोले ट्रंप?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को मैरीलैंड के कैंप डेविड में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान कहा कि हम ईरान पर बहुत कड़ा हमला करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि एक समय ऐसा आएगा, जब ईरान खुद कहेगा कि वह अब और हमला या दबाव नहीं झेल सकता.
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने रोका एक और युद्ध? दूसरी सत्ता को दी प्रशासन की कमान, अब इजरायली सेना उठाएगी ये कदम
हमलों में इजरायल भी देगा साथ
एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के खिलाफ होने वाली सैन्य कार्रवाई में इजरायल भी शामिल हो सकता है. अगर ऐसा होता है, तो कई हफ्तों बाद यह पहली बार होगा जब इजरायल सीधे इस अभियान का हिस्सा बनेगा. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐसी संयुक्त कार्रवाई के जवाब में ईरान फिर से इजरायल पर मिसाइल हमले कर सकता है.
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि हाल के दिनों में ईरान का रुख पहले से ज्यादा आक्रामक हो गया है। इसकी वजह क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों और ठिकानों पर हुए हमलों को माना जा रहा है.
कहां होंगे हमले?
सीबीएस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ईरान की बिजली परियोजनाओं और तेल रिफाइनरियों जैसे ऊर्जा ठिकानों पर हमले करने के विकल्प पर भी विचार कर रहा है. हालांकि, मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि अगर किसी देश के नागरिक बुनियादी ढांचे को जानबूझकर निशाना बनाया जाता है, तो इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत युद्ध अपराध माना जा सकता है.
यह भी पढ़ें: अमेरिकी बेस पर ईरान का बड़ा हमला, कुवैत में US ड्रोन हैंगर और फ्यूल सेंटर पूरी तरह तबाह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















