Ujar 100 Scheme: “उजर 100” योजना: छात्रों पर ‘विष्णुदेव’ की कृपा, कॉलेज की फीस से लेकर कॉपी किताब और रहने का भी खर्च उठाएगी सरकार, जानिए कैसे करना है आवेदन
Ujar 100 Scheme: “उजर 100” योजना: छात्रों पर 'विष्णुदेव' की कृपा, कॉलेज की फीस से लेकर कॉपी किताब और रहने का भी खर्च उठाएगी सरकार, जानिए कैसे करना है आवेदनSawan Somvar Special: तीसरे सोमवार भोलेनाथ को चढ़ाएं केले की पंजीरी, स्वाद में भी लाजवाब
Sawan Somvar Bhog: सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा और व्रत का खास महत्व माना जाता है। इस दिन पूजा के बाद शिवजी को अपनी श्रद्धा के अनुसार भोग लगाया जाता है। इस बार केले की पंजीरी बनाएं इसमें केले के साथ बादाम, काजू, किशमिश, खसखस और नारियल जैसी चीजें डाली जाती हैं।
मिठास के लिए मिश्री और खुशबू के लिए इलायची का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। अगर इस बार कुछ अलग और आसानी से बनने वाला प्रसाद तैयार करना चाहते हैं, तो केले की पंजीरी ट्राई कर सकते हैं।
केले की पंजीरी के लिए सामग्री
- 2 पके हुए केले
- 2 बड़े चम्मच खसखस
- आधा कप कटे हुए बादाम
- एक चौथाई कप काजू
- 2 बड़े चम्मच किशमिश
- 2 बड़े चम्मच सूखा नारियल
- आधा कप पिसी हुई मिश्री या स्वादानुसार
- आधा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 से 2 चम्मच घी
ऐसे तैयार करें केले की पंजीरी
1. केले को घी में भूनें
सबसे पहले पैन में थोड़ा घी गर्म करें और इसमें मैश किए हुए केले डाल दें। इन्हें धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। जब केले का पानी कम होने लगे और हल्का सुनहरा रंग दिखाई दे, तो इन्हें अलग निकाल लें।
2. खसखस और ड्राई फ्रूट्स भूनें
अब उसी पैन में खसखस डालकर हल्का भूनें। इसके बाद बादाम, काजू और किशमिश डालकर कुछ देर चलाएं। ड्राई फ्रूट्स को धीमी आंच पर ही भूनें, ताकि उनका स्वाद और खुशबू अच्छी तरह बनी रहे।
3. नारियल को करें हल्का रोस्ट
अब पैन में सूखा नारियल डालें और करीब एक-दो मिनट तक भूनें। नारियल हल्का भुनते ही इसमें अच्छी खुशबू आने लगेगी।
4. सभी चीजों को एक साथ मिलाएं
अब भुने हुए केले को पैन में डालकर ड्राई फ्रूट्स और नारियल के साथ अच्छी तरह मिला लें। इसमें पिसी हुई मिश्री और इलायची पाउडर डालें और धीमी आंच पर कुछ देर चलाएं।
5. ठंडा करके लगाएं भोग
पंजीरी अच्छी तरह मिल जाए तो गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें। पूजा की थाली में निकालकर भगवान शिव को भोग अर्पित कर सकते हैं। बची हुई पंजीरी को एयरटाइट डिब्बे में भी रखा जा सकता है।
केले और ड्राई फ्रूट्स से तैयार यह पंजीरी स्वाद में मीठी और काफी भरपेट होती है। सावन सोमवार का व्रत रखने वाले लोग इसे अपनी व्रत परंपरा के अनुसार प्रसाद या फलाहार के रूप में ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: साबूदाना खिचड़ी बनेगी एकदम खिली-खिली! अपनाएं ये आसान ट्रिक, स्वाद और पोषण दोनों मिलेगा भरपूर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
Haribhoomi






