Responsive Scrollable Menu

स्पेन पर पैसों की बारिश: FIFA World Cup जीतते ही मालामाल हुए स्पेनिश खिलाड़ी, मिले 491 करोड़!

FIFA World Cup 2026 prize money: फुटबॉल के महाकुंभ 'FIFA World Cup 2026' का रोमांचक समापन हो गया है। मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ ही स्पेन को इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि मिली है।

स्पेन को विजेता के तौर पर 51 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 491.86 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई है। यह राशि 2022 के कतर वर्ल्ड कप के मुकाबले कहीं अधिक है, जो फीफा के बढ़ते निवेश को दर्शाता है।

अर्जेंटीना, इंग्लैंड और फ्रांस की कमाई
उपविजेता रही अर्जेंटीना की टीम को भी एक बड़ी राशि मिली है। अर्जेंटीना को रनर-अप रहने के लिए 34 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 327.91 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से मात दी। इस जीत के साथ इंग्लैंड को 30 मिलियन डॉलर मिले, जबकि चौथे स्थान पर रहे फ्रांस को 28 मिलियन डॉलर की इनामी राशि प्राप्त हुई। यह इंग्लैंड के लिए दशकों बाद विश्व कप में उनके बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक रहा।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 पुरस्कार वितरण
फीफा द्वारा टीमों को उनके प्रदर्शन के अनुसार पुरस्कार राशि इस प्रकार बांटी गई है:

  • विजेता (स्पेन): 51 मिलियन डॉलर (लगभग 491.86 करोड़ रुपये)
  • उपविजेता (अर्जेंटीना): 34 मिलियन डॉलर (लगभग 327.91 करोड़ रुपये)
  • तीसरा स्थान (इंग्लैंड): 30 मिलियन डॉलर
  • चौथा स्थान (फ्रांस): 28 मिलियन डॉलर
  • क्वार्टर-फाइनलिस्ट (5वें से 8वें स्थान): 20 मिलियन डॉलर प्रति टीम
  • राउंड ऑफ 16 (9वें से 16वें स्थान): 16 मिलियन डॉलर प्रति टीम
  • राउंड ऑफ 32 (17वें से 32वें स्थान): 12 मिलियन डॉलर प्रति टीम
  • ग्रुप स्टेज टीमें (33वें से 48वें स्थान): 10 मिलियन डॉलर प्रति टीम

व्यक्तिगत सम्मान: रोड्रि और एम्बाप्पे का जलवा
टीम के अलावा व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। स्पेन के स्टार मिडफील्डर रोड्रि को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनते हुए 'गोल्डन बॉल' से नवाजा गया। अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी को 'सिल्वर बॉल' मिली, जबकि फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे को 'ब्रॉन्ज बॉल' से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही, किलियन एम्बाप्पे ने 10 गोल दागकर 'गोल्डन बूट' का खिताब अपने नाम किया, जिससे उन्होंने एक बार फिर अपनी गोल करने की अद्वितीय क्षमता साबित की।

Continue reading on the app

RPSC Result 2026: स्कूल लेक्चरर PGT का रिजल्ट जारी, 188.97 रही जनरल कैटेगरी की कटऑफ; ऐसे करें चेक

RPSC Result 2026 राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्कूल लेक्चरर PGT परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आयोग ने रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स की जानकारी भी जारी की है।

अभ्यर्थियों का रिजल्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है। इसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। ऐसे में अभ्यर्थी PDF डाउनलोड करने के बाद अपने रोल नंबर से आसानी से परिणाम चेक कर सकते हैं।

188.97 रही जनरल कैटेगरी की कटऑफ
RPSC स्कूल लेक्चरर PGT परीक्षा के रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 188.97 अंक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आयोग की ओर से जारी रिजल्ट PDF में अपनी कैटेगरी की कटऑफ देख सकते हैं।

13 अगस्त से शुरू होगा अगला चरण
आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपनी SSO ID के जरिए Recruitment Portal पर लॉगिन करना होगा।

इसके बाद My Recruitment में जाकर Detailed Form Cum Scrutiny विकल्प चुनना होगा। यहां Apply Now पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

आयोग के अनुसार संबंधित पोर्टल 13 अगस्त 2026 से एक्टिव किया जाएगा। सफल अभ्यर्थी 19 अगस्त 2026 तक अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

इन 5 स्टेप्स से चेक करें RPSC PGT Result
स्टेप 1: सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए News and Events सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3: यहां RPSC School Lecturer PGT Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसे डाउनलोड कर लें।
स्टेप 5: PDF में अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

रिजल्ट चेक करते समय रखें ध्यान
अभ्यर्थी रिजल्ट PDF डाउनलोड करने के बाद अपना रोल नंबर ध्यान से जांचें। इसके साथ ही अपनी कैटेगरी की कटऑफ और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी आयोग की सूचना भी जरूर पढ़ लें। सफल उम्मीदवारों के लिए अगला चरण महत्वपूर्ण है, इसलिए निर्धारित तारीख के भीतर Detailed Form Cum Scrutiny की प्रक्रिया पूरी करना जरूरी होगा।

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: 22 गेंद में मिचेल स्टार्क ने किया धुआं-धुआं, डेल स्टेन को पीछे छोड़ बना दिया महारिकॉर्ड

AUS vs BAN, 2nd Test: बांग्लादेश के खिलाफ मेकाय में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन मिचेल स्टार्क ने कमाल कर दिया. स्टार्क ने नई गेंद से बांग्लादेश के 5 बल्लेबाज को सिर्फ 12 रन के स्कोर पर चलता कर दिया. इसके साथ ही स्टार्क ने टेस्ट विकेट के मामले में साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है. Sat, 22 Aug 2026 08:27:34 +0530

  Videos
See all

Pellet Gun Case : FIR होने के बाद पैलेट गन पीड़ित Sahil ने ये क्या कह दिया? Top News | Hindi News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T04:08:59+00:00

Akhilesh Yadav: अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर जयंत का पलटवार! #viral #shorts #upnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T04:11:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers