Responsive Scrollable Menu

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा:85.83 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता; पिता बोले-2 कारणों से रह गया, फिर भी बेटे पर गर्व

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स की पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता है। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए पदक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस कड़े मुकाबले में श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम तीन थ्रो के बाद ही प्रतियोगिता से बाहर हो गए। जैसे ही नीरज मेडल विनर बने, पानीपत के गांव खंडरा में उनके घर खुशियां मनाई गई। दैनिक भास्कर एप से फोन पर बातचीत के दौरान नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा ने कहा कि बेटे ने एक बार फिर देश की झोली में मेडल डाला, इसकी बेहद ज्यादा खुशी है, लेकिन उम्मीद गोल्ड मेडल की थी। उन्होंने बेटे के गोल्ड मेडल से चूकने दो मुख्य वजहें बताई। इनमें पहली वजह वहां का तेज हवा वाला ठंडा मौसम रहा। उन्होंने कहा- तेज हवा के कारण जिस खिलाड़ी ने अपना पहला जो भी बेस्ट थ्रो किया, इसके बाद उससे आगे कोई नहीं जा सका। सभी पिछड़ते ही रहे। दूसरा कारण बीते दिनों नीरज को जो चोट लगी थी, वो भी कारण रहा है। मगर, हर बड़े मुकाबले में हर खिलाड़ी पर प्रेशर रहता ही है। इसके बावजूद बेटे को सिल्वर मेडल मिला, इसकी हमें बहुत खुशी है। पिता ने ये बताया कि परिवार के सभी लोग बाहर गए हुए हैं, इसी वजह इस बार मुकाबला इक्ट्‌ठा नहीं देख पाए। नीरज का मैच देखते उनके परिवार के PHOTOS… फाइनल में उतार-चढ़ाव वाला रहा नीरज का प्रदर्शन फाइनल मुकाबले के दौरान नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। उनके पहले प्रयास में 80.97 मीटर, दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर, तीसरे प्रयास में 81.29 मीटर और चौथे प्रयास में 80.73 मीटर दूर भाला फेंका। अपने चौथे थ्रो के बाद नीरज खुद के प्रदर्शन से काफी असंतुष्ट दिखे। वहीं, पांचवें और छठे प्रयास में भाला 80 मीटर से कम दूरी पर गिरता देख उन्होंने अपने थ्रो रद्द कर दिए। दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर के थ्रो के आधार पर उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। दूसरे थ्रो से बजी तालिया, परिजनों ने कराया मुंह मीठा जब नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर का थ्रो किया, तो पूरे घर में तालियों की गूंज सुनाई दी और सभी चेहरे खिल उठे। सिल्वर मेडल पक्का होते ही देर रात घर पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर नीरज की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और एक बार फिर देश का नाम रोशन करने के लिए उन्हें बधाई दी। चाचा भीम बोले- आने वाले समय में ज्वेलिन पर भारत का होगा दबदबा भतीजे नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने के बाद चाचा भीम चोपड़ा ने कहा कि उन्हें इस मेडल की भी बहुत खुशी है। भारत की झोली में दो पदक आए, इससे खुशी और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अब भारत में 80-85 मीटर तक भाला फेंकने वाले कई खिलाड़ी सामने आ गए हैं। इससे भविष्य की तस्वीर साफ है। जिस तरह पहले फिनलैंड का ज्वेलिन पर दबदबा होता था, आने वाले समय में भारत का दबदबा नजर आएगा। पानीपत के गांव खंडरा में जश्न, पिता और दादा नहीं थे मौजूद नीरज चोपड़ा के इस ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले को देखने के लिए हरियाणा में उनके पैतृक गांव खंडरा (पानीपत) स्थित आवास पर देर रात ग्रामीणों का जमावड़ा लगा। नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने ग्रामीणों के साथ घर के वेटिंग एरिया में बैठकर पूरे मैच का आनंद लिया। हालांकि, उनके पिता सतीश चोपड़ा और दादा धर्म सिंह चोपड़ा इस बार मौजूद नहीं थे।

Continue reading on the app

तसलीमा नसरीन 19 साल बाद कोलकाता लौटीं, बोलीं- पागलों जैसा बर्ताव कर रही बांग्लादेश सरकार

तसलीमा नसरीन ने कहा कि भारत और पश्चिम बंगाल सरकार का बहुत बहुत धन्यवाद कि उन्होंने मुझे यहां रहने की इजाजत दी. कोलकाता में नसरीन ने कहा कि अब मैं जब चाहूं आ-जा सकूंगी. यह पहले भी हो सकता था, लेकिन पिछली सरकारों ने कभी ऐसा नहीं होने दिया.

Continue reading on the app

  Sports

CWG 2026: बॉक्सिंग में भारत को मिल सकते हैं 10 गोल्ड मेडल, फाइनल में पहुंचे सभी मुक्केबाज

Commonwealth Games 2026 Boxing: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के मुक्केबाजों की ओर से ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला. सेमीफाइनल में उतरे सभी 10 मुक्केबाज अपना मुकाबला जीतने में कामयाब रहे. Sat, 01 Aug 2026 07:22:32 +0530

  Videos
See all

Terrorist Attack In Jammu Kashmir LIVE Updates: कुलगाम में प्रवासी मजदूरों पर आतंकी हमला, 1 की मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T02:43:42+00:00

Pappu Yadav Protest Controversy: पप्पू यादव के प्रदर्शन पर मचा सियासी घमासान! | #pappuyadav #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T02:47:25+00:00

Jammu & Kashmir: Bhalessa में बारिश का रौद्र रूप #weatherupdate #rain #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T02:45:22+00:00

कॉमनवेल्थ 2026 में भारत का डबल धमाका! नीरज चोपड़ा ने जेवलिन में जीता सिल्वर, यशवीर के नाम ब्रॉन्ज #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T02:46:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers