Responsive Scrollable Menu

दिग्गज सिंगर जमुना रानी का निधन, 88 की उम्र में इस वजह से गई जान, 6000 से ज्यादा गानों को दी थी आवाज

दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज प्लेबैक सिंगर जमुना रानी का निधन हो गया. उन्होंने 88 साल की उम्र में बेंगलुरु में अंतिम सांस ली. 1950 और 60 के दशक में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाली जमुना रानी ने अपने करियर में तमिल, तेलुगु और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में 6000 से भी ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी थी. 'यारादी नी मोहिनी' जैसे यादगार गानों से देशभर में पहचान बनाने वाली इस महान सिंगर के चले जाने से पूरे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 1 August 2026: आज कुंभ राशि में बन रहा चंद्र-राहु का ग्रहण दोष, कर्क और मीन राशि वालों के लिए कठिन समय! पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 August 2026: आज से साल 2026 के नए और आठवें महीने अगस्त की शुरुआत हो रही है. 1 अगस्त 2026, शनिवार को सावन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि का योग बन रहा है. नए महीने की शुरुआत मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रही है. ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, आज चंद्रमा कुंभ राशि में संचार करेंगे. साथ ही राहु के साथ चंद्रमा की युति से ग्रहण दोष का भी निर्माण हो रहा है. आकाश मंडल में आज शोभन योग, वाशि योग, सुनफा योग और आनन्दादि योगों का शुभ महासंयोग बन रहा है. इससे मिथुन राशि, कन्या राशि और धनु राशि के लोगों पर भी प्रभाव पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज का राशिफल क्या कहता है. पढ़ें विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 1 अगस्त 2026 (Today Horoscope 1 August 2026)

1.मेष राशि 

इस राशि के जातकों को आज नई आर्थिक नीति बनानी चाहिए. आज इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा. इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आपको चतुर्दिक लाभ होगा. आज धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. नए व्यापार का योग बन रहा है. विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

सावधानी- अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें
उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
शुभ अंक- 5
लक रंग- लाल
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों का आज पुराना रोग उभर सकता है. आज इन्हें कर्ज लेना पड़ सकता है. आज क्रोध करने से बचें और नौकरी, व्यापार को लेकर दिक्कत आ सकती है. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और यात्रा, तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा. 

सावधानी- नकारात्मक विचारों से दूर रहें
उपाय- ऊं सोम सोमाय नम: का जप करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7

3.मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोगों को आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा. आज इन्हें प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में नया मेहमान आ सकता है और चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. आज घर और बाहर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. वहीं, सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है.

सावधानी- खर्च पर नियंत्रण रखें
उपाय- हरा चारा गौशाला में दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8

4.कर्क राशि

आज कर्क राशि वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहना चाहिए. आज बेवजह विवाद हो सकता है. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. शनिवार के दिन आपको बड़ी सफलता मिलने का योग है. छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज भवन और वाहन खरीदने का योग है.

सावधानी- कार्यों में लापरवाही न बरतें
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

ये भी पढ़ें- Sawan 2026 First Monday: कब है सावन 2026 का पहला सोमवार? जानें सही तिथि और पूजा के शुभ मुहूर्त

5.सिंह राशि 

सिंह राशि वाले लोगों को शनिवार के दिन भूमि, भवन और वाहन सुख मिलेगा. संतान का सुख प्राप्त होगा. नए व्यापार, व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. विदेश से लाभ मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है. 

सावधानी- आलस्य का परित्याग करें 
उपाय- गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर-6

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. सम्मान प्राप्त होने का योग है. जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. संतान सुख मिल सकता है. आज विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय रहा है.

सावधानी- ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8

7.तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के मान सम्मान में आज वृद्धि हो सकती है. रोजगार से लाभ मिलेगा, आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी. आज नई नौकरी मिल सकती है. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और विदेश यात्रा कर सकते हैं.

सावधानी- विवादों से बचें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोगों को आज चारों तरफ से धन लाभ होगा. आज परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा. भाई बहन का सुख प्राप्त होगा और नए कार्य संपन्न होंगे. आज खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. विदेश यात्रा हो सकती है. 

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
लाल वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज के दिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा. आज देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें. सरकारी नौकरी मिलने का योग है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं. समय आपके अनुकूल चल रहा है.

सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से में निर्णय लेने से बचना चाहिए. नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. आज शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज जमीन, वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज आपके रोग और शत्रु परास्त होंगे.

सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन अध्ययन में मन लगेगा. धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज काम होने से प्रसन्नता रहेगी. मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा.

सावधानी- अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

12.मीन राशि 

मीन राशि के लोगों को आज आय में वृद्धि होगी. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा और कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. मेहनत से आर्थिक लाभ होगा. आज सरकार से लाभ का योग बन रहा है. आय के नए स्रोत बनेंगे.

सावधानी - भावुकता में न आएं
उपाय- ऊं श्री गुरवे नमः मंत्र का जप करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्दी
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Shadashtak Yog 2026: 1 अगस्त को बन रहा खतरनाक शुक्र-राहु षडाष्टक योग! 4 राशियों को रहना होगा सावधान

 

Continue reading on the app

  Sports

मेडल सिल्वर, पर दिल गोल्ड का! नीरज चोपड़ा के लिए साथी की जीत से बड़ा कोई पदक नहीं, यशवीर सिंह के लिए दिया भावुक बयान

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. नीरज के साथ भारत के लिए यशवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला. दो भारतीय को एक साथ पोडियम पर मेडल मिलने पर नीरज चोपड़ा ने अपनी खुशी जताई और यशवीर सिंह की जमकर तारीफ की. Sat, 1 Aug 2026 09:29:41 +0530

  Videos
See all

Nepal Violence Update: फिर सुलग उठा नेपाल! हिंसा के पीछे किसका हाथ? | Nepal Hinsa | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T04:45:23+00:00

PM Modi Insta Reel | "प्रदर्शन में मुझे और मेरी मां को गाली दी गई" | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T04:46:25+00:00

Weather Update: डूब गए मंदिर-घाट! | IMD Alert | Heavy Rain | Delhi NCR Rain | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T04:45:30+00:00

Assam Flood: BSF कैंप में घुसा पानी, छत पर बैठे जवान | Monsoon | Rescue | Rain | Weather | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T04:42:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers