Responsive Scrollable Menu

UP के CM Yogi Adityanath ने कृषक छात्रवृत्ति योजना का विस्तार करने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के मेधावी बच्चों के लिए संचालित मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाकर अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को इसका लाभ दिया जाए। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के संचालक मंडल की बैठक में वर्ष 2026-27 के 3025.49 करोड़ रुपये के बजट सहित किसान कल्याण, कृषि विपणन एवं मंडी व्यवस्था से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश की मंडियों का आधुनिकीकरण एवं पुनरोद्धार करते हुए उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाए, ताकि किसानों को बेहतर, पारदर्शी एवं सुविधाजनक विपणन व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

उन्होंने मंडियों में पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने मंडी में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर कृषि उपज प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित करने तथा इसके लिए नियमों को अधिक व्यवहारिक एवं निवेश अनुकूल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने अधिकाधिक मंडियों को ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) प्लेटफॉर्म से जोड़ने, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन से अधिकाधिक किसानों को जोड़ने तथा प्रत्येक जिले में ‘ऑर्गेनिक’ उत्पादों के प्रमाणन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

Continue reading on the app

Kulgam में Terrorists ने ईंट-भट्ठे पर की गोलीबारी, छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने शुक्रवार को एक ईंट-भट्ठे पर दो मजदूरों पर गोलीबारी की, जिससे एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हमलावरों ने देर शाम केलम स्थित ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।

अधिकारियों ने कहा कि हमले में दो मजदूर घायल हुए। उन्होंने बताया कि इनमें से एक ने अस्पताल ले जाने से पहले दम तोड़ दिया। अधिकारियों के मुताबिक, मृतक की पहचान दीपक रात्रे (24) के रूप में हुई है, जबकि बोपिंदर (28) घायल है।

दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि बोपिंदर को पहले जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे सौरा के एसकेआईएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया। यह हमला दस दिन से भी कम समय पहले हुई एक अन्य घटना के बाद हुआ है, जिसमें आतंकवादियों ने अनंतनाग शहर में एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Continue reading on the app

  Sports

भारत में जिसकी पूछ नहीं, वो इंग्लैंड में मचा रहा गदर, वनडे कप में आशुतोष शर्मा की घातक गेंदबाजी, पंजा खोलकर बल्लेबाजों को दहलाया

भारत के स्टार ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा इन दिनों इंग्लैंड में जारी मेट्रो वनडे कप में हैम्पशायर के लिए धूम मचा रहे हैं. आशुतोष ने अपने पिछले मैच में ससेक्स के खिलाफ पंजा खोलकर सनसनी मचा दी है. इस पूरे सीजन में आशुतोष शर्मा ने हैमप्शायर के लिए अपने दमदार खेल से प्रभावित किया है. खास तौर से आशुतोष कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं. Sat, 1 Aug 2026 07:18:40 +0530

  Videos
See all

Jammu and Kashmir: आतंकी हमले के बाद कुलगाम में बड़ा सर्च अभियान #terroristattack #army #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T02:45:20+00:00

Pappu Yadav Protest Controversy: पप्पू यादव के प्रदर्शन पर मचा सियासी घमासान! | #pappuyadav #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T02:47:25+00:00

कॉमनवेल्थ 2026 में भारत का डबल धमाका! नीरज चोपड़ा ने जेवलिन में जीता सिल्वर, यशवीर के नाम ब्रॉन्ज #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T02:46:21+00:00

Jammu & Kashmir: Bhalessa में बारिश का रौद्र रूप #weatherupdate #rain #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T02:45:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers