UP DElEd BTC Result : यूपी डीएलएड 2nd और 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, आधे हुए फेल
UP DElEd Result , UP BTC Result :उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने डीएलएड 2018 से 2024 बैच के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया।
Shree Cement का Q1 Results: पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 17.48% घटकर 531 करोड़ रुपये रहा
श्री सीमेंट लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 17.48 प्रतिशत घटकर 531.12 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ घटा है। बांगुर परिवार प्रवर्तित कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले इसी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 643.66 करोड़ रुपये था।
क्षमता के हिसाब से देश के तीसरे सबसे बड़े सीमेंट समूह का वित्तवर्ष 2026-27 की जून तिमाही में परिचालन राजस्व 18 प्रतिशत बढ़कर 6,233.13 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही में यह 5,280.88 करोड़ रुपये था। कंपनी के अनुसार, पश्चिम एशिया संकट के असर से ईंधन और कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण कंपनी का परिचालन मुनाफा घटा। वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 22.7 प्रतिशत बढ़कर 5,703.75 करोड़ रुपये हो गया।
आलोच्य तिमाही में कुल आय 16.83 प्रतिशत बढ़कर 6,444.84 करोड़ रुपये रही।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
prabhasakshi













.jpg)







