Responsive Scrollable Menu

इवेंट कैलेंडर:80वें स्वतंत्रता दिवस से लेकर रक्षाबंधन तक; अगस्त में आपके काम की तारीखें

अगस्त के महीने में रक्षा-बंधन और 80वें स्वतंत्रता दिवस जैसे दो बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। पीएम मोदी इसी महीने SCO समिट में शामिल होने किर्गिस्तान जाने वाले हैं। थिएटर और OTT एंटरटेनमेंट में नई फिल्में रिलीज होंगी।

Continue reading on the app

सड़कों पर पशुओं से हादसों में मुआवजा दिया जाए:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- केंद्र और राज्य सरकारें इसके लिए कानूनों में संशोधन करें

सुप्रीम कोर्ट ने सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं से होने वाले हादसों पर गंभीर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा- पशुओं को नेशनल हाईवे, सड़कों और गलियों में यूं ही नहीं छोड़ सकते। वे नेचुरल स्पीड ब्रेकर नहीं हैं। जस्टिस संजय करोल और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने शुक्रवार को केंद्र और राज्य सरकारों से ऐसे हादसों के पीड़ितों को मुआवजा देने का नियम बनाने को कहा। साथ ही सुझाव दिया कि जरूरत हो तो इसके लिए कानूनों और नियमों में संशोधन भी किया जाए। सांड के हमले में पति की मौत पर ₹15 लाख मुआवजा कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को यह सलाह पंजाब के संगरूर की रहने वाली निशा की याचिका पर दी। निशा के पति विजय की 21 सितंबर 2007 को सड़क पर पैदल जाते समय आवारा सांड के हमले में मौत हो गई थी। कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि महिला को चार सप्ताह में ₹15 लाख मुआवजा दें। साथ ही कोर्ट ने कहा- हालांकि, इसे भविष्य के मामलों में नजीर नहीं माना जाएगा। पशुपालकों को पूरे जीवन अपने पशु की जिम्मेदारी निभानी होगी कोर्ट ने कहा- लावारिस पशुओं की समस्या का सबसे बड़ा कारण उन्हें आर्थिक रूप से अनुपयोगी होने पर छोड़ देना है। पशुपालक सिर्फ पशु पालने तक सीमित नहीं रह सकते, बल्कि उनके पूरे जीवन की जिम्मेदारी भी उनकी है। यदि किसी कारण पशु नहीं रख सकते तो गौशाला या आश्रय गृह में सौंपें, सड़कों पर न छोड़ें। समाज उपयोगिता खत्म होने पर पशु को छोड़ देता है। वहीं, उनके दूसरे उपयोगों का विरोध करता है। यह भी समस्या की एक वजह है। --------------- ये खबर भी पढ़ें... नेशनल हाईवे पर गाय से टकरा ट्रैवलर पलटी:सीकर से सांवरिया सेठ दर्शन करने जा रहा था परिवार नेशनल हाईवे पर अचानक गाय आने से यात्रियों से भरी ट्रेवलर मिनी बस पलट गई। इस हादसे में घायल सभी एक ही परिवार के लोग थे, जो सांवारिया सेठ के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा मांडला थाना क्षेत्र के जयपुर-उदयपुर हाईवे पर हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Yashvir Singh: पिता का अधूरा सपना किया पूरा, आखिरी थ्रो में रचा इतिहास, ऐसे जीता मेडल

Javelin Thrower Yashvir Singh: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के जैवलिन थ्रो इवेंट में भारत के नाम 2 मेडल रहे. नीरज चोपड़ा के अलावा युवा खिलाड़ी यशवीर सिंह भी पोडियम फिनिश करने में कामयाब रहे. Sat, 01 Aug 2026 07:54:05 +0530

  Videos
See all

कॉमनवेल्थ 2026 में भारत का डबल धमाका! नीरज चोपड़ा ने जेवलिन में जीता सिल्वर, यशवीर के नाम ब्रॉन्ज #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T02:46:21+00:00

Pappu Yadav Protest Controversy: पप्पू यादव के प्रदर्शन पर मचा सियासी घमासान! | #pappuyadav #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T02:47:25+00:00

Jammu and Kashmir: आतंकी हमले के बाद कुलगाम में बड़ा सर्च अभियान #terroristattack #army #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T02:45:20+00:00

Jammu & Kashmir: Bhalessa में बारिश का रौद्र रूप #weatherupdate #rain #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T02:45:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers