Responsive Scrollable Menu

आईपीओ से पहले एनएसई ने 1,491 करोड़ रुपये के को-लोकेशन मामले को निपटाया

आईपीओ से पहले एनएसई ने 1,491 करोड़ रुपये के को-लोकेशन मामले को निपटाया

Continue reading on the app

CWG 2026: हर्ष सिंह ने जूडो में देश को दिलाया दूसरा स्वर्ण पदक, ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को हराया

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल को जूडो में बड़ी सफलता मिली है.अस्मिता डे के जूडो में स्वर्ण पदक जीतने के कुछ ही समय बाद हर्ष सिंह ने भी स्वर्ण पदक जीत लिया. शुक्रवार को पुरुषों के 60 किग्रा जूडो फाइनल में हर्ष सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.  

यादगार जीत हासिल की

23 साल के सिंह को शुरुआत में कैट्ज से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन, उन्होंने 41 सेकंड बाकी रहते हुए जबरदस्त हमला किया. हर्ष ने एक शानदार वाजा-अरी-जूडो में दूसरी सबसे ज्यादा स्कोर करने वाली तकनीक का इस्तेमाल किया, और फिर चार मिनट के बाकी मुकाबले में मजबूती से बचाव करते हुए यादगार जीत हासिल की.  

पहला स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड 

इससे पहले अस्मिता डे ने स्वर्ण पदक जीता था और कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. अस्मिता डे ने शुक्रवार को महिलाओं की 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में अस्मिता डे ने कनाडा की हेइडी क्वैच को हराकर स्वर्ण पदक जीता. रोमांचक और कड़े मुकाबले में डे ने क्वैच को 2-1 से हराया. डे ने आखिरी स्टेज पर अपना धैर्य बनाए रखते हुए अपने कॉमनवेल्थ गेम्स कैंपेन की सबसे बड़ी जीत हासिल की. ​​भारतीय जूडोका ने बेहतरीन रणनीतिक कौशल और रक्षात्मक अनुशासन दिखाते हुए जीत हासिल की. 

इप्पोन से हराकर फाइनल में जगह बनाई

अस्मिता डे के बाद हर्ष सिंह का स्वर्ण पदक वैश्विक स्तर पर भारत के इस खेल में बढ़ते दबदबे को दिखाता है.  अस्मिता और हर्ष के बाद भी जूडो में भारत को और पदक आने की उम्मीद है. यामिनी मौर्या ने महिलाओं की 57 किग्रा भार वर्ग में दक्षिण अफ्रीका की डोने ब्रेयटेनबैक को इप्पोन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. उनसे भी देश को स्वर्ण पदक की उम्मीद है. फाइनल में यामिनी का मुकाबला इंग्लैंड की एसेलिया टोपराक से होना है.  

Continue reading on the app

  Sports

तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास... कॉमनवेल्थ गेम्स की डेकाथलॉन में मेडल जीतने वाले बने पहले भारतीय

Tejaswin Shankar scripts history: तेजस्विन शंकर ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की डेकाथलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रच दिया. वे इस बहु-स्पर्धात्मक खेल में पदक हासिल करने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं. दो दिनों तक चली 10 कठिन प्रतियोगिताओं के दौरान 27 वर्षीय तेजस्विन ने निरंतर शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7,976 अंक जुटाए. बर्मिंघम में हाई जंप का कांस्य जीतने के बाद, उनका यह दूसरा राष्ट्रमंडल पदक भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है. Sat, 1 Aug 2026 01:57:27 +0530

  Videos
See all

IMD Weather Update: 3 बजते ही मूसलाधार बारिश का अलर्ट! Weather News | Rain fall News | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T21:30:36+00:00

Why football's biggest stars might not be at the next world cup | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T21:30:39+00:00

Arnab Goswami ने क्यों उठाया लुटियंस मीडिया वालों पर सवाल? । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T21:22:58+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: विपक्ष ने इन मामलों में प्रदर्शन किया ? #newskipathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T21:20:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers