Responsive Scrollable Menu

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, कुलगाम में 2 गैर कश्मीरी मजदूरों को मारी गोली, एक की मौत

Jammu and Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार शाम एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई. आतंकियों ने एक बार फिर गैर-स्थानीय मजदूरों को अपनी बर्बरता का निशाना बनाया है. केलम इलाके में स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे बेकसूर मजदूरों पर घात लगाकर बैठे आतंकियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस अचानक हुए हमले में दो मजदूर बुरी तरह घायल हो गए. अस्पताल ले जाने के दौरान एक मजदूर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को संभाला गया.

ईंट भट्ठे पर काम के दौरान हुआ हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलगाम के केलम क्षेत्र में शाम के वक्त मजदूर अपने रोजमर्रा के काम में लगे हुए थे. इसी दौरान संदिग्ध आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. हमले में घायल हुए दोनों मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन एक मजदूर की जख्मों के ताब न सह पाने के कारण मौत हो गई. दूसरे गंभीर रूप से घायल मजदूर को बेहतर इलाज के लिए अनंतनाग स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी हुई है.

सुरक्षा बलों का पूरे इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन

वारदात की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के जवान मौके पर पहुंच गए. सुरक्षा बलों ने बिना कोई वक्त गंवाए पूरे केलम इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है. आतंकियों की धरपकड़ के लिए इलाके में बड़ा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. आने-जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई है और हर गाड़ी की बारीकी से जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस कायराना हरकत को अंजाम देने वाले आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उन्हें अंजाम तक पहुंचाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: अमेरिकी बेस पर ईरान का बड़ा हमला, कुवैत में US ड्रोन हैंगर और फ्यूल सेंटर पूरी तरह तबाह

10 दिनों के भीतर दूसरी बड़ी आतंकी वारदात

घाटी में पिछले कुछ दिनों से आतंकी लगातार बेकसूर लोगों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं. कुलगाम की यह घटना अनंतनाग शहर में एक पुलिस अधिकारी की हत्या के 10 दिनों से भी कम समय के भीतर हुई है. इससे पहले अनंतनाग के लाल चौक पर अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात आईआर 3rd बटालियन के हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी पर आतंकियों ने गोलियां चला दी थीं. उस हमले में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था. लगातार हो रही इन घटनाओं से आम लोगों में भारी गुस्सा और दहशत का माहौल है.

उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की कड़ी निंदा

इस कायराना आतंकी हमले की राज्य के शीर्ष नेताओं ने सख्त शब्दों में निंदा की है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बेकसूर लोगों पर हमला करना बेहद नीचता पूर्ण हरकत है. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. वहीं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि देश शहीदों और पीड़ितों के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है. उन्होंने पुलिस महानिदेशक से बात कर स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा न जाए. घाटी में शांति भंग करने की हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, लालचौक पर एक कॉन्सटेबल की मौत

 

Continue reading on the app

कावेरी जल विवाद और गहराया; शिवकुमार ने टाल दी विजय थलपति से मीटिंग, क्या बताई वजह

शिवकुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने शुरू में बातचीत के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की मेजबानी करने की तैयारी की थी, लेकिन उनके कैबिनेट सहयोगियों ने शांतिपूर्ण माहौल में बैठक के लिए टालने की अपील करने का फैसला किया। 

Continue reading on the app

  Sports

CWG 2026 Day 10 Schedule: बॉक्सिंग में होगा 10 गोल्ड का महासंग्राम, ऐसा है 10वें दिन भारत का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2026, Day 10 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत की झोली में 10 मेडल आने पक्के हैं. 10 भारतीय खिलाड़ी बॉक्सिंग रिंग में उतरने वाले हैं. वहीं, बाकी खेलों में भी मेडल इवेंट देखने को मिलने वाले हैं. Sat, 01 Aug 2026 11:57:08 +0530

  Videos
See all

Delhi Lakshmi Yojana को लेकर Delhi CM Rekha Gupta ने Delhi Womens को लेकर कही ये बड़ी बात | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T08:12:35+00:00

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 48 घंटे के लिए अलर्ट? | Landslide | Monsoon | Rain Alert | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T08:15:06+00:00

Farooq Abdullah On Kulgam Attack: Kugam हमले पर Farooq Abdullah का बड़ा बयान! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T08:09:22+00:00

Students on PM Modi Video: बच्चों पर जो बोले PM मोदी, उस पर छात्रों की बात सुनो | Jantar-Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T08:15:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers