Responsive Scrollable Menu

Delhi Police ने Rohini एनकाउंटर के बाद बवाना हत्याकांड में शामिल दो शूटरों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने हिमांशु भाऊ-विक्की हदल गिरोह से जुड़े दो कथित शार्पशूटर को रोहिणी में एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। वे इस महीने की शुरुआत में बाहरी दिल्ली के बवाना में 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में वांछित थे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों की पहचान हर्ष वासने (19) और विपिन उर्फ​श्याम सुंदर (20) के रूप में हुई, जिन्हें 29 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि दोनों एक और लक्षित हत्या को कथित तौर पर अंजाम देने जा रहे थे, लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया। पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान हर्ष ने कथित तौर पर एक सहायक उप-निरीक्षक पर गोली चला दी।

गोली अधिकारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बच गए। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की, जिससे स्कूटर फिसल गई और आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि उनके कब्जे से दो अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, छह कारतूस, कारतूस के दो खाली खोखे और चोरी का एक स्कूटर बरामद किया गया।

दोनों पर 18 जुलाई को बाहरी दिल्ली के पूठ खुर्द में जोगिंदर उर्फ​काला की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित को दिनदहाड़े छह गोलियां मारी गईं और बाद उसकी मौत हो गई। बवाना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए विदेशी में बैठे गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ और विक्की उर्फ हदल द्वारा भर्ती किया गया था। पुलिस ने दावा किया कि दोनों ने हत्या को अंजाम देने से पहले उसपर नजर रखी थी। पुलिस ने एक डायरी भी बरामद की है, जिसमें लक्ष्य के रूप में चिह्नित दो व्यापारियों के नाम शामिल हैं।

पुलिस ने दावा किया है कि इन गिरफ्तारियों से एक और साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

Continue reading on the app

Bhiwandi में चार मंजिला इमारत ढहने से 10 की मौत, NDRF का बचाव अभियान जारी

महाराष्ट्र के भिवंडी में स्थानीय नगर निकाय द्वारा ‘खतरनाक’ घोषित चार मंजिला इमारत के ढहने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और तीन व्यक्ति घायल हो गए। आशंका है कि तीन लोग मलबे के नीचे फंसे हैं और उन्हें बचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर पावरलूम नगरी भिवंडी में बालाजी नगर क्षेत्र स्थित कोहिनूर बिल्डिंग का एक हिस्सा बृहस्पतिवार रात 11 बजकर 20 मिनट पर ढह गया।

नगर निकाय के अधिकारियों ने इस इमारत को ‘‘खतरनाक’’ घोषित किया था और परिसर में मरम्मत का काम चल रहा था। मौके पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), ठाणे आपदा मोचन बल और स्थानीय अग्निशमन विभाग की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बचाव कार्य में श्वान दस्ता, चार दमकल वाहन, दो एंबुलेंस और मलबा हटाने वाली भारी मशीनें तैनात की गई हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि इस इमारत में कुल 48 कमरे थे और हर मंजिल पर 12 कमरे थे। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे, वहां रहने वालों ने इमारत में ‘‘तेज दरार पड़ने जैसी आवाजें’’ सुनीं। खतरे को भांपते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद की, लेकिन जब कुछ निवासी बाहर निकल ही रहे थे, तभी इमारत की ‘बी’ विंग अचानक भरभराकर ढह गई।

भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका (बीएनसीएमसी) ने बताया कि उसने सितंबर 2020 में ही इस इमारत को ‘‘खतरनाक’’ घोषित कर दिया था और आखिरकार इस साल पांच जून को इसे खाली करने का नोटिस जारी किया, जिसके बाद बिजली और पानी की आपूर्ति काट दी गई। हालांकि, इसके बावजूद संपत्ति के मालिकों ने नगर निकाय से कोई अनुमति लिए बिना ही इमारत की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। महानगरपालिका के आयुक्त ने ‘‘गैर-कानूनी’’ मरम्मत के काम में शामिल ठेकेदार के खिलाफ सख्त दंडात्मक और आपराधिक कार्रवाई का आदेश दिया।

महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने घटनास्थल का दौरा किया और मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने अधिकारियों को मामला दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह घटना तब हुई, जब इमारत की मरम्मत का काम चल रहा था।

इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र के भिवंडी में एक इमारत गिरने की घटना में लोगों की मौत का समाचार बेहद दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।

मैं इस हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र के ठाणे में एक इमारत ढहने से लोगों की मौत की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ इस हादसे में बची एक महिला ने अपने आंसुओं पर काबू पाने की कोशिश करते हुए उसे ‘‘मौत के मुंह’’ से बचाने के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया। उसने बताया कि वह मिट्टी और कीचड़ में दबी हुई थी और उससे कुछ ही फुट की दूरी पर उसके माता-पिता उसका नाम पुकारते हुए रो-रोकर आवाज लगा रहे थे। महिला ने कहा, ‘‘मैं भी पूरी ताकत से चिल्ला रही थी, लेकिन मलबे ने मेरी आवाज को निगल लिया।

मेरी आवाज उन तक नहीं पहुंच सकी। मैं कई घंटों तक उस कीचड़ में दबी रही, तब जाकर बचाव दल ने मुझे जीवित बाहर निकाला।’’ महिला का आरोप है कि निवासियों की बार-बार चेतावनी के बावजूद इमारत की मरम्मत सही तरीके से नहीं की जा रही थी। उसने कहा, ‘‘हमने उन्हें चेताया था कि इस तरह मरम्मत न करें, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं मानी और आखिरकार यह भयावह हादसा हो गया।’’ एक अन्य महिला अपने बच्चे को सीने से लगाए अविश्वास की स्थिति में उस जगह को देख रही थी, जहां कभी दूसरी मंजिल पर बना उसका घर हुआ करता था।

उसने कहा, ‘‘मैं, मेरे पति और हमारी दो बेटियां दूसरी मंजिल पर रहते थे। जब हमारे हिस्से की इमारत में दरारें पड़ने लगीं, तो सामने रहने वाले पड़ोसी ने हमें अपने घर में आने के लिए कहा। उसी एक पल में लिया गया फैसला हमारी जान बचा गया।

नहीं तो हम भी इस कंक्रीट के पहाड़ के नीचे जिंदा दफन हो गए होते। हमने सब कुछ खो दिया है- अपना घर, अपना सामान। हमारी पूरी जिंदगी उजड़ गई है।’’ इस हादसे में कई परिवारों के पास अब तन पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा है।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक मृतकों में से पांच लोगों की पहचान शमीम शेख (32), रंजीत सिंह (45), मिराज रसूल शेख (34), संतोष कुमार पांडे (42) और शमीम अंसारी (30) के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने एक बयान में कहा, ‘‘भिवंडी में इमारत ढहने की घटना, जिसमें कई लोगों की जान चली गई, बेहद दुखद है। महानगरपालिका आयुक्त को तत्काल मामला दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है।

भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका (बीएनसीएमसी) ने एक बयान में कहा कि इस इमारत को खतरनाक घोषित किया गया था और सबसे पहले सात सितंबर 2020 को संपत्ति मालिकों को संरचनात्मक ऑडिट रिपोर्ट पेश करने का नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद 22 अप्रैल 2022 को उन्हें एक अनुस्मारक (रिमाइंडर) नोटिस भी भेजा गया। लगातार नियमों का पालन न किए जाने पर नगर निकाय ने पांच जून 2026 को इमारत खाली करने का नोटिस जारी किया।

इसके बाद परिसर में बिजली और पानी की आपूर्ति काट दी गई और वहां रहने वाले परिवारों को बाहर निकाल दिया गया। हालांकि, नगर निकाय के अनुसार संपत्ति मालिकों ने अवैध रूप से इमारत की संरचनात्मक मरम्मत का काम शुरू कर दिया। 30 जुलाई 2026 को सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में महानगरपालिका की एक टीम ने स्थल का निरीक्षण किया और इमारत में गंभीर संरचनात्मक अस्थिरता पाई।

इसके बाद टीम ने तुरंत करीब 40 निवासियों और वहां काम कर रहे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महानगरपालिका ने बताया कि ठेकेदार और मजदूरों को मरम्मत कार्य तुरंत बंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने इसकी अनदेखी की। इसके अलावा, कुछ निवासियों ने भी इमारत छोड़ने से इनकार कर दिया।

भिवंडी के महापौर नारायण चौधरी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘भिवंडी में कम से कम 130 से 140 ऐसी इमारतें हैं, जिन्हें ‘बेहद खतरनाक’ घोषित किया गया है और जिन्हें तत्काल खाली कराया जाना जरूरी है।

Continue reading on the app

  Sports

Bhuvaneshwar Kumar की 2027 World Cup में वापसी की मांग, R Ashwin ने चयनकर्ताओं को दिया बड़ा सुझाव

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर अनुभवी वापसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद अब कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि उन्हें 2027 एकदिवसीय विश्व कप की तैयारियों का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। इसी कड़ी में भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी चयनकर्ताओं से भुवनेश्वर कुमार के साथ बातचीत शुरू करने की सलाह दी है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने पूरे सत्र में 28 विकेट लिए और अपनी टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उनकी दमदार गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब जीतने में सफलता हासिल की। इस प्रदर्शन के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज की राष्ट्रीय टीम में वापसी की मांग भी तेज हो गई है।

गौरतलब है कि भुवनेश्वर कुमार ने नवंबर 2022 के बाद से भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। वहीं उनका आखिरी एकदिवसीय मैच 21 जनवरी 2022 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था। इसके बावजूद कई क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े टूर्नामेंटों में उनका अनुभव भारतीय टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

रविचंद्रन अश्विन ने एक क्रिकेट चर्चा कार्यक्रम के दौरान 2027 विश्व कप के संभावित खिलाड़ियों पर अपनी राय रखते हुए विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को सीधे टीम में शामिल करने की बात कही। वहीं वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, शिवम दुबे और गुरनूर बराड़ जैसे खिलाड़ियों को उन्होंने अपनी सूची से बाहर रखा। मोहम्मद शमी, रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल को लेकर उन्होंने अभी फैसला सुरक्षित रखने की बात कही।

हालांकि चर्चा समाप्त होने के बाद अश्विन ने खुद भुवनेश्वर कुमार का नाम उठाया। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर उनकी नजर में सीधे विश्व कप की योजना का हिस्सा होने चाहिए। अश्विन का मानना है कि चयनकर्ताओं को उनसे बातचीत करनी चाहिए और उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी सहित सभी घरेलू एकदिवसीय प्रतियोगिताओं में खेलने के लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप से पहले वह पूरी तरह तैयार हो सकें। उनके अनुसार, कठिन परिस्थितियों में नई गेंद से स्विंग कराने की भुवनेश्वर की क्षमता भारत के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

हालांकि मौजूद जानकारी के अनुसार, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति पिछले कुछ समय से अधिक लंबे कद के तेज गेंदबाजों पर भरोसा जता रही है। हाल के एकदिवसीय मुकाबलों में गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों को लगातार मौके मिले हैं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज बने हुए हैं। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार की वापसी आसान नहीं मानी जा रही है।
Fri, 31 Jul 2026 22:38:47 +0530

  Videos
See all

SP-Congress Alliance: सपा-कांग्रेस में रार के बीच Rahul-Akhilesh में डील! | UP Election 2027 | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T17:43:19+00:00

Jantar Mantar Violence: पुलिस वालों के घरवालों ने बचाई 'CJP' की सच्चाई ! | CJP | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T17:38:23+00:00

Black and White Podcast: Delhi Police | Jantar Mantar Protest | Anti Paper Leak | PM Modi | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T17:38:51+00:00

Breaking News | Kulgam Terror Attack: आतंकियों ने मजदूरों को बनाया निशाना | Jammu Kashmir | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T17:42:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers