10,100mAh बैटरी वाला 'हल्का-फुल्का' टैबलेट लाया ब्रांड, इसमे पेपर जैसा डिस्प्ले; कीमत इतनी
हुवावे के नए टैबलेट में 2456×1600 पिक्सेल रेजॉल्यूशन वाली 11.5-इंच की 2.5K फुलव्यू टीएफटी एलसीडी स्क्रीन है। यह 120Hz तक के स्मार्ट रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक पहुंचती है।
जेनिफर विंगेट का नया पोस्ट वायरल, विलियम इश्माएल संग दिखीं रोमांटिक, रिंग ने फैंस का खींचा ध्यान
Jennifer Winget New Wedding Photos: टीवी की इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्र्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) एक बार फिर अपनी वेडिंग फोटो को लेकर चर्चा में आ गई हैं. इन दिनों एक्ट्रेस बिजनेसमैन विलियम इश्माएल से शादी के बाद अपनी मैरिड लाइफ को खुलकर एन्जॉय कर रही हैं. जेनिफर ने अपनी शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखा था और लोगों को काफी लंबे समय तक इसकी भनक नहीं लगने दी. हालांकि, उन्होंने शादी के बाद खुद सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया था. इसी बीच अब एक्ट्रेस ने एक फिर पति विलियम के साथ कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने के लिए मिला.
नई तस्वीरों में रोमांटिक दिखा कपल
जेनिफर विंगेट ने अपने ऑफिशिलय इंस्टाग्राम हैंडल पर कई नई तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में जेनिफर और विलियम साथ नजर आ रहे हैं. इसमें दोनों के आउटफिट के साथ उनकी वेडिंग रिंग भी साफ चमक दे रही है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा. कपल की रिंग सिंपल होने के बाद भी रॉयल लुक दे रही है. आगे की तस्वीरों में जेनिफर अपनी स्टाइलिश इयररिंग्स को दिखाती दिखीं. वहीं आखिरी तस्वीर में जेनिफर और विलियम एक-दूसरे के बेहद करीब बैठे नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में दोनों का रोमांटिक अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. वहीं, जेनिफर ने अपनी वेडिंग रिंग की तारीफ करते हुए लिखा कि यह अब जिंदगीभर उनके साथ रहने वाली है.
पहले 'जस्ट मैरिड' पोस्ट से दी थी शादी की खुशखबरी
गौरतलब है कि इससे पहले जेनिफर ने अपनी शादी की पहली तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज किया था. एक्ट्रेस ने जुलाई 2026 में यूनाइटेड किंगडम में सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ शादी की थी. बता दें उन्होंने यह शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से की थी. उन तस्वीरों में जेनिफर व्हाइट ब्राइडल गाउन में बहुत खूबसूरत नजर दिखाई दी थीं. जबकि विलियम ने ब्लू सूट कैरी किया हुआ था. पहली तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे और जेनिफर अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं. उस पोस्ट के साथ उन्होंने सिर्फ 'जस्ट मैरिड' लिखकर अपनी शादी पर अनाउंसमेंट की थी.
कपल पर फैंस ने लुटाया प्यार
जेनिफर के नए पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया है. एक्टर अर्जुन बिजलानी ने कमेंट कर उन्हें शादी की बधाई दी. उनके अलावा भी हजारों की संख्या में फैंस कपल की केमिस्ट्री, सादगी और उनकी खूबसूरत वेडिंग रिंग की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने जेनिफर और विलियम को न्यू लाइफ शुरू करने के लिए शुभकामनाएं दीं. इसी के साथ एक्ट्रेस धीरे-धीरे अपनी शादी की तस्वीरे फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
2012 में की थी पहली शादी
बता दें कि जेनिफर विंगेट ने विलियम संग दूसरी शादी की है. इससे पहले उन्होंने साल 2012 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. जानकारी के अनुसार, दोनों की पहली बार मुलाकात एक टीवी शो के सेट पर हुई थी, शुरुआत में दोनों की दोस्ती हुई फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई. हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया. दोनों साल 2014 में अलग हो गए और जनवरी 2015 में उनका ऑफिशियल तलाक हो गया. इसके बाद कई सालों तक जेनिफर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखा. इस दौरान उन्होंने न तो अपने पुराने रिलेशन के बारे में ज्यादा बात की न ही विलियम संग अपने रिश्ते का खुलासा किया. अब दूसरी शादी के बाद वह अपनी नई लाइफ शुरू कर चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: 'लंबे समय से ऐसा ही रोल ढूंढ रही थी', कियारा आडवाणी ने 'टॉक्सिक' में अपने किरदार को लेकर किया खुलासा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation

















