Video: 5 पीढ़ियों से हिट है 'रामधनी रसकदम', कोलकाता तक था इसका क्रेज, सात समंदर पार भी मशहूर
Famous Sweets of Bihar: मिठाई तो आपने बहुत खाई होगी, लेकिन रस कदम का स्वाद मुंह में जाते ही एक अलग एहसास होता होगा. यह ऐसी मिठाई है, जो बिहार के लगभग मिठाई दुकान में मिलती है. मिठाई की दुनिया में अगर कुछ खास और ऐतिहासिक चखना हो, तो नालंदा के कराय परसूराय प्रखंड बाजार का ‘रसकदम’ बेहतरीन विकल्प है. करीब 150 साल पुरानी 'रामधनी जी की दुकान' की कमान आज उनकी 5वीं पीढ़ी संभाल रही है. शुद्ध छेना, खोवा, इलायची और पोस्ता दाना (खसखस) के मेल से तैयार होने वाली यह मिठाई इतनी मशहूर है कि एक दौर में हर हफ्ते ट्रेन से कोलकाता भेजी जाती थी. आज भी दिल्ली, रांची से लेकर विदेशों तक इसके मुरीद हैं. दुकानदार आनंद बताते हैं कि ₹550 प्रति किलो मिलने वाली इस मिठाई का असली राज यहां के दूध, खोवा और पानी के शुद्ध संयोजन में है. इस दुकान से हुनर सीखकर निकले 40 से ज्यादा कारीगरों ने अपनी दुकानें जरूर खोलीं, लेकिन जो स्वाद रामधनी जी की 150 साल पुरानी विरासत में है, वो कहीं और नहीं मिलता.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















