ITC Q1 Results: चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 15.6% घटा
विविध कारोबारों से जुड़े समूह आईटीसी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में खर्च बढ़ने के कारण 15.6 प्रतिशत गिरकर 4,508.79 करोड़ रुपये रहा। कोलकाता स्थित कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 5,343.41 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में उत्पादों की बिक्री से कंपनी की आय 27.82 प्रतिशत बढ़कर 29,409.82 करोड़ रुपये हो गई।
वहीं, परिचालन आय 27.64 प्रतिशत बढ़कर 29,523.3 करोड़ रुपये रही, जो साल भर पहले 23,129.35 करोड़ रुपये थी। जून तिमाही में आईटीसी का कुल खर्च सालाना आधार पर 48 प्रतिशत बढ़कर 24,809.95 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कुल एकीकृत आय 26.74 प्रतिशत बढ़कर 30,179.01 करोड़ रुपये दर्ज की गई।
आईटीसी ने कहा, ‘‘जून तिमाही में पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण कारोबारी माहौल में अनिश्चितता बढ़ी। इससे कच्चे तेल और उससे जुड़े उत्पादों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी तथा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। साथ ही वैश्विक व्यापार और आपूर्ति शृंखला भी प्रभावित हुई।’’ कंपनी ने कहा कि आईटीसी इन्फोटेक, सूर्या नेपाल, स्प्राउटलाइफ फूड्स और आईटीसी होटल्स के मजबूत प्रदर्शन से समूह की कंपनियों ने बेहतर नतीजे दिए।
Stock Market: 3 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Stock Market Rise: निफ्टी पर बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और श्रीराम फाइनेंस टॉप गेनर रहे। वहीं TCS, इटर्नल, इंफोसिस, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, आईटीसी टॉप लूजर रहे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Moneycontrol


















