शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर सीएम धामी ने गदरपुर में दी श्रद्धांजलि, सिख समाज के योगदान को सराहा
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर स्थित कम्बोज धर्मशाला में अमर शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. इस अवसर पर उन्होंने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आयोजित अखंड पाठ में भी सहभागिता की और गुरुद्वारे में माथा टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की. इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का बलिदान भारतीय इतिहास का ऐसा अध्याय है, जो आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्रभक्ति और साहस की प्रेरणा देता रहेगा.
वीरता और आस्था का अद्भुत संगम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह आयोजन वीरता, आस्था और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम है. उन्होंने कहा कि जब भी अमर शहीद ऊधम सिंह के त्याग, साहस और देशभक्ति का स्मरण किया जाता है, तो हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है. उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह केवल एक क्रांतिकारी नहीं थे, बल्कि वे भारत के स्वाभिमान और आत्मसम्मान के प्रतीक थे. उनका जीवन यह संदेश देता है कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष और राष्ट्र के सम्मान की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में दृढ़ रहना चाहिए.
जलियांवाला बाग हत्याकांड का लिया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जलियांवाला बाग हत्याकांड को भारतीय इतिहास का सबसे दर्दनाक और काला अध्याय बताया. उन्होंने कहा कि वर्ष 1919 में हुए इस नरसंहार ने पूरे देश को झकझोर दिया था. हजारों निहत्थे भारतीयों पर अंग्रेजी हुकूमत द्वारा गोलियां चलाना मानवता के खिलाफ एक जघन्य अपराध था. उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने वर्षों तक इस अन्याय को अपने हृदय में संजोए रखा और अंततः अंग्रेज अधिकारी माइकल ओ'डायर को दंडित कर दुनिया के सामने भारत के स्वाभिमान, साहस और अडिग संकल्प का परिचय दिया.
देशभक्ति और बलिदान की अमर मिसाल
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन हर नागरिक को साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और निस्वार्थ सेवा का संदेश देता है. उनका बलिदान केवल स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण है. उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को शहीद ऊधम सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. देश के विकास और सामाजिक समरसता के लिए उनके आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता आंदोलन के समय थे.
गुरु साहिब की शिक्षाएं मानवता का मार्ग दिखाती हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रभक्ति, सेवा और मानवता की भावना का सबसे बड़ा संदेश श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र वाणी से मिलता है. गुरु साहिब की शिक्षाएं पूरी दुनिया को सत्य, करुणा, भाईचारे, समानता और निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाती हैं. उन्होंने कहा कि समाज में सद्भाव और एकता बनाए रखने के लिए इन मूल्यों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है. यदि हम गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें, तो एक मजबूत और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है.
उत्तराखंड के विकास में सिख समाज की अहम भूमिका
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर उत्तराखंड के विकास में सिख समाज के योगदान की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में कृषि, व्यापार, उद्योग, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सिख समाज का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है. राज्य के विकास और जनकल्याण के कार्यों में सिख समाज ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि यह समाज सेवा, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है.
शहीदों के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे अमर शहीद ऊधम सिंह के आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं. उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए हर नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए. शहीदों का सम्मान केवल श्रद्धांजलि देने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलकर देश के विकास में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक अरविंद पांडे, विधायक शिव अरोरा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मनोज पाल, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली तथा दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और सिख समाज के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर अमर शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई उड़ान, AIIMS ऋषिकेश से शुरू हुई देश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा
पाकिस्तान की हार पक्की! दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ वो खिलाड़ी, जिसने पहले मैच में जड़ा था शतक
WI VS PAK: वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच पाकिस्ता क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. शानदार फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज शान मसूद पोर्ट-ऑफ़-स्पेन में 2-6 अगस्त को होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए हैं. पहले टेस्ट में, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पहली पारी में नंबर 3 पर खेलते हुए 109 रन बनाए थे और वे मैच में शतक लगाने वाले अकेले खिलाड़ी थे. पारी के दौरान, कैरेबियाई तेज गेंदबाज. जेडन सील्स की एक गेंद उनकी बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर लगी और बाद में पता चला कि पूर्व कप्तान की उंगली टूट गई है. दूसरी पारी में जब पाकिस्तान बड़ी हार की ओर बढ़ रहा था, तो मसूद नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन इस बार उनकी पारी सिर्फ 15 गेंदों तक ही चल पाई और सील्स ने उन्हें 3 रन पर आउट कर दिया.
दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे शान मसूद
वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले पाकिस्तान को शान मसूद के रूप में बड़ा झटका लगा है. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद इंजरी के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं. ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान शान मसूद को इंजरी हुई थी, जिसके चलते वह अगले मैच का हिस्सा नहीं बन सकेंगे.
पारी के दौरान, कैरेबियाई तेज गेंदबाज. जेडन सील्स की एक गेंद उनकी बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर लगी और बाद में पता चला कि पूर्व कप्तान की उंगली में चोट लगी थी. मगर, टीम को जब जरूरत पड़ी, तो वह दूसरी पारी में नंबर-8 पर बल्लेबाजी के लिए आए, मगर फिर वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और 15 गेंद पर 3 रन बनाकर ही आउट हो गए. बते दें, पहले टेस्ट मैच में एक ही शतक लगा था, जो पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शान मसूद के बल्ले से निकला था. ऐसे में अब उनके न होने से टीम को यकीनन उनकी कमी खलने वाली है.
???? BIG BLOW FOR PAKISTAN: SHAN MASOOD RULED OUT OF SECOND TEST.????[Sohail Imran]
— Rana Ahmad. (@AhmadRana056) July 30, 2026
- Pakistan have suffered a major setback as Shan Masood has been ruled out of the second Test against the West Indies.#WIvPAK pic.twitter.com/5fZmcy4Duc
पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज ने जीता
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेला गया. इस मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने पहली पारी में 311 रन बनाए थे. वहीं, पाकिस्तान ने 282 रन बनाए थे. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरी पारी में 181 रन बोर्ड पर लगाए.
इस तरह वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में 211 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 120 रन पर ही ऑलआउट हुई. नतीजन, पाकिस्तान की टीम इस मैच को 90 रनों से हार गई थी और सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई. ऐसे में अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच करो या मरो वाली स्थिति में खेला जाएगा.
दूसरे टेस्ट के लिए ऐसी हैं दोनों टीमें
पाकिस्तान टीम: अजान अवैस, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अवैस जफर, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, आमेर जमाल, साजिद खान, मोहम्मद अली, मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद, गाजी गोरी, उबैद शाह, अली उस्मान, सऊद शकील
वेस्टइंडीज टीम: ब्रैंडन किंग, टेगेनरीन चंद्रपॉल, केवम हॉज, शाई होप, अमीर जांगू, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन, शमर जोसेफ, केमार रोच, जेडन सील्स, किर्क मैकेंजी, जोशुआ बिशप, कीमो पॉल, जस्टिन ग्रीव्स
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















