Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान की हार पक्की! दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ वो खिलाड़ी, जिसने पहले मैच में जड़ा था शतक

WI VS PAK: वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच पाकिस्ता क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. शानदार फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज शान मसूद पोर्ट-ऑफ़-स्पेन में 2-6 अगस्त को होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए हैं. पहले टेस्ट में, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पहली पारी में नंबर 3 पर खेलते हुए 109 रन बनाए थे और वे मैच में शतक लगाने वाले अकेले खिलाड़ी थे. पारी के दौरान, कैरेबियाई तेज गेंदबाज. जेडन सील्स की एक गेंद उनकी बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर लगी और बाद में पता चला कि पूर्व कप्तान की उंगली टूट गई है. दूसरी पारी में जब पाकिस्तान बड़ी हार की ओर बढ़ रहा था, तो मसूद नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन इस बार उनकी पारी सिर्फ 15 गेंदों तक ही चल पाई और सील्स ने उन्हें 3 रन पर आउट कर दिया.

दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे शान मसूद

वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले पाकिस्तान को शान मसूद के रूप में बड़ा झटका लगा है. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद इंजरी के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं. ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान शान मसूद को इंजरी हुई थी, जिसके चलते वह अगले मैच का हिस्सा नहीं बन सकेंगे.

पारी के दौरान, कैरेबियाई तेज गेंदबाज. जेडन सील्स की एक गेंद उनकी बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर लगी और बाद में पता चला कि पूर्व कप्तान की उंगली में चोट लगी थी. मगर, टीम को जब जरूरत पड़ी, तो वह दूसरी पारी में नंबर-8 पर बल्लेबाजी के लिए आए, मगर फिर वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और 15 गेंद पर 3 रन बनाकर ही आउट हो गए.  बते दें, पहले टेस्ट मैच में एक ही शतक लगा था, जो पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शान मसूद के बल्ले से निकला था. ऐसे में अब उनके न होने से टीम को यकीनन उनकी कमी खलने वाली है.

पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज ने जीता

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेला गया. इस मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने पहली पारी में 311 रन बनाए थे. वहीं, पाकिस्तान ने 282 रन बनाए थे. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरी पारी में 181 रन बोर्ड पर लगाए.

इस तरह वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में 211 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 120 रन पर ही ऑलआउट हुई. नतीजन, पाकिस्तान की टीम इस मैच को 90 रनों से हार गई थी और सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई. ऐसे में अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच करो या मरो वाली स्थिति में खेला जाएगा.

दूसरे टेस्ट के लिए ऐसी हैं दोनों टीमें

पाकिस्तान टीम: अजान अवैस, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अवैस जफर, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, आमेर जमाल, साजिद खान, मोहम्मद अली, मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद, गाजी गोरी, उबैद शाह, अली उस्मान, सऊद शकील

वेस्टइंडीज टीम: ब्रैंडन किंग, टेगेनरीन चंद्रपॉल, केवम हॉज, शाई होप, अमीर जांगू, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन, शमर जोसेफ, केमार रोच, जेडन सील्स, किर्क मैकेंजी, जोशुआ बिशप, कीमो पॉल, जस्टिन ग्रीव्स

ये भी पढ़ें: संडे बनेगा सुपर संडे! भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, धवन, रैना, कार्तिक समेत कई बड़े प्लेयर्स मचाएंगे धमाल, नोट कर लो सही टाइम

Continue reading on the app

आपूर्ति चिंताएं घटने के बीच कच्चातेल वायदा 3 प्रतिशत टूटकर 7,811 रुपये प्रति बैरल रह गया

आपूर्ति चिंताएं घटने के बीच कच्चातेल वायदा 3 प्रतिशत टूटकर 7,811 रुपये प्रति बैरल रह गया

Continue reading on the app

  Sports

CWG 2026: यामिनी मौर्या ने सिल्वर पर किया कब्जा, जूडो में मेडल की हैट्रिक पूरी, ऐसे मिली सफलता

यामिनी मौर्या से कुछ ही देर पहले भारत के लिए अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने भी अपनी-अपनी कैटेगरी के फाइनल खेले थे. अस्मिता और हर्ष ने अपने-अपने फाइनल जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि यामिनी ने सिल्वर के साथ मेडल की हैट्रिक पूरी की. Fri, 31 Jul 2026 23:34:45 +0530

  Videos
See all

कॉकरोचों का ना नौकरी मिले ना मौका मिले,ना माफी मिले । Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T19:38:05+00:00

नीट पेपर लीक में कुछ टीचर ही चीटर निकले! #neetpaperleak #teacher #shorts #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T20:00:34+00:00

Shocking Rat Theft Story: 10 हीरे जड़ी अंगूठियां, 3 हार ले गया था...लेकिन चोर निकला चूहा! Viral News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T20:00:01+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | शहजाद ने कांग्रेस क्यों छोड़ दी थी ? #shehzadpoonawalla #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T20:13:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers