Responsive Scrollable Menu

Padma Shri Kailash Chandra Pant का 90 वर्ष की आयु में निधन, Bhopal में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध साहित्यकार और पद्मश्री से सम्मानित कैलाश चंद्र पंत का शुक्रवार को यहां 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंत बीते कुछ समय से अस्वस्थ थे और शुक्रवार सुबह हृदयगति रुक जाने से उनका निधन हो गया।

उनके बड़े भाई चंद्रशेखर पंत ने एक संदेश में कहा, शोकाकुल हृदय से सूचना है कि मेरे अनुज और प्रीति, निवेदिता व अदिति के पिता तथा हिंदी भवन भोपाल के पूर्व मंत्री-संचालक कैलाश चंद्र पंत दादा का प्रभु-मिलन हो गया है। उन्होंने बताया कि कैलाश चंद्र पंत का अंतिम संस्कार शनिवार को भदभदा विश्राम घाट में किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैलाश चंद्र पंत के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मध्यप्रदेश राष्ट्रप्रचार समिति में पंत जी लंबे समय तक सक्रिय रहे। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के खंतोली गांव निवासी पंत का जन्म 26 अप्रैल 1936 को इंदौर के महू में हुआ था। उनके पिता लीलाधर पंत तथा माता हरिप्रिया पंत का परिवार रोजगार के सिलसिले में मध्यप्रदेश में बस गया था। कैलाश चंद्र पंत ने इंदौर स्थित ‘यूनियन थियोलाजिकल सेमिनरी’ में व्याख्याता के रूप में सेवाएं दीं और फिर भोपाल में पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य के रूप में काम किया।

वह ‘शिक्षा प्रदीप’, ‘जनधर्म’, ‘दूरगामी आह्वान’ जैसी साहित्यिक पत्रिकाओं के संपादक भी रहे। हिंदी भवन, भोपाल में संचालक रहे पंत ने भारत कृषक समाज, राष्ट्रप्रचार समिति, मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति सहित अनेक संस्थाओं में महत्वपूर्ण दायित्व निभाया। उनकी प्रमुख पुस्तकों में ‘कौन किसका आदमी’, ‘धुंध के आर-पार’, ‘शब्द का विचार-पथ’ तथा ‘शैलेश मटियानी: सृजन यात्रा’ शामिल हैं।

हिंदी साहित्य में योगदान के लिए उन्हें इसी साल पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इससे पहले उन्हें साहित्य भूषण सम्मान, निराला साहित्य सम्मान, साहित्य शिरोमणि सम्मान, संस्कृति गौरव सम्मान सहित अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Continue reading on the app

Shani Nakshatra Parivartan 2026: सावन में शनि बदलेंगे नक्षत्र, गोचर से इन 6 राशियो को लगेगा जैकपॉट

Sawan 2026 Rashifal: सावन महीने में शनि देव बड़ा नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। 20 अगस्त 2026 की शाम से शनि देव रेवती नक्षत्र के पहले पद में प्रवेश करेंगे, जिससे कई राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे।

Continue reading on the app

  Sports

पिता करते थे मजबूरी अब बेटे प्रवीण चित्रवेल ने जीता रजत, सेल्वा प्रभु थिरुमारन को मिला कांस्य पदक

भारत के त्रिकूद खिलाड़ियों प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु तिरुमरन ने शनिवार को ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में क्रमशः रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। Sat, 01 Aug 2026 17:51:45 +0530

  Videos
See all

Liquor Shop पर महिलाओं का हंगामा! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T12:34:27+00:00

Opposition Protest: विपक्ष की शर्मनाक करतूत पर फूटा हिंदू संगठनों का गुस्सा! | Hindu Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T12:40:31+00:00

ईरान पर भीषण बमबारी... घुटने टेकेगा तेहरान | US-Iran Conflict | Donald Trump | World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T12:34:36+00:00

Odisa Flood News: खाने-पीने से लेकर सभी वस्तुओं की व्यवस्था मुख्यमंत्री करेंगे - Sambit Patra #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T12:37:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers