Responsive Scrollable Menu

Ankit Sharma Murder Case: अंकित शर्मा के हत्यारे Tahir Hussain को उम्रकैद की सजा | Breaking News

Ankit Sharma Murder Case: अंकित शर्मा के हत्यारे Tahir Hussain को उम्रकैद की सजा | Breaking News #ankitsharma #tahirhussain #delhiriots #breakingnews #latestnews #court दिल्ली दंगों से जुड़े चर्चित अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत ने ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह मामला 2020 की हिंसा के सबसे चर्चित मामलों में शामिल रहा। कोर्ट के फैसले के बाद पूरे मामले को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। जानिए फैसले की प्रमुख बातें और इस केस से जुड़ी अहम जानकारी। ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

Explainer: क्या है 'The Traitors' शो? जहां इस बार 21 कंटेस्टेंट्स खेलेंगे धोखे और भरोसे का खेल

The Traitors 2: रियलिटी शोज की दुनिया में हर साल कई नए कॉन्सेप्ट दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं, लेकिन कुछ शोज ऐसे होते हैं जिनका गेम सिर्फ टास्क, नॉमिनेशन और वोटिंग तक सीमित नहीं रहता. ऐसा ही एक शो है 'The Traitors', जिसका कॉन्सेप्ट बाकी रियलिटी शोज से काफी अलग है. इस शो में कंटेस्टेंट्स को सिर्फ अपना गेम नहीं खेलना होता, बल्कि उन्हें ये भी पता लगाना होता है कि उनके साथ खेल रहे लोगों में आखिर कौन उनका साथी है और कौन धोखा दे रहा है.

यही वजह है कि इस शो को भरोसे, शक, रणनीति और धोखे का गेम कहा जाता है. शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के साथ मिलकर मिशन पूरा करते हैं और इन मिशन्स के जरिए प्राइज मनी बढ़ाने की कोशिश करते हैं. लेकिन इसी ग्रुप में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी होते हैं, जिनका असली मकसद बाकी खिलाड़ियों को चुपचाप गेम से बाहर करना होता है. इन्हें ट्रेटर्स कहा जाता है, जबकि बाकी खिलाड़ियों को Faithfuls कहा जाता है. अब शो के अगले सीजन को लेकर भी काफी चर्चा है. इस बार शो में कुल 21 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे. ऐसे में ये जानना दिलचस्प होगा कि आखिर 'The Traitors' का गेम चलता कैसे है और इसमें जीतने के लिए खिलाड़ियों को क्या करना पड़ता है. तो चलिए इस बारे में डिटेल में जानते हैं. 

क्या है 'The Traitors' का कॉन्सेप्ट?

'The Traitors' एक सोशल-डिडक्शन रियलिटी शो है. आसान भाषा में समझें तो ये ऐसा गेम है, जिसमें खिलाड़ियों को अपनी समझदारी, ऑब्जर्वेशन और लोगों को पढ़ने की क्षमता का इस्तेमाल करना पड़ता है. शो में शामिल कंटेस्टेंट्स एक साथ रहते हैं और अलग-अलग टास्क करते हैं. इन टास्क का मेन मकसद प्राइज मनी के लिए रकम जुटाना होता है. लेकिन सभी खिलाड़ी एक टीम नहीं होते. गेम की शुरुआत में कुछ खिलाड़ियों को सीक्रेटली ट्रेटर्स की भूमिका दी जाती है. बाकी खिलाड़ी फैथफूल्स होते हैं. Faithfuls का मकसद ट्रेटर्स को पहचानकर उन्हें गेम से बाहर करना होता है, जबकि ट्रेटर्स का काम Faithfuls को धोखा देकर एक-एक करके खत्म करना होता है. सबसे खास बात ये है कि किसी भी Faithful को शुरुआत में ये नहीं पता होता कि ट्रेटर्स कौन हैं. यही चीज पूरे शो को दिलचस्प बनाती है.

21 कंटेस्टेंट्स में कौन होगा Traitor और कौन Faithful?

इस सीजन में कुल 21 कंटेस्टेंट्स के शामिल होने की बात सामने आई है. हालांकि, गेम का सबसे बड़ा ट्विस्ट यही होता है कि इनमें से कुछ खिलाड़ियों को गुप्त रूप से Traitors बनाया जाता है. यानी 21 खिलाड़ी एक साथ गेम शुरू करेंगे, लेकिन सभी का मकसद एक जैसा नहीं होगा. कुछ खिलाड़ी प्राइज मनी जीतने के लिए Faithfuls की तरह खेलेंगे, जबकि ट्रेटर्स पर्दे के पीछे रहकर अपना गेम चलाएंगे. ट्रेटर्स की पहचान शो के बाकी खिलाड़ियों से छिपाकर रखी जाती है. यहां तक कि Faithfuls को ये भी नहीं पता होता कि उनके साथ बैठकर खाना खाने वाला, टास्क में उनका पार्टनर बनने वाला या उनका दोस्त बनने वाला खिलाड़ी रियल में उनका दुश्मन हो सकता है.

क्या होता है Traitors का काम?

ट्रेटर्स को शो में सबसे ज्यादा सावधानी से गेम खेलना होता है. उनका असली मकसद होता है कि वो अपनी पहचान छिपाकर Faithfuls की संख्या कम करते रहें. रात के समय ट्रेटर्स आपस में रणनीति बना सकते हैं और तय कर सकते हैं कि किस खिलाड़ी को गेम से बाहर करना है. लेकिन उन्हें ये काम इतने सीक्रेट तरीके से करना होता है कि किसी को उन पर शक न हो. अगर कोई ट्रेटर्स बहुत ज्यादा एग्रेसिव  तरीके से खेलता है या बार-बार दूसरों को टारगेट करता है, तो बाकी खिलाड़ियों को उस पर शक हो सकता है. इसलिए ट्रेटर्स बनने वाले खिलाड़ी के लिए सिर्फ चालाक होना ही काफी नहीं है. उसे भरोसेमंद भी दिखना पड़ता है.

कैसे खेलते हैं Faithfuls?

Faithfuls का गेम बिल्कुल अलग होता है. उनका सबसे बड़ा हथियार होता है ऑब्जर्वेशन और शक. उन्हें ये पता लगाना होता है कि ग्रुप में आखिर Traitors कौन हैं. इसके लिए कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के बिहेवियर, बातचीत, टास्क में प्रदर्शन और वोटिंग पैटर्न को ध्यान से देखते हैं. किसी खिलाड़ी का अचानक किसी दूसरे कंटेस्टेंट के खिलाफ जाना, बार-बार अपनी राय बदलना या किसी खास खिलाड़ी को बचाने की कोशिश करना भी शक की वजह बन सकता है. लेकिन इस गेम की सबसे बड़ी मुश्किल यही है कि Faithfuls के पास कोई पक्की जानकारी नहीं होती. उन्हें सिर्फ अपने अंदाजे और दूसरे खिलाड़ियों के व्यवहार के आधार पर फैसला लेना पड़ता है.

'Round Table' में होता है सबसे बड़ा फैसला

शो के सबसे अहम हिस्सों में से एक है राउंड टेबल. यहां सभी खिलाड़ी बैठकर चर्चा करते हैं कि उन्हें किस कंटेस्टेंट पर Traitor होने का शक है. यहां माहौल काफी तनावपूर्ण हो सकता है, क्योंकि हर खिलाड़ी को अपनी बात रखने का मौका मिलता है. कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं, अपने बचाव में दलील देते हैं और दूसरे खिलाड़ियों के बिहेवियर पर सवाल उठाते हैं. इसके बाद वोटिंग होती है और जिस खिलाड़ी को सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं, उसे गेम से बाहर किया जाता है.

लेकिन यहां एक बड़ा ट्विस्ट है. जिस खिलाड़ी को बाहर किया गया है उसके बारे में पता चलता है कि वो रियल में Traitor था या Faithful. अगर Faithful गलत खिलाड़ी को बाहर कर देते हैं, तो असली Traitors को फायदा होता है. वहीं अगर वो किसी Traitor को पकड़ लेते हैं, तो Faithfuls का गेम मजबूत हो जाता है.

मिशन से बढ़ती है प्राइज मनी

वहीं शो में कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग मिशन भी करने होते हैं. इन मिशन्स के जरिए वो प्राइज मनी में रकम जोड़ने की कोशिश करते हैं. मिशन में टीमवर्क बेहद जरूरी होता है, लेकिन यहां भी Traitors और Faithfuls के बीच एक दिलचस्प खेल चलता है. सभी खिलाड़ी मिलकर रकम जुटाने की कोशिश करते हैं, लेकिन Traitors का अंतिम गोल Faithfuls को कम करना होता है. यानी एक तरफ सभी खिलाड़ी प्राइज मनी बढ़ाने के लिए साथ काम करते हैं, तो दूसरी तरफ कुछ खिलाड़ी गुप्त रूप से उसी टीम को तोड़ने की कोशिश कर रहे होते हैं.

कुल मिलाकर 'The Traitors' भरोसे और धोखे के बीच चलने वाला ऐसा रियलिटी गेम है, जहां दोस्ती, रणनीति, झूठ, शक और दिमाग सब एक साथ काम करते हैं. 21 कंटेस्टेंट्स के साथ इस बार गेम और भी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि हर खिलाड़ी के सामने सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा जिस इंसान पर मैं भरोसा कर रहा हूं, कहीं वही तो Traitor नहीं?

FAQs

1. The Traitors शो किस तरह का रियलिटी शो है?
ये भरोसे, धोखे, शक और रणनीति पर आधारित सोशल-डिडक्शन रियलिटी शो है.

2. The Traitors में Faithfuls का क्या काम होता है?
Faithfuls को असली Traitors को पहचानकर उन्हें गेम से बाहर करना होता है.

3. Traitors अपनी पहचान कैसे छिपाते हैं?
Traitors बाकी खिलाड़ियों के बीच सामान्य कंटेस्टेंट की तरह रहते हैं और गुप्त रणनीति बनाकर Faithfuls को गेम से बाहर करते हैं.

4. The Traitors में Round Table क्यों अहम है?
Round Table में खिलाड़ी चर्चा और वोटिंग के जरिए उस कंटेस्टेंट को बाहर करने की कोशिश करते हैं, जिस पर उन्हें Traitor होने का शक होता है.

ये भी पढ़ें: किसिंग सीन में विनोद खन्ना ने काट लिए माधुरी दीक्षित होंठ, एक्टर के करीबी ने बताई इसके पीछे की कहानी

Continue reading on the app

  Sports

नीरज चोपड़ा ने सीजन बेस्ट के साथ जीता सिल्वर मेडल, यशवीर ने पर्सनल बेस्ट से ब्रॉन्ज पर किया कब्जा, श्रीलंका के रमेश बने चैंपियन

Neeraj Chopra wins Silver Medal In CWG 2026: नीरज चोपड़ा को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. नीरज ने सीजन का बेस्ट थ्रो 85.83 मीटर किया. उन्होंने पहला थ्रो 80.97 मीटर किया जबकि दूसरा थ्रो सीजन का बेस्ट निकाला.वही तीसरा थ्रो 81.29 मीटर का रहा जबकि चौथा थ्रो 80.73m मीटर रहा वहीं पांचवां थ्रो फाउल रहा. श्रीलंका के उभरते हुए जैवलीन थ्रोअर रमेश थरंगा पथिरागे ने 89.75 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता. Sat, 1 Aug 2026 02:33:52 +0530

  Videos
See all

भगवान Ram को गाली देने का ट्रेंड शुरू करवाने के लिए पैसे कहां से आए?। Poochta Hai Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T21:24:37+00:00

IMD Weather Update: 3 बजते ही मूसलाधार बारिश का अलर्ट! Weather News | Rain fall News | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T21:30:36+00:00

Why football's biggest stars might not be at the next world cup | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T21:30:39+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: Shehzad Poonawalla के BJP छोड़ने की खबर का सच क्या निकला ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T21:48:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers