Responsive Scrollable Menu

'वोट के लिए कांग्रेस-सपा ने जो किया इसका बदला सनातन लेगा, इस अपराध की माफी...', साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव तो विपक्ष पर बरसे गिरिराज सिंह

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव साधु के वेश में संसद परिसर में पहुंचने पर BJP के साथ साधु-संतों ने भी नाराजगी जताई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्षी सांसदों पर बरसते हुए कहा, 'कांग्रेस-सपा ने जो किया इसका बदला सनातन लेगा'।

Continue reading on the app

Nepal के सप्तरी जिले में सांप्रदायिक तनाव के बाद अनिश्चितकालीन Curfew लागू किया गया

(शिरीष बी. प्रधान) काठमांडू, 31 जुलाई नेपाल के अधिकारियों ने सुनसरी जिले में हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में प्रदर्शन शुरू होने के बाद शुक्रवार को भारत की सीमा से लगे सप्तरी जिले के कुछ हिस्सों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने तनावपूर्ण स्थिति पर गहरी चिंता जताई है तथा लोगों से शांति, एकता व संयम बनाए रखने की अपील की। सप्तरी जिला प्रशासन कार्यालय ने एहतियाती कदम के तौर पर राजबिराज नगरपालिका के कुछ हिस्सों में सुबह आठ बजे से कर्फ्यू लागू कर दिया।

यह फैसला सांप्रदायिक झड़पों के विरोध में कुछ समूहों द्वारा प्रदर्शन किए जाने के बाद लिया गया। सप्ताहांत में सुनसरी में सांप्रदायिक झड़पें शुरू होने के बाद से नेपाल के कई जिलों में तनाव बना हुआ है। अधिकारियों ने इस कारण कर्फ्यू और निषेधाज्ञा लागू की तथा सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी है।

इस नए आदेश के बाद अब चार जिलों में कर्फ्यू लागू हो गया है। नेपाल के दक्षिणी तराई क्षेत्र में भारत की सीमा से लगे सुनसरी, धनुषा और सिरहा जिलों के कुछ हिस्सों में पहले से ही कर्फ्यू लागू है। अधिकारियों को तनाव को नियंत्रित करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

रविवार को दो धार्मिक समुदायों के कार्यक्रमों के दौरान हुए विवाद के बाद आपस में भिड़े समूहों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षा कर्मियों समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हिंसा उस समय शुरू हुई, जब अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रहे दोनों समुदायों के लोगों के बीच लाउडस्पीकर के इस्तेमाल और धार्मिक झंडे लगाने को लेकर विवाद हो गया। बातचीत के दौरान हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों को हस्तक्षेप करना पड़ा।

बृहस्पतिवार को हिंसा मधेश प्रांत तक फैल गई, जहां सिरहा जिले में हुई झड़पों में एक नाबालिग की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सुनसरी में हुई हिंसा में घायल एक व्यक्ति की कोशी प्रांत में मौत हो गई। सहायक मुख्य जिला अधिकारी होम प्रसाद घिमिरे ने बताया कि इस बीच, सीमा से लगे सरलाही जिले की जिला सुरक्षा समिति ने फैसला लिया कि सीमा पार से नेपाल में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए वैध पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा।

Continue reading on the app

  Sports

CWG 2026: तेजस्विन शंकर ने वो कर दिखाया, जो कभी नहीं हुआ, डिकैथलॉन में जीता ऐतिहासिक मेडल

जहां हर खिलाड़ी अपने एक-एक इवेंट में दावेदारी पेश करते हुए मेडल के लिए जोर-आजमाइश करता है तो वहीं डिकैथलॉन में 10 अलग-अलग एथलेटिक्स इवेंट में हिस्सा लेकर मेडल जीतने की कोशिश करते हैं. इसी इवेंट में तेजस्विन ने सफलता हासिल की है. Sat, 01 Aug 2026 01:38:59 +0530

  Videos
See all

Why football's biggest stars might not be at the next world cup | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T21:30:39+00:00

IMD Weather Update: 3 बजते ही मूसलाधार बारिश का अलर्ट! Weather News | Rain fall News | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T21:30:36+00:00

भगवान Ram को गाली देने का ट्रेंड शुरू करवाने के लिए पैसे कहां से आए?। Poochta Hai Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T21:24:37+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: Shehzad Poonawalla के BJP छोड़ने की खबर का सच क्या निकला ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T21:48:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers