Responsive Scrollable Menu

Bengaluru में PM Narendra Modi पर टिप्पणी को लेकर छात्र से मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

कर्नाटक में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) से जुड़े 19 वर्षीय एक छात्र ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उसकी टिप्पणी को लेकर चार अज्ञात लोगों ने उस पर हमला किया। छात्र के आरोपों के बाद एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि यह घटना 28 जुलाई को जलाहल्ली इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, अपनी शिकायत में, छात्र ने आरोप लगाया कि दो दोपहिया वाहनों पर सवार चार अज्ञात नकाबपोश लोगों ने उसे घर जाते समय रोका और उसकी पिटाई की। बाद में हमलावर फरार हो गए।

एक बयान में, आइसा ने दावा किया कि 28 जुलाई की रात को उसके एक सदस्य पर ‘‘संदिग्ध गुंडों’’ द्वारा हमला किया गया था। आइसा ने आरोप लगाया कि वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े थे। आइसा के अनुसार, पीड़ित छात्र नीट पेपर लीक के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन के साथ एकजुटता दिखाते हुए फ्रीडम पार्क में विरोध प्रदर्शन में सक्रिय रूप से भाग ले रहा था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और घटना में शामिल संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। विस्तृत जांच जारी है।’’ इस बीच, एबीवीपी की बेंगलुरु महानगर इकाई ने जलाहल्ली में छात्र के साथ मारपीट की हालिया घटना की कड़ी निंदा की और आइसा के आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए उन्हें ‘‘निराधार’’ बताया।

Continue reading on the app

Purba Bardhaman में STF ने Jaish-e-Mohammed के संदिग्ध सदस्य हामिद मंडल को किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले से पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं गिरफ्तार आतंकी के तार आईएसआई समर्थित मॉड्यूल से तो नहीं जुड़े जो संभवत: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं की जानकारियां जुटा रहा था।

राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने हामिद मंडल को बृहस्पतिवार देर रात बर्धमान शहर के एक आवासीय परिसर स्थित किराये के फ्लैट से गिरफ्तार किया। हामिद पूर्वी बर्धमान जिले के कुसुमग्राम का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंडल से जब्त किए गए मोबाइल फोन समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वह किन लोगों के संपर्क में था, उसकी गतिविधियां क्या थीं और उसकी क्या साजिश थी। जांचकर्ताओं को शक है कि मंडल करीब एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी अजमल गुज्जर द्वारा चलाए जा रहे आतंकी संगठन के मॉड्यूल के कथित रूप से संपर्क में आया था। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि भट्टी का नेटवर्क सीमा पार से मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी में शामिल रहा है।

सूत्रों ने बताया कि इस नेटवर्क से होने वाली कमाई का इस्तेमाल पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के समर्थन से भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए किया गया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने इस साल के विधानसभा चुनाव से पहले हावड़ा के पिलखाना इलाके में एक कपड़ा इकाई में बारकोड लगाने का काम छोड़ दिया था और बर्धमान शहर चला गया था। सूत्रों ने बताया कि वहां उसने एक पॉश आवासीय कॉलोनी में फ्लैट किराए पर लिया था।

सूत्रों ने बताया कि एसटीएफ यह जांच कर रही है कि क्या मंडल पहले कोलकाता के बाहरी इलाके न्यू टाउन में किराए के फ्लैट में रहता था। जांचकर्ताओं का मानना है कि उसने वहां इसलिए फ्लैट किराए पर लिया ताकि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान बरामद सामग्री से पता चला कि मंडल ने शुभेंदु से जुड़ी जानकारी जुटाई थी।

जांचकर्ता तुरंत यह पता लगाने में जुट गए कि क्या शुभेंदु को निशाना बनाने की कोई साजिश रची जा रही थी। शुभेंदु ने इस मामले को ‘बेहद संवेदनशील’ बताते हुए कहा कि इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एसटीएफ आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से बरामद किए गए डेटा की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, “यह बेहद संवेदनशील मामला है। इसके अंतरराष्ट्रीय संबंध हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

एसटीएफ इस मामले की जांच कर रही है और उसके (हामिद) मोबाइल फोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से मिली जानकारी की जांच की जा रही है।” मुख्यमंत्री ने कहा, “यह सिर्फ मेरी सुरक्षा का मामला नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है।” जांचकर्ता इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या हामिद मंडल पश्चिम बंगाल में भाजपा और आरएसएस के पदाधिकारियों की जानकारी जुटाने वाले किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा था। सूत्रों ने दावा किया कि मोबाइल टावर की लोकेशन से जुड़े डेटा और डिजिटल सबूतों से पता चला कि वह अपने आकाओं के साथ लगातार संपर्क में था। पुलिस मंडल की पहचान की भी पुष्टि कर रही है और उसकी गतिविधियों तथा आवाजाही का पता लगाने के लिए उसके मकान मालिकों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मंडल के पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का संदेह है। उसे सज्जाद भट्ट का करीबी सहयोगी भी माना जा रहा है, जिसे 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के कथित मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक माना जाता है। उल्लेखनीय है कि पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को ले जा रही बस को टक्कर मार दी थी।

इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। मंडल को शुक्रवार को बर्धमान की एक अदालत में पेश किया गया और एसटीएफ ने कथित आतंकी नेटवर्क की जांच करने और राज्य में उसके संपर्कों और गतिविधियों का पूरा ब्योरा पता लगाने के लिए उसकी हिरासत मांगी। पड़ोसी फ्लैट मालिकों ने बताया कि मंडल पिछले लगभग डेढ़ साल से अपने परिवार के साथ किराये के फ्लैट में रह रहा था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता देबजीत सरकार ने आरोप लगाया कि वाम मोर्चा शासन के 34 वर्षों और तृणमूल कांग्रेस सरकार के 15 वर्षों के दौरान पश्चिम बंगाल कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों के लिए एक ‘‘सुरक्षित गलियारा’’ बना रहा। उन्होंने दावा किया कि ‘‘राज्य की विचारधारा में बदलाव’’ आने के कारण अब आतंकी संगठन पश्चिम बंगाल को सुरक्षित ठिकाना नहीं मानते। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी संगठन अब उन नेताओं को निशाना बनाकर जवाबी हमलों की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने चरमपंथी गतिविधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।

Continue reading on the app

  Sports

Who is Asmita Dey: कौन हैं अस्मिता डे? जिन्होंने CWG 2026 में जूडो का पहला गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

Asmita Dey Biography: भारत की 22 वर्षीय जूडोका अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने ग्लासगो में खेले गए महिला 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की हेइडी क्वैच को 2-1 से हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो का गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत को जूडो में पहला कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड भी मिला।

कौन हैं अस्मिता डे?

22 मार्च 2003 को त्रिपुरा के बेलोनिया में जन्मीं अस्मिता डे का सफर किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं है। साइकिल रिपेयर की दुकान चलाने वाले पिता की बेटी अस्मिता ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ा। शुरुआती दिनों में उन्होंने 800 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया, लेकिन एक कोच की सलाह पर उन्होंने जूडो को अपना करियर बनाया।

2015 में उन्होंने त्रिपुरा स्पोर्ट्स स्कूल में दाखिला लिया, जहां बीना देबनाथ और बाद में माणिक लाल देब की देखरेख में उन्होंने जूडो की बारीकियां सीखीं। स्कूल गेम्स और खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) भोपाल के रीजनल सेंटर में ट्रेनिंग का मौका मिला।

ऐसे चमका इंटरनेशनल करियर

अस्मिता ने जुलाई 2022 में बैंकॉक में आयोजित एशियन कैडेट और जूनियर जूडो चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। इस दौरान उन्होंने चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और मलेशिया की खिलाड़ियों को हराया और अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाली त्रिपुरा की पहली जूडोका बनीं।

इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

  • 2022: एशियन कैडेट एवं जूनियर चैंपियनशिप – ब्रॉन्ज
  • 2022: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स – गोल्ड
  • 2023: एशियन ओपन (कुवैत) – सिल्वर
  • 2023: जूनियर एशिया कप (मकाऊ) – गोल्ड
  • 2024: कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप – ब्रॉन्ज
  • 2025: अफ्रीकन ओपन (कैसाब्लांका) – गोल्ड
  • 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स (ग्लासगो) – गोल्ड

TOPS स्कीम से मिला बड़ा सहारा

अस्मिता भारत सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) की डेवलपमेंट एथलीट हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि उनका अगला लक्ष्य भारत के लिए ओलंपिक मेडल जीतना है। जापान की दिग्गज जूडोका उटा आबे और भारतीय जूडो खिलाड़ी अवतार सिंह उनके प्रेरणास्रोत रहे हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रचा इतिहास

ग्लासगो में खेले गए महिला 48 किग्रा फाइनल में अस्मिता डे ने कनाडा की हेइडी क्वैच को 2-1 से हराया। पूरे मुकाबले में उन्होंने संयमित खेल दिखाया और 'यूको' के जरिए निर्णायक बढ़त हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ वह कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं और भारतीय खेल इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।

Fri, 31 Jul 2026 21:34:07 +0530

  Videos
See all

Iran America War LIVE Update: अमेरिका और ईरान युद्ध पर इस वक्त की बड़ी खबर LIVE | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T16:41:18+00:00

Breaking News: जूडो में महज 30 मिनट में Asmita Dey और Harsh Singh ने जीते गोल्ड मेडल | Aaj TAK #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T16:38:40+00:00

कांवड़ यात्रा पर नेपाल में बवाल! क्या कर रही है बालेन शाह की Gen Z सरकार ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T16:45:53+00:00

MC Stan: बांद्रा में कैमरे में कैद हुए एमसी स्टैन #mcstan #shorts #viral #bollywood #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T16:39:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers