Tamil Nadu के Dindigul में घोड़ा चरने के विवाद में किसान की हत्या, इलाके में तनाव
तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के पास स्थित पहाड़ी गांव पूमबारई में खेत में पशु चराने को लेकर जारी विवाद में 26 वर्षीय युवक की हत्या के बाद शुक्रवार को तनाव बढ़ गया। घटना में 24 वर्षीय एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने घटना में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूमबारई में कृषि लोगों की आजीविका का मुख्य साधन है। पिछले कुछ महीनों से स्थानीय किसान रघु और रामर के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि रामर का घोड़ा बार-बार रघु के खेत में चरने चला जाता था।
सूत्रों ने बताया कि यह विवाद उस समय हिंसक संघर्ष में बदल गया जब रघु ने रामर (26) और उसके साथी प्रशांत (24) को पूमबारई के पास एक खेत में बुलाया। वहां हुई बहस के दौरान रघु ने दरांती से दोनों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले में रामर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल प्रशांत को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी और दोनों पीड़ित अलग-अलग समुदायों से हैं, जिसके कारण घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। सूत्रों ने बताया कि रघु ने देर रात थाने में आत्मसमर्पण कर दिया, लेकिन मृतक के रिश्तेदारों और उसके समुदाय के 100 से अधिक लोगों का आरोप है कि हमले में वह अकेला शामिल नहीं था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हमले में रघु के कई साथी भी शामिल थे।
उन्होंने शुक्रवार सुबह पूमबारई को मन्नावनूर जैसे ऊपरी पहाड़ी गांवों से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर शांति वार्ता शुरू करने के बावजूद पीड़ित परिवार और प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन खत्म करने से इनकार कर दिया। उन्होंने पुलिस पर निष्क्रियता और मामले की सही तरीके से जांच नहीं करने का आरोप लगाया।
सूत्रों ने बताया कि स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पूमबारई और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
फ्रेंडशिप डे पर 'कहां चलें?' का टेंशन खत्म, NCR की ये 7 जगहें हैं बेस्ट
अगर फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो एनसीआर की ये 5 जगहें आपके दिन को यादगार बना सकती हैं। यहां घूमने, खाने और ढेर सारी मस्ती करने का पूरा मौका मिलेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Hindustan



















