Responsive Scrollable Menu

UPI सेवा से जुड़े India और Maldives, फवारा प्रणाली से रियल टाइम में भेजें पैसा

मालदीव की त्वरित भुगतान प्रणाली ‘फवारा’ और भारत की एकीकृत भुगतान व्यवस्था यूपीआई के बीच एकीकरण के सफल क्रियान्वयन की शुक्रवार को घोषणा की गई। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) और मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण (एमएमए) के बीच साझेदारी में हुआ यह एकीकरण दोनों देशों के बीच सीमा-पार डिजिटल वित्तीय संपर्क और द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग में एक मील का पत्थर है।

इस त्वरित भुगतान सेवा की बृहस्पतिवार को शुरुआत होने के बाद अब मालदीव के लोग अपने मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन के माध्यम से भारत में यूपीआई-सक्षम बैंक खातों में वास्तविक समय में धनराशि स्थानांतरित कर सकते हैं। बयान के मुताबिक, इस सेवा की शुरुआत बैंक ऑफ मालदीव पीएलसी और मालदीव इस्लामिक बैंक पीएलसी की भागीदारी के साथ हुई है। इन बैंकों के ग्राहक अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप और ‘फवारा’ भुगतान मंच के जरिए सीधे भारत के यूपीआई-सक्षम खातों में व्यक्तिगत स्तर पर लेनदेन कर सकते हैं।

इस सहयोग के आगामी चरणों में क्यूआर-आधारित व्यापारी भुगतान और अन्य नवीन डिजिटल भुगतान सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिससे मालदीव और भारत के बीच आर्थिक और वित्तीय संबंध और मजबूत होंगे। यूपीआई को कंबोडिया, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (यूपीआई), फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, कतर और श्रीलंका सहित नौ देशों में स्वीकार किया जाता है। इसकी मदद से भारतीय यात्री अब इन देशों में आसानी से भुगतान कर सकते हैं।

यूपीआई मंच का संचालन भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) करती है जो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की पहल है।

Continue reading on the app

आईएसएस में फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री ने किया योग [French Astronaut Practices Yoga Aboard the ISS]

फ्रांस की अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनो ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर शून्य गुरुत्वाकर्षण में योग किया. पृथ्वी से करीब 400 किलोमीटर ऊपर उन्होंने अलग-अलग योग मुद्राएं करते हुए अभ्यास किया. French astronaut Sophie Adenot practiced yoga in zero gravity aboard the International Space Station (ISS). Around 400 km above Earth, she was filmed performing different yoga poses while floating in space.

Continue reading on the app

  Sports

भुवनेश्वर कुमार को वर्ल्ड कप 2027 में मौका देना सही नहीं है, ये है वजह

भुवनेश्वर कुमार को लगातार वनडे वर्ल्ड कप खिलाने की बात हो रही है. लेकिन क्या वो साउथ अफ्रीका के लिए परफेक्ट हैं? जानिए यहां Fri, 31 Jul 2026 18:50:44 +0530

  Videos
See all

Viral Video | घोड़े पर बैठकर स्कूल पहुंचे बच्चे, VIDEO वायरल | #crocodile #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T14:16:14+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | शहज़ाद पूनावाला ने किसे सौंपा इस्तीफा? #shehzadpoonawalla #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T14:15:16+00:00

सोफे पर बैठने से पहले सुनाई दी फुफकार, फिर | #kingcobra #snake #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T14:15:21+00:00

आज रात Black and White में क्या है खास देखिए Anjana Om Kashyap के साथ | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T14:15:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers