Responsive Scrollable Menu

किआ की इस SUV पर ताबड़तोड़ टूटे ग्राहक, बिक्री में शान से बनी नंबर-1; 70% बढ़ गई बिक्री

किआ की कारों को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। अगर साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून के दौरान हुई बिक्री की बात करें तो किआ की पॉपुलर एसयूवी सेल्टोस को ताबड़तोड़ ग्राहक मिले।

Continue reading on the app

OnePlus N6x Launch: वनप्लस का सबसे सस्ता 5G फोन लॉन्च, 20 हजार से कम में मिलेगी 7000mAh बैटरी और AI फीचर्स

OnePlus N6x Launched India: चीनी स्मार्टफोन कंपनी OnePlus ने भारतीय बाजार में अपनी नई N सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन OnePlus N6x को लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी के एंट्री-लेवल सेगमेंट में पेश किया गया है और इसे OnePlus N6 के बाद लाइनअप में शामिल किया गया है। स्मार्टफोन में बड़ी 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6360 प्रोसेसर और लेटेस्ट Android 16 आधारित OxygenOS 16 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus N6x को दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। यह फोन जल्द ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए खरीद सकेंगे।

OnePlus N6x की भारत में कीमत और उपलब्धता
OnePlus N6x की भारत में शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। इस कीमत में फोन का 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹20,999 रखी गई है। कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को ₹1,500 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। इसके अलावा ग्राहक 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI विकल्प का लाभ उठा सकते हैं।

OnePlus N6x की बिक्री भारत में 4 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन Amazon और OnePlus ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा। फोन को Burgundy Red और Ice Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

ये भी पढ़े-ः Smartphone Under 10K: 10 हजार से कम में खरीदें ये धांसू फोन, मिलेगी 5000mAh बैटरी और कई खास फीचर्स

OnePlus N6x के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 
OnePlus N6x में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और 254ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आती है। फोन में डार्क मोड, स्क्रीन कलर टेंपरेचर एडजस्टमेंट और आई प्रोटेक्शन मोड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे इसकी मजबूती बेहतर होती है।

MediaTek Dimensity 6360 प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के लिए OnePlus N6x में MediaTek Dimensity 6360 Apex ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए Vapour Chamber Cooling System दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसमें 13,280mm² का हीट डिसिपेशन एरिया मिलता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन ओवरहीटिंग से बचा रहता है और परफॉर्मेंस स्थिर रहती है।

कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6x में पीछे की तरफ 13MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा f/2.2 अपर्चर, CMOS सेंसर, ऑटोफोकस और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग @30fps तक सपोर्ट करता है।

7000mAh बैटरी और अन्य फीचर्स
OnePlus N6x की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है। यह बैटरी 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स के अलावा फोन का वजन करीब 214 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.65mm है। यह स्मार्टफोन ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आता है और लेटेस्ट OxygenOS 16 पर चलता है।

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं हर्ष सिंह? जो ओलंपियन को चित कर कॉमनवेल्थ गेम्स में बने भारत के 'गोल्डन बॉय', 41 सेकेंड में बदल दिया जूडो का इतिहास

Who is Harsh singh: 23 वर्षीय हर्ष सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रचते हुए पुरुषों की 60 किग्रा जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. उन्होंने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ओलिंपियन जोशुआ कात्ज़ को हराकर भारत को राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास का पहला पुरुष जूडो गोल्ड दिलाया. मैच खत्म होने से ठीक 41 सेकेंड पहले हर्ष के सटीक स्पेशल दांव ने जीत तय की. अस्मिता डे के स्वर्ण के बाद हर्ष की इस उपलब्धि ने भारत को जूडो में पहला ऐतिहासिक डबल गोल्ड दिलाया. Fri, 31 Jul 2026 22:56:06 +0530

  Videos
See all

Viral Video | घोड़े पर सवार होकर पढ़ने निकले बच्चे #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T18:45:27+00:00

PM Modi को गाली देने के मामले में FIR | #anjanaomkashyap #cjpprotest #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T18:45:16+00:00

Pappu Yadav Statement Controversy: पप्पू यादव ने किया भगवान राम का अपमान!Ram Remark Sparks Political #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T18:45:11+00:00

Mayawati Praises CM Yogi: मायावती ने की सीएम योगी की तारीफ | Breaking News | Mayawati on CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T19:00:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers