Responsive Scrollable Menu

Strides Pharma का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 56.7 प्रतिशत बढ़कर 165.5 करोड़ रुपये हुआ

स्ट्राइड्स फार्मा साइंस लिमिटेड का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 56.7 प्रतिशत बढ़कर 165.5 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 105.6 करोड़ रुपये था। स्ट्राइड्स फार्मा साइंस लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 1,265.4 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,119.7 करोड़ रुपये थी।

स्ट्राइड्स फार्मा साइंस के प्रबंध निदेशक एवं समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी बद्री कोमांडुर ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका के बाहर के बाजारों में किए गए हमारे निवेश अब बेहतरीन नतीजे दे रहे हैं। इन बाजारों से सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है, जो हमारी विविधीकृत कारोबारी रणनीति की मजबूती की पुष्टि करती है।’’ कंपनी के अनुसार, पहली तिमाही में अमेरिका को छोड़कर अन्य बाजारों से आय 17 प्रतिशत बढ़कर 587.5 करोड़ रुपये रही, जबकि अमेरिकी कारोबार चार प्रतिशत की वृद्धि के साथ 628.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सीईओ ने कहा कि पहली तिमाही में कंपनी की कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) सालाना आधार पर करीब पांच प्रतिशत बढ़कर 229.8 करोड़ रुपये रही।

हालांकि, मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के कारण परिचालन और माल ढुलाई लागत बढ़ने से कंपनी पर 13.1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रभाव पड़ा।

Continue reading on the app

West Bengal के बर्धमान से गिरफ्तार हुआ Jaish-e-Mohammed का संदिग्ध आतंकी हामिद मंडल

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले से जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां उसके किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से संभावित संबंधों की भी जांच कर रही हैं। राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने हामिद मंडल को बृहस्पतिवार देर रात बर्धमान शहर के एक आवासीय परिसर स्थित किराये के फ्लैट से गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंडल पिछले दो से तीन महीनों से उस फ्लैट में रह रहा था, ताकि कानून प्रवर्तन एजेंसियों की नजर से बचा रह सके। पुलिस ने बताया कि उसके मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज से मिले साक्ष्यों से संकेत मिला है कि वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से जुड़ी जानकारी एकत्र कर रहा था। इसके बाद जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या वह किसी हमले की योजना बना रहा था।

पुलिस के अनुसार, मंडल के पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का संदेह है। उसे सज्जाद भट्ट का करीबी सहयोगी भी माना जा रहा है, जिसे 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के कथित मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक माना जाता है। उल्लेखनीय है कि पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को ले जा रही बस को टक्कर मार दी थी।

इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। मंडल को शुक्रवार को बर्धमान की एक अदालत में पेश किया गया। पड़ोसी फ्लैट मालिकों ने बताया कि मंडल पिछले लगभग डेढ़ साल से अपने परिवार के साथ किराये के फ्लैट में रह रहा था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता देबजीत सरकार ने आरोप लगाया कि वाम मोर्चा शासन के 34 वर्षों और तृणमूल कांग्रेस सरकार के 15 वर्षों के दौरान पश्चिम बंगाल कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों के लिए एक ‘‘सुरक्षित गलियारा’’ बना रहा। उन्होंने दावा किया कि ‘‘राज्य की विचारधारा में बदलाव’’ आने के कारण अब आतंकी संगठन पश्चिम बंगाल को सुरक्षित ठिकाना नहीं मानते। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी संगठन अब उन नेताओं को निशाना बनाकर जवाबी हमलों की कोशिश कर रहे हैं, जिन्होंने चरमपंथी गतिविधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।

Continue reading on the app

  Sports

Commonwealth Games 2026: सोनम राणा ने भारत के लिए जीता गोल्ड, जादूमणि और शुभम को रजत से करना पड़ा संतोष

भारतीय पैरा एथलीट सोमन राणा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुष शॉट पुट F57 इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। शुभम जुयाल दूसरे स्थान पर रहे और रजत पदक जीता। बॉक्सिंग में जादूमणि सिंह को भी रजत पदक से संतोष करना पड़ा। Sat, 01 Aug 2026 17:36:07 +0530

  Videos
See all

ईरान पर भीषण बमबारी... घुटने टेकेगा तेहरान | US-Iran Conflict | Donald Trump | World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T12:34:36+00:00

Odisa Flood News: खाने-पीने से लेकर सभी वस्तुओं की व्यवस्था मुख्यमंत्री करेंगे - Sambit Patra #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T12:37:47+00:00

#shortvideo : पप्पू यादव पर भड़के विनोद बसल | Street Protest | Controversy | Pappu Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T12:38:56+00:00

Opposition Protest: विपक्ष की शर्मनाक करतूत पर फूटा हिंदू संगठनों का गुस्सा! | Hindu Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T12:40:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers