Responsive Scrollable Menu

Girlfriend Day Surprise Ideas: गर्लफ्रेंड डे पर महंगे तोहफे नहीं, ये प्यारे जेस्चर बना देंगे आपका दिन और रिश्ता खास

Girlfriend Day Surprise Ideas:  हर बार प्यार जताने के लिए महंगा गिफ्ट या बड़ी डेट प्लान करना जरूरी नहीं होता। कई बार सुबह का एक प्यारा मैसेज, अचानक किया गया फोन या उसकी पसंद की कोई छोटी-सी चीज भी उसके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। इस खास दिन पर कोशिश करें कि आपके सरप्राइज में आपकी फीलिंग्स भी नजर आएं।

जब किसी सरप्राइज में उसकी पसंद और आपकी मेहनत दोनों शामिल हों, तो छोटी-सी कोशिश भी यादगार बन जाती है। इसलिए ज्यादा खर्च करने के बजाय उसके साथ थोड़ा क्वालिटी टाइम बिताएं और ऐसा जेस्चर करें, जिससे उसे सच में स्पेशल फील हो।

1. सुबह भेजें खास मैसेज
दिन की शुरुआत एक पर्सनल मैसेज से करें। सिर्फ 'Happy Girlfriend Day' लिखने की बजाय उसमें आप दोनों से जुड़ी कोई प्यारी याद, उसकी कोई खास बात या वह वजह बताएं, जिसके लिए आप उसे पसंद करते हैं।

2.पसंद की चीज से दें सरप्राइज

पसंद की चीज से दें सरप्राइज

उसकी पसंद की चॉकलेट, फूल, स्नैक या कॉफी जैसी छोटी चीज भी उसे खुश कर सकती है। अगर बजट कम है, तो उसकी पसंद का कुछ घर पर बनाकर देना भी आपके जेस्चर को और पर्सनल बना सकता है।

3. घर पर बनाएं छोटी-सी डेट
बारिश के कारण बाहर जाने का प्लान कैंसिल हो जाए तो निराश होने की जरूरत नहीं है। घर पर उसकी पसंद की फिल्म लगाएं, फेवरेट खाना तैयार करें और कुछ घंटे बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के साथ बिताएं। 

4.हैंड रिटेन नोट से कहें दिल की बात

घर पर डेट प्लान करें

आज जब ज्यादातर बातचीत चैट और मैसेज पर होती है, ऐसे में हाथ से लिखा हुआ एक छोटा-सा नोट अलग ही एहसास दे सकता है। इसमें उसकी कोई खूबी, आप दोनों की खास याद या ऐसी बात लिखें, जिसे आप सामने से कहने में अक्सर झिझकते हैं।

5. उसकी पसंद के हिसाब से प्लान करें पूरा दिन
इस बार दिन का प्लान खुद तय करने के बजाय उसकी पसंद को प्राथमिकता दें। उसे शॉपिंग पसंद है तो साथ जाएं, फिल्म पसंद है तो उसकी पसंद की मूवी देखें या वह घर पर आराम करना चाहती है तो वहीं साथ में वक्त बिताएं। 

6. बारिश के मौसम में बनाएं खास डेट प्लान

बारिश में बनाएं डेट का प्लान 

मॉनसून के मौसम में चाय-कॉफी के साथ बालकनी में बैठकर बातें करना, बारिश देखना या मौसम साफ हो तो छोटी-सी आउटिंग करना अच्छा आइडिया है। तेज बारिश या खराब मौसम में बाहर निकलने की बजाय घर पर ही फिल्म, खाना और लंबी बातचीत के साथ शाम को खास बनाएं।

7. सबसे जरूरी है क्वालिटी टाइम
गर्लफ्रेंड डे पर उसे खुश करने के लिए ज्यादा खर्च करना जरूरी नहीं है। कुछ वक्त फोन और बाकी चीजों से दूर रहकर उसके साथ बिताएं, उसकी बातें ध्यान से सुनें और उसे बताएं कि वह आपकी जिंदगी में कितनी खास है। 

इस गर्लफ्रेंड डे पर बड़े सरप्राइज की बजाय उसकी पसंद और छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखें। एक पर्सनल मैसेज, पसंद की चीज, क्वालिटी टाइम या दिल से किया गया जेस्चर भी उसके दिन को खास बना सकता है। आखिर रिश्ते में मायने गिफ्ट की कीमत नहीं, बल्कि उसके पीछे छिपी आपकी फीलिंग्स रखती हैं।

यह भी पढ़ें: पार्टनर को दूसरा मौका देने का सोच रहे हैं? फैसला लेने से पहले खुद से पूछें ये 6 सवाल

Continue reading on the app

Strides Pharma का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 56.7 प्रतिशत बढ़कर 165.5 करोड़ रुपये हुआ

स्ट्राइड्स फार्मा साइंस लिमिटेड का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 56.7 प्रतिशत बढ़कर 165.5 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 105.6 करोड़ रुपये था। स्ट्राइड्स फार्मा साइंस लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 1,265.4 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,119.7 करोड़ रुपये थी।

स्ट्राइड्स फार्मा साइंस के प्रबंध निदेशक एवं समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी बद्री कोमांडुर ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका के बाहर के बाजारों में किए गए हमारे निवेश अब बेहतरीन नतीजे दे रहे हैं। इन बाजारों से सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है, जो हमारी विविधीकृत कारोबारी रणनीति की मजबूती की पुष्टि करती है।’’ कंपनी के अनुसार, पहली तिमाही में अमेरिका को छोड़कर अन्य बाजारों से आय 17 प्रतिशत बढ़कर 587.5 करोड़ रुपये रही, जबकि अमेरिकी कारोबार चार प्रतिशत की वृद्धि के साथ 628.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सीईओ ने कहा कि पहली तिमाही में कंपनी की कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) सालाना आधार पर करीब पांच प्रतिशत बढ़कर 229.8 करोड़ रुपये रही।

हालांकि, मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के कारण परिचालन और माल ढुलाई लागत बढ़ने से कंपनी पर 13.1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रभाव पड़ा।

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड चैंपियन जैस्मिन लंबोरिया का कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्डन पंच... डिफेंडिंग चैंपियन को हराकर भारत को दिलाया 7वां गोल्ड

Jaismine Lamboria wins Gold Medal in CWG 2026: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने स्वर्णिम इतिहास रच दिया है. बर्मिंघम में कांस्य जीतने वाली जैस्मिन ने इस बार रिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. पेरिस ओलंपिक की निराशा और शुरुआती असफलताओं को पीछे छोड़ते हुए भारतीय सेना की इस पहली महिला मुक्केबाज ने विश्व चैंपियन बनने के बाद अब CWG में भी भारत का तिरंगा लहराया है. जैस्मिन की यह ऐतिहासिक जीत देश के खेल जगत के लिए एक गर्व का क्षण है. Sat, 1 Aug 2026 16:12:46 +0530

  Videos
See all

मनोज जोशी ने 'नवभारत' को दी शुभकामना #manojjoshi #timesnownavbharat #ytshorts #navbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T11:39:46+00:00

Ayodhya Bomb Note Case: छात्र के पास क्या मिला? जांच में अब तक क्या सामने आया.? | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T11:39:16+00:00

BJP Delegation News: सनातन धर्म के अपमान पर भड़की बीजेपी, दर्ज होगी FIR? | Rahul Gandhi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T11:41:13+00:00

Viral VIdeo: बीवी से नाराज...सीधे टावर पर चढ़ा! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T11:37:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers