Responsive Scrollable Menu

बिहार में जेन अल्फा का प्रदर्शन:खराब मिड-डे मील, टूटी बेंच और पानी की समस्या से परेशान होकर SDM को बुलाया, देखें वीडियो

बिहार के गया जिले के टिकारी मिडिल स्कूल के जेन अल्फा बच्चों ने स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। खराब मिड-डे मील, टूटी बेंच और पानी की समस्या से परेशान होकर स्कूल के छात्र नारे लगाने लगे। उन्होंने टिकारी के सबडिवीजन ऑफिस से SDM को बुलाने की मांग की और जूनियर अधिकारियों से बात करने से इंकार कर दिया। बच्चों के इस हौसले और विरोध प्रदर्शन के आगे झुकते हुए एसडीएम प्रवीण कुंदन स्कूल आए और छात्रों की शिकायतें सुनीं। बच्चों ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए बच्चों ने स्कूल प्रशासन और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। उनका कहना था कि लंबे समय से स्कूल में जरूरी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों का कहना था कि गर्मी में बिना पंखे के पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है। स्कूल का चापाकल (हैंड पंप) भी खराब है। इससे पीने के पानी की समस्या बनी रहती है। कई क्लासेस में बेंच भी टूट चुकी हैं। ऐसे में बच्चों को बैठकर पढ़ाई करने में परेशानी होती है। पांच दिन में शिकायतें हल करने का निर्देश एसडीएम ने स्कूल के हेडमास्टर को छात्रों की सभी समस्याओं को पांच दिन के अंदर हल करने का निर्देश दिया। इस पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। छात्राओं ने किया प्रदर्शन और हो गई नियुक्ति जालौर के सायला उपखंड के मेंगलवा स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में टीचर्स की कमी को जब पूरा नहीं किया गया तो छात्राओं ने खुद मोर्चा खोल दिया। वहां शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों ने खुद आवाज उठानी शुरू कर दी। पहले छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे तक स्कूल के मेन गेट पर ताला लगाकर रखा। इस दौरान मुख्य बाजार मार्ग पर धरना देकर नियमित शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। आदेश के बाद खुला स्कूल का ताला प्रदर्शन की सूचना पर सायला तहसीलदार, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नेमाराम चौधरी और एएसआई राजाराम मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चली समझाइश के बाद प्रशासन और छात्रों के बीच सहमति बनी। प्रशासन ने तत्काल चार शिक्षकों की नियुक्ति करने और बाकी तीन शिक्षकों को 10 दिन के अंदर बुलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्राओं ने अपना धरना खत्म कर दिया और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में स्कूल का ताला खुलवाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। ये खबर भी पढ़ें सड़क किनारे बर्फ बेचने वाले इरफान से मिले राहुल:जंतर- मंतर पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ने से चर्चा में आए, कभी स्कूल नहीं गए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 27 जुलाई 2026 को मोहम्मद इरफान से मुलाकात की। इरफान हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

क्रिकेट खेल रहे थे बच्चे, कुत्ता बना विकेटकीपर, देखिए कैसे की शानदार फील्डिंग

क्रिकेट खेल रहे थे बच्चे, कुत्ता बना विकेटकीपर, देखिए कैसे की शानदार फील्डिंग

Continue reading on the app

  Sports

वैभव का रेड बॉल से असली 'टेस्ट' अभी बाकी है, डराने वाले हैं 'बेबी बॉस' के फर्स्ट क्लास के आंकड़े, दलीप ट्रॉफी से दावेदारी होगी शुरु

vaibhav sooryavanshi first class record: भारतीय क्रिकेट के सबसे युवा और उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी पर आगामी दलीप ट्रॉफी में सभी की निगाहें टिक गई हैं. चयनकर्ताओं ने एक बड़ा दांव खेलते हुए इस आक्रामक बल्लेबाज को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है. रेड बॉल क्रिकेट के इस प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट में वैभव की यह भूमिका उनके भविष्य को तय करने वाली साबित हो सकती है. Sat, 1 Aug 2026 07:01:02 +0530

  Videos
See all

Shorts | कौन सुनेगा पुलिस का दर्द? #delhipolice #protest #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T01:43:53+00:00

Shorts | Gold Medal जीतकर क्या बोलीं Asmita Dey? #AsmitaDey #viral #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T01:42:57+00:00

Iran America War Live Updates: Hormuz में छिड़ी भीषण जंग | Trump | Khamenei | IRGC | Netanyahu |News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T01:43:40+00:00

Superfast News: PM Modi New Video | Ram Mandir Donation Chori | Rahul Gandhi | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T01:42:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers