IND vs SL: कोलंबो टेस्ट से पहले श्रीलंका को दोहरा झटका, कुसल मेंडिस और दिनेश चांदिमल दूसरे मैच से हुए बाहर
IND vs SL: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में श्रीलंका की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को भारत के खिलाफ 165 रनों से हार का सामना करना पड़ा. अब इस हार के तुरंत बाद श्रीलंका को एक साथ दोहरा झटका लगा है. दरअसल भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से श्रीलंका के 2 स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस और दिनेश चांदिमल बाहर हो गए हैं. वहीं पथुम निसांका का खेलना भी मुश्किल लग रहा है. श्रीलंका के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने तीनों खिलाड़ियों को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि गॉल टेस्ट के बीच बाहर होने वाले दिनेश चांदिमल दूसरे टेस्ट मैच में ICC के नियम के चलते खेल नहीं पाएंगे. बता दें कि श्रीलंका ने पहले सिर्फ गॉल टेस्ट के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान किया था. अब अभी दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका के स्क्वाड का ऐलान होना बाकी है.
कुसल मेंडिस हैमस्ट्रिंग इंजरी से अब तक नहीं उबर पाए
लंका प्रीमियर लीग के शुरुआती दौर में कुसल मेंडिस चोटिल हो गए थे. उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके बाद से वह मैदान से बाहर हैं. पहले टेस्ट में उनकी जगह पर निरोशन डिकवेला को श्रीलंका के स्क्वाड में शामिल किया गया था. गॉल टेस्ट की पहली पारी में डिकवेला ने 80 रन भी बनाए थे. ऐसे में डिकवेला का कोलंबो में होने वाले दूसरे मुकाबले में भी खेलना तय माना जा रहा है. वहीं कुसल मेंडिस अब तक अपनी हैमस्ट्रिंग इंजरी से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं.
दिनेश चांदिमल के खेलने पर ICC का नियम बना बाधा
दिनेश चांदिमल गॉल टेस्ट में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके सिर में चोट लगी थी, जिसके बाद वह बीच मैच से ही बाहर हो गए थे. अब चांदिमल दूसरे टेस्ट मैच से अपने आपने आप ही बाहर हो गए हैं, क्योंकि आईसीसी के नियमों के अनुसार सिर में चोट (कन्कशन) के कारण अगर कोई खिलाड़ी बीच मैच से बाहर होता है, तो 7 दिनों तक वह मैदान पर वापसी नहीं कर सकता है.
गॉल टेस्ट के चौथे दिन दिनेश चांदिमल के बीच मैच बाहर होने के बाद उनकी जगह पासिंदु सूरियाबंदारा को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला था. हालांकि वो पहली पारी में जीरो पर आउट हो गए थे.
???? BIG BLOW FOR SRI LANKA IN THE 2nd TEST vs INDIA ❌
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 19, 2026
- Pathum Nissanka ruled out.
- Dinesh Chandimal ruled out.
- Kusal Mendis ruled out. pic.twitter.com/JlQZBryWNR
अभी भी इंजरी से उबर रहे हैं पथुम निसांका
वहीं पथुम निसांका की जून में कलाई की सर्जरी हुई थी, जिससे वह अभी भी उबर रहे हैं. माना जा रहा है कि वह मेंडिस से पहले फिट हो सकते हैं, लेकिन अभी भी उन्हें बल्लेबाजी करने में परेशानी हो रही है. ऐसे में उनका भी दूसरे टेस्ट से बाहर होना तय माना जा रहा है.
श्रीलंकाई कोच कर्स्टन ने तीनों खिलाड़ियों के फिटनेस पर दिया अपडेट
भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हारने के बाद श्रीलंकाई टीम के हेड कोच गैरी कर्स्टन से इन तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर सवाल किया गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि कुसल मेंडिस हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते अभी उपलब्ध नहीं हैं. दिनेश भी दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं. हम देखें तो हमारे कुछ खिलाड़ी टीम में नहीं हैं, लेकिन युवा खिलाड़ियों के पास अपनी दावेदारी पेश करने का शानदार मौका है जो पिछले कुछ सालों से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Explainer: ODI ट्राई सीरीज की वापसी पाकिस्तान का मास्टरस्ट्रोक! जानें यह फॉर्मूला अपनाने से भारत को कैसे होगा फायदा?
कश्मीर को सर्जियो गोर ने बताया भारत का हिस्सा तो चिढ़ गया पाकिस्तान, अमेरिकी राजदूत को कर दिया तलब
भारत में पदस्थ अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर ने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया है. अमेरिकी राजदूत के इस बयान से पाकिस्तान जलभुन गया है. पाकिस्तान को ये बात हजम नहीं हो सकी, जिस वजह से उसने इस्लामाबाद में पदस्थ अमेरिकी चार्ज डी अफेयर्स यानी कार्यवाहक राजदूत को तलब कर लिया. पाकिस्तान ने कार्यवाहक राजदूत से सर्जियो गोर के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है.
Srinagar, Jammu & Kashmir: US Ambassador Sergio Gor says "As everybody knows, I'm the US Ambassador to India, and this is an important part of India. And so I'm here visiting for the first time. It is an incredibly beautiful place, and so I'm thrilled to be here..." pic.twitter.com/CqnDIUfkpn
— IANS (@ians_india) August 19, 2026
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अहम हिस्सा बताए जाने को खारिज कर दिया. पाकिस्तान ने कहा कि ये इंटरनेशनल लेवल का विवादित इलाका है. इस्लामाबाद ने कहा कि ये बातें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं. ये जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के लंबे वक्त से जारी रुख के खिलाफ है. पाकिस्तान ने गोर के इस बयान को UN चार्टर और इंटरनेशनल कानून के खिलाफ कहा है. बता दें, भारत का हमेशा से यही स्टैंड रहा है कि जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं.
???? PR No. 2️⃣2️⃣2️⃣/2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
— Ministry of Foreign Affairs - Pakistan (@ForeignOfficePk) August 19, 2026
Demarche on the Visit of the US Ambassador to India, Sergio Gor, to IIOJK, and Incorrect Statement regarding the Status of the Disputed Territory
????⬇️ pic.twitter.com/Vlg9IwiWlC
पाकिस्तान ने जारी किया लंबा-चौड़ा बयान
अमेरिकी राजनयिक को समन करते हुए पाकिस्तान ने लंबा-चौड़ा फर्रा जारी किया है. जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान ने गलत बयानबाजी की है. सर्जियो के बयान को पाकिस्तान ने गैर-जिम्मेदाराना बताया है. पाकिस्तान ने कहा कि इस बयान ने जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के लंबे वक्त से जारी रुख को कमजोर किया है. पाकिस्तान ने कहा कि ये बयान यूएन चार्टर और इंटरनेशनल कानून के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता को भी कमजोर करता है. पाकिस्तान ने अपना बयान अंग्रेजी में जारी किया है, जिसका मतलब हिंदी में यू हैं...
"भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की IIOJK (भारत के अवैध कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर) यात्रा और विवादित क्षेत्र की स्थिति के बारे में गलत बयान पर आपत्ति
इस्लामाबाद में अमेरिकी 'चार्ज डी अफेयर्स' (कार्यवाहक राजदूत) को आज विदेश मंत्रालय बुलाया गया. भारत में अमेरिकी राजदूत द्वारा भारत के अवैध कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर की स्थिति के बारे में दिए गए तथ्यात्मक रूप से गलत बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई गई.
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर को "भारत का हिस्सा" बताए जाने की कड़ी निंदा की और इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया. इस बात पर ज़ोर दिया गया कि जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त एक विवादित क्षेत्र है, जिसका अंतिम समाधान संबंधित UNSC प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार होना बाकी है.
यह बात रेखांकित की गई कि अमेरिकी राजदूत का गैर-जिम्मेदाराना बयान जम्मू-कश्मीर विवाद पर अमेरिका के लंबे समय से चले आ रहे और अच्छी तरह से दर्ज रुख को नकारता है, और अंतरराष्ट्रीय कानून व संयुक्त राष्ट्र चार्टर की सर्वोच्चता के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता के भी खिलाफ है.
जम्मू-कश्मीर विवाद को सुलझाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव की सराहना करते हुए, अमेरिकी पक्ष से आग्रह किया गया कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके सार्वजनिक बयान जम्मू-कश्मीर की विवादित स्थिति के अनुरूप हों.
इस्लामाबाद
19 अगस्त 2026
222/2026"
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






