कश्मीर को सर्जियो गोर ने बताया भारत का हिस्सा तो चिढ़ गया पाकिस्तान, अमेरिकी राजदूत को कर दिया तलब
भारत में पदस्थ अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर ने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया है. अमेरिकी राजदूत के इस बयान से पाकिस्तान जलभुन गया है. पाकिस्तान को ये बात हजम नहीं हो सकी, जिस वजह से उसने इस्लामाबाद में पदस्थ अमेरिकी चार्ज डी अफेयर्स यानी कार्यवाहक राजदूत को तलब कर लिया. पाकिस्तान ने कार्यवाहक राजदूत से सर्जियो गोर के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है.
Srinagar, Jammu & Kashmir: US Ambassador Sergio Gor says "As everybody knows, I'm the US Ambassador to India, and this is an important part of India. And so I'm here visiting for the first time. It is an incredibly beautiful place, and so I'm thrilled to be here..." pic.twitter.com/CqnDIUfkpn
— IANS (@ians_india) August 19, 2026
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अहम हिस्सा बताए जाने को खारिज कर दिया. पाकिस्तान ने कहा कि ये इंटरनेशनल लेवल का विवादित इलाका है. इस्लामाबाद ने कहा कि ये बातें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं. ये जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के लंबे वक्त से जारी रुख के खिलाफ है. पाकिस्तान ने गोर के इस बयान को UN चार्टर और इंटरनेशनल कानून के खिलाफ कहा है. बता दें, भारत का हमेशा से यही स्टैंड रहा है कि जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं.
???? PR No. 2️⃣2️⃣2️⃣/2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
— Ministry of Foreign Affairs - Pakistan (@ForeignOfficePk) August 19, 2026
Demarche on the Visit of the US Ambassador to India, Sergio Gor, to IIOJK, and Incorrect Statement regarding the Status of the Disputed Territory
????⬇️ pic.twitter.com/Vlg9IwiWlC
पाकिस्तान ने जारी किया लंबा-चौड़ा बयान
अमेरिकी राजनयिक को समन करते हुए पाकिस्तान ने लंबा-चौड़ा फर्रा जारी किया है. जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान ने गलत बयानबाजी की है. सर्जियो के बयान को पाकिस्तान ने गैर-जिम्मेदाराना बताया है. पाकिस्तान ने कहा कि इस बयान ने जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के लंबे वक्त से जारी रुख को कमजोर किया है. पाकिस्तान ने कहा कि ये बयान यूएन चार्टर और इंटरनेशनल कानून के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता को भी कमजोर करता है. पाकिस्तान ने अपना बयान अंग्रेजी में जारी किया है, जिसका मतलब हिंदी में यू हैं...
"भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की IIOJK (भारत के अवैध कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर) यात्रा और विवादित क्षेत्र की स्थिति के बारे में गलत बयान पर आपत्ति
इस्लामाबाद में अमेरिकी 'चार्ज डी अफेयर्स' (कार्यवाहक राजदूत) को आज विदेश मंत्रालय बुलाया गया. भारत में अमेरिकी राजदूत द्वारा भारत के अवैध कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर की स्थिति के बारे में दिए गए तथ्यात्मक रूप से गलत बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई गई.
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर को "भारत का हिस्सा" बताए जाने की कड़ी निंदा की और इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया. इस बात पर ज़ोर दिया गया कि जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त एक विवादित क्षेत्र है, जिसका अंतिम समाधान संबंधित UNSC प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार होना बाकी है.
यह बात रेखांकित की गई कि अमेरिकी राजदूत का गैर-जिम्मेदाराना बयान जम्मू-कश्मीर विवाद पर अमेरिका के लंबे समय से चले आ रहे और अच्छी तरह से दर्ज रुख को नकारता है, और अंतरराष्ट्रीय कानून व संयुक्त राष्ट्र चार्टर की सर्वोच्चता के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता के भी खिलाफ है.
जम्मू-कश्मीर विवाद को सुलझाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव की सराहना करते हुए, अमेरिकी पक्ष से आग्रह किया गया कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके सार्वजनिक बयान जम्मू-कश्मीर की विवादित स्थिति के अनुरूप हों.
इस्लामाबाद
19 अगस्त 2026
222/2026"
CM Yogi Adityanath News : ‘यूपी आइए, निवेश बढ़ाइए… सरकार हर कदम पर साथ खड़ी है’! Japan Investment Meet में CM योगी ने निवेशकों से किया बड़ा वादा
नई दिल्ली में आयोजित UP-Japan Investment Meet-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों से उत्तर प्रदेश में औद्योगिक और कारोबारी गतिविधियों का विस्तार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग देगी और प्रदेश में निवेश की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24







