Responsive Scrollable Menu

मैसूर दशहरे का सबसे बड़ा स्टार अब नहीं उठाएगा 750 KG का गोल्डन हौदा, 60 साल का 'अभिमन्यु' रिटायर

मैसूरू के प्रसिद्ध दशहरा उत्सव से एक बड़ी खबर सामने आई है. दशहरे की सबसे खास पहचान जंबू सवारी में इस बार दिग्गज हाथी अभिमन्यु नजर नहीं आएगा. अभिमन्यु ने कई साल तक जंबू सवारी में सोने की अंबारी यानी गोल्डन हौदा अपने ऊपर उठाकर मैसूर दशहरे की शान बढ़ाई. लेकिन अब 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद उसे दशहरा ड्यूटी से आधिकारिक तौर पर रिटायर कर दिया गया है.

Continue reading on the app

पाकिस्तान में महिला सोशल मीडिया क्रिएटर की गोली मारकर हत्या, महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर फिर उठे सवाल

Female Influencers Shot Dead in Pakistan: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पास टैक्सिला में 28 वर्षीय सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर शम्सो बीबी की कथित तौर पर दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बीबी के सोशल मीडिया पर एक करोड़ से अधिक फॉलोअर्स बताए जाते हैं। उनकी हत्या के बाद पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा और सोशल मीडिया पर सक्रिय महिला कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर एक बार फिर चिंता जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि शम्सो बीबी पर टैक्सिला इलाके में हमला किया गया, जिसमें उनकी जान चली गई। घटना ने सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। वहीं, महिला के खिलाफ हिंसा का यह मामला पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जारी बहस के बीच सामने आया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

आयशा गिलामाना था नाम

शम्सो बीबी सोशल मीडिया पर आयशा गिलामाना के नाम से जानी जाती थीं। उनके भाई नियामतुल्लाह ने बताया कि 14 अगस्त को कथित तौर पर वित्तीय विवाद के चलते उनकी हत्या की गई। उन्होंने पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ से मामले में हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है।

कार में निकली थी आयशा

ब्रिटिश अखबार ‘द इंडिपेंडेंट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बीबी के पिता फजल साहिबजादा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी को काशिफ नाम के एक व्यक्ति ने टैक्सिला स्थित घर से बाहर बुलाया था। इसके बाद वह अपनी बहन और भाई के साथ कार में घर से निकलीं।

दो बाइकसवारों ने मारी गोली

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, जब उनकी कार एक बाजार के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने कथित तौर पर कार पर गोलीबारी कर दी। गोली बीबी के गले में लगी और उनकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित वीडियो में दो मोटरसाइकिल सवार लोगों को बीबी की कार के पास रुककर बेहद करीब से गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। बताया गया कि गोलीबारी के बाद कार अनियंत्रित होकर एक डंपर ट्रक से टकरा गई, जिससे बीबी की बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

टिकटॉक वीडियो बनाती थी

बीबी के पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी पिछले तीन-चार वर्षों से टिकटॉक वीडियो बनाती थीं। उन्होंने दावा किया कि उनके वीडियो को 3 से 3.5 करोड़ से अधिक लाइक्स मिले थे और उनके एक करोड़ से अधिक फॉलोअर्स थे। बीबी की हत्या ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान में युवा महिला कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ हिंसक हमलों को लेकर चिंता बढ़ रही है।

पहले छह महीने में 644 हत्याएं

इस्लामाबाद स्थित संगठन साहिल के अनुसार, वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में पाकिस्तान में लैंगिक हिंसा के 3,172 मामले दर्ज किए गए। इनमें ट्रांसजेंडर लोगों से जुड़े 18 मामले भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में 644 हत्याएं, 514 यातना के मामले, 462 अपहरण, 363 आत्महत्याएं, 280 बलात्कार, 175 चोट के मामले, 132 ऑनर किलिंग और उत्पीड़न, सामूहिक बलात्कार तथा अश्लील सामग्री से जुड़े 21 अन्य मामले दर्ज किए गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ितों में 334 की उम्र 21 से 30 वर्ष, 306 की उम्र 11 से 20 वर्ष और 120 पीड़ितों की उम्र 31 से 40 वर्ष के बीच थी। हालांकि, करीब 71 प्रतिशत मामलों में पीड़ितों की उम्र दर्ज नहीं की गई थी। 

(DISCLAIMER: हेडिंग और समरी को छोड़कर पूरी खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.)

 

Continue reading on the app

  Sports

भारत-अफगानिस्तान सीरीज में लगेगा FIFA World Cup का तड़का, TV पर देखने का मजा होगा दोगुना!

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जो 13 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है लेकिन सारे मुकाबले भारत में ही खेले ज Thu, 20 Aug 2026 00:52:13 +0530

  Videos
See all

Viral VIdeo: बेटा रेलवे ट्रैक पर लेटा, पिता ने उठाया डंडा! VIDEO वायरल | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T20:11:04+00:00

8 पैर वाला बछड़ा देख मालिक के उड़ गए होश! | #shorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T20:10:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers