Responsive Scrollable Menu

98 दिन की वैलिडिटी वाला Jio Plan, हर दिन 2GB डेटा के साथ मिलेंगे ये फायदे

Jio 999 Plan: रिलायंस जियो का ये प्लान हर रोज डेटा के साथ कॉलिंग, एसएमएस समेत कई एडिशनल बेनिफिट्स ऑपर करता है. आप भी जियो कंपनी के प्रीपेड यूजर हैं तो चलिए आपको इस प्लान के बारे में बताते हैं.

Continue reading on the app

Car Maintenance: समय पर सर्विस के साथ इन पार्ट्स को भी बदलें, वरना बढ़ सकती है परेशानी

Car Maintenance: भारत में लाखों लोग रोजाना अपनी कार का इस्तेमाल करते हैं। कार को लंबे समय तक बेहतर कंडीशन में रखने के लिए समय-समय पर सर्विस करवाना बेहद जरूरी है। हालांकि, सिर्फ सर्विस करवाना ही काफी नहीं होता। कार के कई ऐसे पार्ट्स भी हैं, जिन्हें तय समय या किलोमीटर के बाद चेक करवाना और जरूरत पड़ने पर बदलना जरूरी होता है। ऐसा न करने पर कार की परफॉर्मेंस प्रभावित होने के साथ भविष्य में बड़ी परेशानी भी आ सकती है। आइए जानते हैं किन पार्ट्स को कब बदलना बेहतर रहता है।

समय पर सर्विस करवाना जरूरी
अगर आप अपनी कार को लंबे समय तक बिना परेशानी के चलाना चाहते हैं तो उसकी सर्विस समय पर करवाना जरूरी है। कई लोग सर्विस को टालते रहते हैं, जिसका असर धीरे-धीरे कार के इंजन, ट्रांसमिशन और दूसरे जरूरी पार्ट्स पर पड़ सकता है।

पार्ट्स की जांच और रिप्लेसमेंट भी जरूरी
कार की नियमित सर्विस के दौरान जरूरी पार्ट्स की स्थिति की जांच करवानी चाहिए। कुछ पार्ट्स समय के साथ घिस जाते हैं या उनकी क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में इन्हें सही समय पर बदलने से कार की परफॉर्मेंस और सुरक्षा बेहतर बनी रहती है।

कब बदलें स्पार्क प्लग?
पेट्रोल कारों में स्पार्क प्लग इंजन में ईंधन को जलाने के लिए जरूरी चिंगारी पैदा करता है। स्पार्क प्लग की स्थिति को करीब 40 हजार किलोमीटर पर जांच करवाना बेहतर होता है। अगर इसकी कंडीशन खराब हो या जरूरत महसूस हो तो इसे बदल देना चाहिए। हालांकि, सही रिप्लेसमेंट इंटरवल कार के मॉडल और निर्माता की सिफारिश के अनुसार अलग हो सकता है।

वाइपर ब्लेड को भी नजरअंदाज न करें
बारिश के दौरान विंडशील्ड से पानी साफ करने और बेहतर विजिबिलिटी बनाए रखने में वाइपर ब्लेड की अहम भूमिका होती है। गर्मी या सर्दी के मौसम में इनका इस्तेमाल कम होने के बावजूद इनकी कंडीशन पर ध्यान देना चाहिए।

खराब या घिसे हुए वाइपर ब्लेड विंडशील्ड से पानी ठीक तरह साफ नहीं कर पाते। इससे विजिबिलिटी कम होने के साथ कांच पर स्क्रैच या निशान भी पड़ सकते हैं। इसलिए वाइपर ब्लेड को करीब 10 से 12 हजार किलोमीटर के अंतराल पर बदलने पर विचार करना चाहिए। अगर ब्लेड से आवाज आने लगे या पानी ठीक से साफ न हो, तो इसे इससे पहले भी बदल दें।

ट्रांसमिशन फ्लूइड भी है जरूरी
कार में गियर को सुचारू रूप से काम करने में ट्रांसमिशन फ्लूइड की अहम भूमिका होती है। मैनुअल कार में इसे करीब 60 हजार किलोमीटर पर चेक करवाना चाहिए और जरूरत पड़ने पर बदल देना चाहिए। सही समय पर ट्रांसमिशन फ्लूइड बदलने से गियर शिफ्टिंग बेहतर रहती है और ट्रांसमिशन की लाइफ बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

हालांकि, ट्रांसमिशन फ्लूइड बदलने का सही अंतराल कार के मॉडल, इंजन और निर्माता की गाइडलाइन के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। इसलिए कार की ओनर मैनुअल में दिए गए सर्विस शेड्यूल को प्राथमिकता देना बेहतर है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

हॉकी विश्व कप में भारत का पाकिस्तान पर दबदबा कायम, वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दौर में बनाई जगह

हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक के दो-दो गोलों की मदद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को 5-3 से शानदार जीत के साथ पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के दूसरे राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया। Wed, 19 Aug 2026 21:43:20 +0530

  Videos
See all

Snake Viral VIdeo: चलती मेट्रो में जिंदा ईल का आतंक, यात्रियों ने मिलकर दबोचा! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T16:07:43+00:00

Kishore Ajwani:UP के Saharanpur में DISHA की बैठक में भारी हंगामा | Trending News| Imran Masood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T16:10:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers