जोजिला टनल बंद हुई तो Gen Z टूरिस्ट भड़की, CM उमर अब्दुल्ला बोले- ‘जानते नहीं हो मेरा बाप कौन है’ का नया रूप
वंदे मातरम का कांग्रेस का बड़ा फैसला, CWC बैठक में बताया- नियम मानेंगे या नहीं
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. वंदे मातरम पर कानून बनने के बाद कांग्रेस सवालों के घेरे में है. हाल ही में स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस हेड ऑफिस में पूरा वंदे मातरम गायन रोकने की घटना सामने आई. ऐसे में लगातार कांग्रेस को वंदे मातरम के विरोध में बताया जा रहा है. बुधवार को कांग्रेस ने इस पर अपना रुख साफ किया है.
दरअसल, बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की एक विस्तृत बैठक हुई. इसमें CWC सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और हमारे 4 मुख्यमंत्री शामिल हुए. बैठक में 88 से ज्यादा लोग मौजूद रहे. बैठक के बाद जयराम रमेश ने बताया कि आज हमारा ध्यान 3-4 अहम मुद्दों पर है. इसमें वंदे मातरम विवाद भी शामिल है.
#WATCH | Delhi: On Vande Mataram row, Congress General Secretary (Organisation) KC Venugopal says, "There is no confusion about that... Today, we discussed this during the CWC... Our stand is very clear. In 1937, Mahatma Gandhi, Pandit Jawaharlal Nehru, and Sardar Vallabhbhai… pic.twitter.com/bu1E2Ee7e8
— ANI (@ANI) August 19, 2026
वंदे मातरम पर क्या है कांग्रेस का फैसला?
वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस बारे में कोई कन्फ्यूजन नहीं है. आज CWC की बैठक में हमने इस पर चर्चा की. हमारा रुख बिल्कुल साफ है. 1937 में महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल, जो उस समय के शीर्ष नेता थे, ने जो भी फैसले लिए थे, हम उन्हीं फैसलों को मानेंगे. हम इस बात को लेकर बिल्कुल साफ हैं कि हमारी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता वही करेंगे. यही हमारा फैसला है.
यह भी पढ़ें: छात्र आंदोलन का श्रेय, राम मंदिर चंदा चोरी... कांग्रेस की CWC बैठक में किन-किन मुद्दों पर हुई बात?
हल्द्वानी घटना पर BJP को घेरा
बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि CWC ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई एक बहुत अहम घटना पर चर्चा की. कांग्रेस अध्यक्ष की बैठक के बाद हल्द्वानी में BJP के लोगों ने जो किया, वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और निंदनीय है. मुझे नहीं पता कि इसके लिए कौन सा शब्द काफी होगा. मुझे BJP की सोच समझ नहीं आती. देश के इतने वरिष्ठ नेता, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ ऐसा बर्ताव होना चाहिए? प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोल रहे हैं. कहा कि यह RSS की साफ-साफ 'ऊंची जाति' वाली सोच है. इसलिए CWC ने इसकी कड़ी निंदा की है और हम इस हरकत के लिए भारत के प्रधानमंत्री से सीधे माफी की मांग कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने ही यह रास्ता दिखाया था.
Gen Z और Gen Alpha पर भी फोकस
CWC बैठक के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि पार्टी सिर्फ Gen Z ही नहीं, बल्कि Gen Alpha और देश में शिक्षा के भविष्य को लेकर भी चिंतित है. उन्होंने कहा कि युवाओं के मुद्दों पर कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट होकर संघर्ष करेगी.
हरीश रावत ने कहा कि CWC की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई. पार्टी इन प्रस्तावों और कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से रखी गई बातों का पूरी तरह समर्थन करती है. उन्होंने कहा कि हम केवल Gen Z के भविष्य को लेकर चिंतित नहीं हैं, बल्कि Gen Alpha, शिक्षा व्यवस्था और देश के युवाओं के भविष्य को लेकर भी हमारी चिंता है। कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट होकर इन मुद्दों के लिए लड़ेगी.
‘वंदे मातरम’ को लेकर हरीश रावत ने कहा कि यह भारत की आजादी की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और कांग्रेस का भी इससे ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से ‘वंदे मातरम’ गाती रही है और यह पार्टी की परंपराओं का हिस्सा है.
यह भी पढ़ें: कश्मीर पर पाकिस्तान को बड़ा झटका, CM उमर अब्दुल्ला से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, दिया बड़ा बयान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






