Responsive Scrollable Menu

वंदे मातरम का कांग्रेस का बड़ा फैसला, CWC बैठक में बताया- नियम मानेंगे या नहीं

Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. वंदे मातरम पर कानून बनने के बाद कांग्रेस सवालों के घेरे में है. हाल ही में स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस हेड ऑफिस में पूरा वंदे मातरम गायन रोकने की घटना सामने आई. ऐसे में लगातार कांग्रेस को वंदे मातरम के विरोध में बताया जा रहा है. बुधवार को कांग्रेस ने इस पर अपना रुख साफ किया है. 

दरअसल, बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की एक विस्तृत बैठक हुई. इसमें CWC सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और हमारे 4 मुख्यमंत्री शामिल हुए. बैठक में 88 से ज्यादा लोग मौजूद रहे. बैठक के बाद जयराम रमेश ने बताया कि आज हमारा ध्यान 3-4 अहम मुद्दों पर है. इसमें वंदे मातरम विवाद भी शामिल है. 

वंदे मातरम पर क्या है कांग्रेस का फैसला?

वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस बारे में कोई कन्फ्यूजन नहीं है. आज CWC की बैठक में हमने इस पर चर्चा की. हमारा रुख बिल्कुल साफ है. 1937 में महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल, जो उस समय के शीर्ष नेता थे, ने जो भी फैसले लिए थे, हम उन्हीं फैसलों को मानेंगे. हम इस बात को लेकर बिल्कुल साफ हैं कि हमारी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता वही करेंगे. यही हमारा फैसला है. 

यह भी पढ़ें: छात्र आंदोलन का श्रेय, राम मंदिर चंदा चोरी... कांग्रेस की CWC बैठक में किन-किन मुद्दों पर हुई बात?

 

हल्द्वानी घटना पर BJP को घेरा

बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि CWC ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई एक बहुत अहम घटना पर चर्चा की. कांग्रेस अध्यक्ष की बैठक के बाद हल्द्वानी में BJP के लोगों ने जो किया, वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और निंदनीय है. मुझे नहीं पता कि इसके लिए कौन सा शब्द काफी होगा. मुझे BJP की सोच समझ नहीं आती. देश के इतने वरिष्ठ नेता, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ ऐसा बर्ताव होना चाहिए? प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोल रहे हैं. कहा कि यह RSS की साफ-साफ 'ऊंची जाति' वाली सोच है. इसलिए CWC ने इसकी कड़ी निंदा की है और हम इस हरकत के लिए भारत के प्रधानमंत्री से सीधे माफी की मांग कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने ही यह रास्ता दिखाया था.

Gen Z और Gen Alpha पर भी फोकस

CWC बैठक के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि पार्टी सिर्फ Gen Z ही नहीं, बल्कि Gen Alpha और देश में शिक्षा के भविष्य को लेकर भी चिंतित है. उन्होंने कहा कि युवाओं के मुद्दों पर कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट होकर संघर्ष करेगी. 

हरीश रावत ने कहा कि CWC की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई.  पार्टी इन प्रस्तावों और कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से रखी गई बातों का पूरी तरह समर्थन करती है. उन्होंने कहा कि हम केवल Gen Z के भविष्य को लेकर चिंतित नहीं हैं, बल्कि Gen Alpha, शिक्षा व्यवस्था और देश के युवाओं के भविष्य को लेकर भी हमारी चिंता है। कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट होकर इन मुद्दों के लिए लड़ेगी. 

‘वंदे मातरम’ को लेकर हरीश रावत ने कहा कि यह भारत की आजादी की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और कांग्रेस का भी इससे ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से ‘वंदे मातरम’ गाती रही है और यह पार्टी की परंपराओं का हिस्सा है.

यह भी पढ़ें: कश्मीर पर पाकिस्तान को बड़ा झटका, CM उमर अब्दुल्ला से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, दिया बड़ा बयान

 



Continue reading on the app

ChakraView | Sumit Awasthi | PM Cares Fund में चंदा घटा...लेकिन खजाना कैसे बढ़ा? Congress | BJP

ChakraView Show With Sumit Awasthi | M CARES Fund को लेकर ऑडिट रिपोर्ट के आंकड़ों ने एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में PM CARES Fund में घरेलू दान करीब 30% घटकर 479 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, विदेशी दान में भी कमी दर्ज की गई और यह करीब 18% घटकर 92.8 लाख रुपये रह गया। इसके मुकाबले 2023 में घरेलू दान 681 करोड़ रुपये और विदेशी दान 1.13 करोड़ रुपये था। रिपोर्ट के अनुसार, PM CARES Fund में कुल रकम 2024 में 7,173 करोड़ रुपये थी, जो 2025 में बढ़कर 8,452 करोड़ रुपये हो गई। ऐसे में सवाल उठता है कि जब घरेलू और विदेशी दान में कमी आई, तो फंड में कुल रकम कैसे बढ़ी? #chakraview #pmcaresfund #pmmodi #narendramodi #sumitawasthi #auditreport #pmcares #timesnownavbharat #hindinews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

भारत-अफगानिस्तान सीरीज में लगेगा FIFA World Cup का तड़का, TV पर देखने का मजा होगा दोगुना!

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जो 13 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है लेकिन सारे मुकाबले भारत में ही खेले ज Thu, 20 Aug 2026 00:52:13 +0530

  Videos
See all

लपटों में घिरी बिल्डिंग, चंद मिनटों में राख! | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T19:20:17+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के 'PDA' कार्ड की हवा निकाल दी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T19:25:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers