Responsive Scrollable Menu

मोदी सरकार रोज एक यूनिवर्सिटी भेजेगी एक केंद्रीय मंत्री:दावा- छात्रों से संवाद और योजनाओं की जानकारी देंगे; जेन-जी प्रदर्शन के बाद फैसला

मोदी सरकार युवाओं से जुड़ने के लिए रोज एक यूनिवर्सिटी में एक केंद्रीय मंत्री भेजने की योजना बना रही है। मंत्री छात्रों से उनकी चिंताओं पर बात करेंगे और देश से जुड़े मुद्दों पर उनका नजरिया समझेंगे। ‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ कार्यक्रम के तहत मंत्री तय यूनिवर्सिटी में जाकर छात्रों से अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वे छात्रों की राय सुनेंगे और खासकर युवाओं व छात्रों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक, इसके जरिए जेन Z से सीधे जुड़ना है। दो केंद्रीय मंत्रियों को जिम्मेदारी सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया को यूनिवर्सिटी और दौरे पर जाने वाले मंत्रियों के साथ तालमेल की जिम्मेदारी दी गई है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भी इस योजना पर चर्चा हुई। हालांकि, मंत्रियों के यूनिवर्सिटी दौरे का पूरा कार्यक्रम अभी सामने नहीं आया है। 20 जुलाई की पुलिस कार्रवाई के बाद विरोध बढ़ा दिल्ली में 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था। इसके बाद सरकार को बड़े विरोध का सामना करना पड़ा और विपक्ष ने संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही में रुकावट डाली। इसके बाद ही 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ था। पीएम ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी किए NEET पेपर लीक पर जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी ने कई बार सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था। इन वीडियो में उन्होंने जेन-जी को पेपर लीक के मुद्दे पर संबोधित किया था। एक वीडियो में पीएम ने उन स्टूडेंट्स को माफ करने की भी बात कही थी जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान उन्हें गाली दी थी। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भागवत बोले- जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त:हमें उनकी बात समझनी चाहिए, उनसे बात नहीं हुई तभी तो आंदोलन हुआ संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को मुंबई में Gen-Z और Gen-अल्फा से 1 घंटे तक संवाद किया। उन्होंने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा, पुरानी पीढ़ी से भी ज्यादा देशभक्त और ईमानदार है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

चुटकियों में होगा ऑफिस का काम, आ गया नया AI फीचर, आपसे पूछे बिना देगा सारे Emails का जवाब

Claude AI टूल आपके ईमेल का जवाब दे सकता है, मैसेज भेज सकता है और फाइलों को मैनेज कर सकता है। यह आपसे पहले पूछे बिना आपकी ओर से जीमेल पर ईमेल भी भेज सकता है। चलिए डिटेल में बताते हैं कैसे और क्या-क्या काम करेगा यह नया फीचर

Continue reading on the app

  Sports

Manav Suthar: मानव सुथार के हाथ में ऐसा क्या है जो उन्हें बनाता है खास?

मानव सुथार ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ कमाल गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट झटके. सुथार ने अपने कोच के साथ खास स्किल्स पर काम किया, साथ ही उनकी कलाई भी श्रीलंका का काल बन गई. Thu, 20 Aug 2026 15:34:34 +0530

  Videos
See all

Liquor ban in Bihar Live:बिहार में खुल गए ठेके? LIVE | NCAER Report | CM Samrat | Sharab Bandi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T10:39:59+00:00

Kanpur News:सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़ों के कारोबार का मालिक,3.15 करोड़ टैक्स की मांग से मचा हड़कंप! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T10:45:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers