Responsive Scrollable Menu

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:कातिल बोला- गुस्से में था, गलती हो गई; निहंगों ने युवकों से उठक-बैठक कराई; परिवार बोला- DC साहब, मरने की परमिशन दे दो

नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर किसानों का अर्धनग्न दिल्ली कूच टलना है। किसानों को केंद्र सरकार के साथ मीटिंग का न्योता मिल गया है। 4 सितंबर को यह मीटिंग फिक्स की गई है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. किसानों को केंद्र से मीटिंग का न्योता, दिल्ली कूच टाला पंजाब-हरियाणा के बीच बने खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को केंद्र सरकार से मीटिंग का न्योता मिल गया है। 4 सितंबर को किसानों और केंद्र सरकार के बीच वार्ता होगी। इनमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी मौजूद रहेंगे। हालांकि, अभी मीटिंग की जगह तय नहीं हुई है। किसानों ने बुधवार (19 अगस्त) को अर्धनग्न होकर दिल्ली कूच करने का ऐलान किया था। जिसके बाद प्रशासन ने ये मीटिंग तय कराई। 3 दिन पहले पंजाब से 55 किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उन्हें खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने रोक दिया था। इसके बाद किसानों की जींद की DC वैशाली शर्मा के साथ दो बार मीटिंग हुई। हालांकि, इसमें कोई हल नहीं निकला। इसके बाद किसानों ने पक्के मोर्चे का ऐलान कर दिया। किसान पंजाब की साइड धरने पर बैठ गए। अब केंद्र से मीटिंग का न्योता मिलने के बाद किसानों ने धरना खत्म कर दिया है। किसान भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 2. बारिश से 3 सड़कें धंसीं, नदी उफान पर, बाढ़ का अलर्ट पंजाब और चंडीगढ़ में आज तेज बारिश का अलर्ट है। चंडीगढ़ में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। यहां बारिश से 3 सड़कें टूट गईं। पठानकोट में रात से बारिश हो रही है। रोपड़ में बाढ़ का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में भी आज भारी बारिश का अलर्ट है। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में एक सड़क धंस गई। वहीं, जलभराव से PGI के बाहर जाम लग गया। भारी बारिश से चंडी पथ, सेक्टर-29 की तरफ सड़क टूट गई। इसके अलावा सेक्टर-9/10 लाइट पॉइंट, सेक्टर-9 की तरफ भी सड़क टूटी है। हिमाचल में हो रही बारिश से नयागांव, चंडीगढ़ और मोहाली से होकर गुजरने वाली पटियाला की राव नदी में ज्यादा पानी आ गया। मोहाली के गांव टांडा और टांडी काने का बाड़ा समेत आसपास के इलाकों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पानी ज्यादा होने के कारण इन इलाकों का चंडीगढ़ से संपर्क टूट गया है। पठानकोट में बुधवार सुबह करीब 70 गांवों को जोड़ने वाले रास्ते पर हिमाचल से अचानक पानी आ गया। जिसके बाद यहां आवाजाही बंद कर दी गई। बच्चे भी स्कूल नहीं जा सके। (पढ़ें पूरी खबर) 3. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में शामिल नहीं होंगे चन्नी दिल्ली में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने दूरी बना ली है। बताया जा रहा है कि जरूरी काम के चलते वह बैठक में शामिल नहीं होंगे। वहीं, पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्पेशल इन्वाइटी के रूप में शामिल होंगे। जबकि, प्रताप सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा और विजयइंदर सिंगला बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि पंजाब कांग्रेस इस समय अंदरूनी गुटबाजी से जूझ रही है और पार्टी नेता पूरी तरह एकजुट नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व के सामने संगठन को मजबूत करने की चुनौती है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. पंजाबी यूनिवर्सिटी में पुलिस-स्टूडेंट्स के बीच झड़प, जमकर धक्कामुक्की पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्रों का अपनी मांगों को लेकर पिछले 7 दिनों से चल रहा धरना मंगलवार रात हिंसक हो गया। वाइस चांसलर (VC) के खिलाफ जागो निकालने के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिससे परिसर में तनाव बढ़ गया। छात्र फीस बढ़ोतरी वापस लेने और मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने वाइस चांसलर के खिलाफ जागो निकालने का आह्वान किया था, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इसकी अनुमति नहीं दी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जब छात्र जागो लेकर आगे बढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। (पढ़ें पूरी खबर) 5. हत्यारा बोला- गुस्सा आ गया था, तो चाकू मारा, गलती हो गई चंडीगढ़ के सेक्टर-26 मंडी में सब्जी लगाने की जगह को लेकर दुकानदार की हत्या करने वाले बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनोद उर्फ डमरू और उसके बेटे प्रियांशु (24) वारदात के बाद फरार थे। पुलिस की लगातार दबिश के बीच दोनों ने आखिरकार पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हालांकि, जिस चाकू से देशराज की हत्या की गई थी, वह अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के सामने कहा, "गलती हो गई, गुस्सा आ गया था। अब पूरी जिंदगी पछताना पड़ेगा।" पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल चाकू की तलाश कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के बाद आरोपियों ने हथियार कहां छिपाया या फेंका था। मृतक देशराज हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले थे। मंडी में सब्जी लगाने की जगह को लेकर उनका विनोद के साथ विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर उन पर चाकू से हमला किया गया। सीने पर दिल के पास किए गए वार से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर) 6. मलेशिया से बंबीहा गैंग के 3 गैंगस्टर डिपोर्ट, ISI से जुड़े पंजाब पुलिस ने बंबीहा गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मलेशिया से गैंग के 3 गुर्गों को डिपोर्ट करवाया है। पुलिस ने जस बेहबल, अजय सिंह और पवनीदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। तीनों पर पंजाब और पड़ोसी राज्यों में रंगदारी, टारगेट किलिंग समेत कई गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक, अजय सिंह और पवनीदीप सिंह लुधियाना में हैंड ग्रेनेड ब्लास्ट की साजिश में भी शामिल रहे हैं। DGP गौरव यादव ने बताया कि तीनों दविंदर बंबीहा गैंग के मलेशिया स्थित प्रमुख गुर्गे थे। इनके खिलाफ हत्या, रंगदारी और विस्फोटक से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, लुधियाना में 2025 में हैंड ग्रेनेड हमला करवाने की साजिश में भी इनकी भूमिका सामने आई थी। इस मामले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने की बात भी जांच में सामने आई है। ADGP काउंटर इंटेलिजेंस अमित प्रसाद ने बताया कि इन आरोपियों को भारत वापस लाने की कार्रवाई महीनों तक चले खुफिया अभियान का नतीजा है। केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर पहले उन्हें मलेशिया में हिरासत में लिया गया। इसके बाद भारत डिपोर्ट करवाया गया। (पढ़ें पूरी खबर) 7. पिज्जा आउटलेट में फायरिंग, 3 सेकेंड में 3 गोलियां चलाईं लुधियाना के पॉश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर में मंगलवार देर रात पिज्जा आउटलेट पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में वारदात की जिम्मेदारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गोपी लहोरिया ग्रुप नाम के पेज ने पोस्ट डालकर ली है। इधर, सामने आए CCTV फुटेज में साफ दिखा है कि हमलावरों ने दुकान में दाखिल होकर महज 3 सेकेंड में लगातार 3 गोलियां दागी थीं। पुलिस अब जहां CCTV के आधार पर शूटरों की तलाश कर रही है, वहीं इस सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की भी जांच में जुट गई है। इंस्टाग्राम पर गोपी लहोरिया ग्रुप के नाम से डाली गई पोस्ट में फायरिंग की सीधी जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा गया है- वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। मैं गोपी लहोरिया, कल रात पिज्जा फ्रॉम मेक्सिको J-ब्लॉक लुधियाना पर जो फायरिंग हुई, वह हमने करवाई है। (पढ़ें पूरी खबर) 8. शराब ठेके के बाहर निहंगों ने युवक पीटे, उठक-बैठक करवाई लुधियाना के गिल रोड पर शराब ठेके के बाहर खुले में शराब पी रहे युवकों को निहंगों ने पीट दिया। उनसे कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई। निहंगों का दल मंगलवार शाम मेन रोड स्थित शराब ठेके के बाहर पहुंचा, जहां कई लोग सड़क किनारे गिलास लेकर शराब पी रहे थे। निहंगों को देखते ही कई लोग मौके से भाग गए, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा युवकों को रोक लिया गया। बाबा प्रगट सिंह खालसा की अगुवाई में निहंगों ने युवकों को खुले में शराब पीने से रोका। निहंगों का कहना है कि ये युवक ठेके के बाहर हुड़दंग मचाते और युवतियों पर फबतियां कसते हैं। इसकी शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं। उन्होंने ठेका संचालक को भी चेतावनी दी कि शराब और डिस्पोजल गिलास देकर लोगों को सड़क पर बैठाकर न पिलाया जाए। घटना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। (पढ़ें पूरी खबर) 9. टंकी पर चढ़ी 3 युवतियां, बोलीं- कूदकर जान दे देंगी बरनाला के जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में बुधवार को 3 युवतियां पानी की 50 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गईं। तीनों ने आरोप लगाया कि 3 युवकों ने शादी का वादा कर उनके साथ संबंध बनाए, लेकिन अब शादी से इनकार कर दिया है। एक युवती ने बताया कि युवक ने रोका (मंगनी) करने के बाद सालभर फिजिकल रिलेशन बनाए, लेकिन बाद में शादी से मना कर दिया। वहीं, दूसरी पीड़िता के अनुसार, युवक कई साल रिलेशन में रहकर रेप करता रहा, लेकिन अब विदेश भाग गया। युवतियों का कहना है कि करीब 2 महीने पहले शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद वे टंकी पर पहुंचीं और चेतावनी दी कि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे नीचे कूद जाएंगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने युवतियों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके… 10. आत्महत्या करने की इजाजत लेने DC ऑफिस पहुंचा परिवार अमृतसर में कर्ज और ब्याज के बोझ से परेशान एक व्यक्ति ने DC कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। पीड़ित प्रिंस सिंह ने मांग की कि या तो उसकी समस्या का समाधान करवाया जाए, या फिर उसे आत्महत्या करने की इजाजत दी जाए। साथ ही उसने अपने परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है। प्रिंस सिंह का कहना है कि वह लंबे समय से कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है और वर्षों से लगातार ब्याज चुका रहा है। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपना मकान और जमीन तक गिरवी रख दी, लेकिन इसके बावजूद उसका कर्ज खत्म नहीं हुआ। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि उसके पास कर्ज चुकाने का कोई साधन नहीं बचा है। उसका आरोप है कि कर्ज देने वाले लोग लगातार उस पर पैसे वापस करने का दबाव बना रहे हैं और उसे धमकियां दी जा रही हैं। प्रिंस सिंह के मुताबिक, कुछ लोग उसका पीछा करते हैं और उसके घर के बाहर खड़े होकर भी धमकियां देते हैं। उसने दावा किया कि उसकी बच्ची का भी पीछा किया जा रहा है, जिससे उसका पूरा परिवार डरा हुआ है। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Continue reading on the app

अनिद्रा का असर नौकरी पर भी, 50 की उम्र के बाद रखना चाहिए खास ख्याल: अध्ययन

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। रात में नींद न आना या फिर 'साउंड स्लीप' से दूरी नौकरीपेशा लोगों के लिए आफत का सबब बन सकती है। रात में खराब या बेहद बाधित नींद का असर सिर्फ अगले दिन की थकान तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे 50 वर्ष की उम्र के बाद कामकाजी जीवन भी करीब नौ महीने तक कम हो सकता है। फिनलैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ तुर्कू के शोधकर्ताओं के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बॉल के 2 टुकड़े कर दिए, पाकिस्तान की मिट्टी पलीद करने के बाद उठाया ये कदम

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पाकिस्तान की पहली पारी को 171 रन पर समेटने के बाद गेंद के दो टुकड़े कर दिए. हेडिंग्ले टेस्ट में ऐसा करने की नौबत क्यों आई? Thu, 20 Aug 2026 08:14:09 +0530

  Videos
See all

भयंकर गुस्से में Netanyahu, सीरिया बॉर्डर पर युद्ध की आहट? | Israel | Turkey Army | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T03:10:04+00:00

America on PoK and Kashmir: आ गई बहुत बड़ी खबर! | Pakistan | India | Breaking News | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T03:12:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers