Vinay Mohan Kwatra ने US अधिकारियों से द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा की
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री एस. पॉल कपूर से मुलाकात कर विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों की द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा की। कपूर, उप सहायक विदेश मंत्री बेथनी पॉलोस मॉरिसन और अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अन्य अधिकारियों ने बुधवार को यहां क्वात्रा के आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की। भारतीय राजदूत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ में कहा, ‘‘सहायक विदेश मंत्री एस. पॉल कपूर और उनकी टीम की ‘इंडिया हाउस’ में मेजबानी करके प्रसन्नता हुई।
हमने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी प्रगति पर चर्चा की।’’ कपूर ने इस महीने की शुरुआत में भारत का दौरा किया था और ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ तथा अमेरिका के ‘नेवल पोस्टग्रेजुएट स्कूल’ की साझेदारी में आयोजित अमेरिका-भारत रणनीतिक संवाद को संबोधित किया था। कपूर ने पांच अगस्त को एक पोस्ट में कहा था, ‘‘नेवल पोस्टग्रेजुएट स्कूल और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के अमेरिका-भारत रणनीतिक संवाद के दौरान क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद), व्यापार, सुरक्षा और ऊर्जा सहयोग समेत विभिन्न क्षेत्रों में हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा कर मुझे खुशी हुई। हम मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने साझा हितों को मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं।
सोने की कीमतों में तूफानी तेजी, अगस्त में 11000 रुपये उछला, आगे क्या होगा?
Gold Price Review: घरेलू मार्केट में सोने का हाजिर भाव जहां इस महीने 11008 रुपये बढ़ चुका है, वहीं इंटरनेशनल मार्केट में यह $4,500 के पर पहुंच गया है। शादियों के लिए सोने के जेवर खरीदने वालों के लिए यह बुरी खबर है तो निवेशकों के लिए अच्छी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Hindustan









