गुजरात बनेगा एडवांस्ड टेक्नोलॉजी हब, CM भूपेंद्र पटेल ने US कंपनियों से की चर्चा
गुजरात को देश का प्रमुख सेमीकंडक्टर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार का प्रयास तेज हो गया है. अमेरिका दौरे के दौरान गुजरात के प्रतिनिधिमंडल ने सैन फ्रांसिस्को में सेमीकंडक्टर, डीप-टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी प्रमुख वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं.
सैन फ्रांसिस्को दौरा पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रतिनिधिमंडल वॉशिंगटन डीसी के लिए रवाना हुए. रवाना होने से पहले प्रतिनिधिमंडल ने सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास का दौरा किया, जहां काउंसल जनरल डॉ. के. श्रीकर रेड्डी ने उनका स्वागत किया.
सेमीकंडक्टर निवेश पर खास जोर
मुख्यमंत्री ने एनेलॉग डिवाइसेज के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के साथ बैठक में सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्थिर इंफ्रास्ट्रक्चर और विश्वस्तरीय मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने वैश्विक कंपनियों को गुजरात के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, नीतिगत सहयोग और कुशल कार्यबल का लाभ उठाकर राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया. एनेलॉग डिवाइसेज के गुजरात में 300 से अधिक पेशेवर काम कर रहे हैं और कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ मिलकर एडवांस्ड सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में योगदान दे रही है.
स्टार्टअप और डीप-टेक सहयोग की संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने टीडीके वेंचर्स के प्रेसिडेंट निकोलस सेवेज के साथ भी मुलाकात की. बैठक में गुजरात के स्टार्टअप, विश्वविद्यालयों, कॉरपोरेट और R&D संस्थानों के साथ सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई. सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मटेरियल, AI आधारित समाधान और डीप-टेक के व्यावसायीकरण को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ.
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने वाधवानी फाउंडेशन के चेयरमेन और फाउंडर रोमेश वाधवानी से मुलाकात की. इसमें स्किल डेवलपमेंट, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग, उद्यमिता, इनोवेशन और रिसर्च कमर्शियलाइजेशन पर सहयोग की चर्चा हुई.
ITI छात्रों को रोजगार से जोड़ने की योजना
बैठक में ITI और डिप्लोमा छात्रों को रोजगार देने वाली कंपनियों से जोड़ने के लिए अगले कुछ महीनों में एक कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी. साथ ही एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेंटर्स के विस्तार और गुजरात में वाधवानी इनोवेशन सेंटर्स स्थापित करने की दिशा में भी सहयोग पर चर्चा हुई.
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वैश्विक कंपनियों और संस्थानों को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2027 में भाग लेने का निमंत्रण दिया. इससे गुजरात में निवेश, तकनीकी साझेदारी और रोजगार के नए अवसर बढ़ाने की उम्मीद है.
'फिल्म की शूटिंग कर घर लौटा तो दुनिया...', पवन सिंह पहली पत्नी की मौत को यादकर फूट-फूटकर रोए
Pawan Singh Emotional Recall Neelam Singh: रियलिटी शो भोजपुरी बवाल (Bhojpuri Bawal) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है. सोशल मीडिया पर शो से जुड़ी कई क्लिप वायरल हो रही हैं, जिसमें भोजपुरी सेलेब्स के अनसुने किस्से और खुलासे सामने आ रहे हैं. इतना ही नहीं शो से जुड़े एक के बाद एक प्रोमो भी सामने आ रहे हैं. अभी हाल ही में एक और प्रोमो जारी हुआ. जिसमें पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह की मौत के बारे में बताते हुए नजर आए. वह उनके बारे में बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगे, इतना नहीं वह जब वह अपनी पत्नी के बारे में बता रहे हैं तो इतने भावुक हो गए कि वह इस बारे में बात करने से मना कर देते हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी की मौत के बारे में क्या कुछ बताया.
'फिल्म की शूटिंग कर घर लौटा तो दुनिया...'
भोजपुरी बवाल के प्रोमो में पवन सिंह अपनी पत्नी की फोटो की आरती उतारते नजर आए. उन्होंने नीलम सिंह की तस्वीर पर फूल-माला भी चढ़ाई. उन्होंने अपनी पत्नी को याद करते हुए कहा कि वह उनकी लाइफ की देवी थीं, जिसे खो दिया. जब तक जीवन रहेगा, वहीं, उनकी जीवन रहेंगी. उन्होंने कहा, 'मैंने अपने जीवन में देवी पाया था. खो दिया. ये हमारे जीवन की देवी जबसे हमें मिलीं. ये हमारे जीवन की देवी थीं, हैं और जब तक हमारे शरीर में जान रहेगा यही हमारी जीवन हैं. मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था. घर-घर आते काफी लेट हो गया. मैं अंदर आया तो देखा कि हॉल का दरवाजा खुला हुआ है. हॉल क्रॉस किया और अपने रूम का दरवाजा खोला, तो देखा कि दुनिया खत्म थी.
पत्नी की मौत को याद कर फूट-फूटफूट कर रोए
जब एक्टर अपनी पत्नी की मौत के बारे में बता रहे होते हैं तो अचानक वह बहुत ज्यादा भावुक हो जाते हैं और फूट-फूटकर रोने लगते हैं. वह अपनी पत्नी को याद कर इतने इमोशनल हो जाते हैं कि उनके मुंह से एक शब्द बाहर नहीं निकलता. जिसके बाद वह कहते हैं कि वह इस बारे में नहीं बोल पाएंगे. पवन सिंह का इमोशनल साइड देखकर उनके फैन्स भी भावुक हो गए हैं. बता दें कि पहली पत्नी की देहांत के बाद पवन सिंह भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह संग रिलेशन में आए, हालांकि दोनों बाद में अलग हो गए. बताया जाता है कि पवन सिंह ने अपनी मां के कहने पर अक्षरा को छोड़कर ज्योति सिंह से शादी की थी. अब सालों बाद पवन सिंह की दूसरी शादी भी टूटने के कगार पर है.
पवन सिंह की पहली पत्नी ने की थी आत्महत्या
पवन सिंह ने नीलम सिंह से 1 दिसंबर 2014 में शादी की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीलम उनके बड़े भाई की साली बताई जाती हैं. हालांकि, उनकी शादी कुछ ही महीनों तक चली थी. करीब तीन महीने बाद मार्च 2015 में नीलम ने आत्महत्या कर ली थीं.
भोजपुरी बवाल में आम्रपाली पर भड़के पवन सिंह
भोजपुरी बवाल के एक अन्य में प्रोमो में पवन सिंह आम्रपाली दुबे पर भड़कते हुए नजर आए. जिसमें नीलम गिरी कहती हुई सुनाई देती है कि पवन जी को नई-नई हीरोइनों के साथ काम करना पसंद है. इस पर आम्रपाली कहती हैं कि वो लड़कियों के शौकीन हैं. भोजपुरी हसीनाओं की गॉसिप सुनकर पवन सिंह भड़क जाते हैं. वो कहते हैं, 'हमको ये सब बिल्कुल पसंद नहीं हैं.' वहीं, दूसरे प्रोमो में आम्रपाली और निरहुआ की दोस्ती में दरार पड़ती दिखी थी, जिसमें निरहुआ कहते सुनाई दिए कि आम्रपाली दुबे बहुत नखरे करती हैं. उनकी बात सुनकर एक्ट्रेस रोने लगती हैं.
ये भी पढ़ें: भारत छोड़कर न्यूयॉर्क में क्यों रह रही हैं अपूर्वा मुखीजा, खुद बताई इंडिया छोड़ने की वजह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








