Responsive Scrollable Menu

26 साल से जेल में बंद दारा सिंह की सजा में छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, समीक्षा बोर्ड से कहा- मामले को लंबा न खींचे

दारा सिंह की सजा में छूट की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस विजय बिश्नोई की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों से अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली.

सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने यह बात आई कि दारा सिंह पिछले करीब 26 साल से जेल में बंद है. उसकी सजा में छूट के मामले पर सजा समीक्षा बोर्ड को फैसला लेना है, लेकिन अभी तक बोर्ड की ओर से कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. कोर्ट ने इस देरी को गंभीरता से लिया और अधिकारियों से जल्द कार्रवाई करने को कहा.

पीठ ने कहा कि किसी कैदी की सजा में छूट के मामले पर विचार करने के लिए तय प्रक्रिया है और संबंधित बोर्ड को उसी प्रक्रिया के तहत समय पर फैसला लेना चाहिए. अदालत ने यह भी ध्यान दिलाया कि इस मामले में जेल विभाग की रिपोर्ट भी अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है. रिपोर्ट के बिना बोर्ड की पूरी प्रक्रिया आगे बढ़ना मुश्किल है.

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सजा समीक्षा बोर्ड से कहा कि वह मामले को और लंबा न खींचे और जल्द अपना फैसला ले. कोर्ट ने साफ किया कि पहले संबंधित प्राधिकरण को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. अगर वहां से समय पर फैसला नहीं आता है तो अदालत को खुद इस मामले में फैसला लेना पड़ सकता है.

देरी को लेकर पीठ ने कड़ा रुख अपनाया

सुनवाई के दौरान पीठ ने देरी को लेकर कड़ा रुख अपनाया. कोर्ट ने कहा कि वह इस तरह की स्थिति को बर्दाश्त नहीं कर सकता. अदालत की टिप्पणी से साफ था कि वह सजा में छूट के आवेदन को लंबे समय तक लंबित रखे जाने से संतुष्ट नहीं है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल दारा सिंह की सजा में छूट को लेकर कोई अंतिम आदेश नहीं दिया है. अदालत ने राज्य सजा समीक्षा बोर्ड को पहले मामले पर फैसला लेने का मौका दिया है. साथ ही संबंधित रिपोर्ट और दस्तावेज जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अगली सुनवाई में स्थिति साफ हो सके.

सजा में छूट का मतलब यह नहीं होता कि किसी कैदी को अपने आप रिहाई का अधिकार मिल जाता है. ऐसे मामलों में संबंधित नियमों के तहत कैदी के आचरण, जेल में बिताई गई अवधि और अन्य जरूरी पहलुओं पर विचार किया जाता है. इसके बाद सक्षम प्राधिकरण तय करता है कि सजा में छूट दी जा सकती है या नहीं.

दारा सिंह का मामला लंबे समय से अदालत के सामने है. अब सुप्रीम कोर्ट की नजर इस बात पर है कि सजा समीक्षा बोर्ड इस मामले में क्या फैसला लेता है और जेल विभाग की रिपोर्ट में क्या जानकारी सामने आती है. कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 2 सितंबर 2026 की तारीख तय की है. उस दिन बोर्ड की ओर से की गई कार्रवाई और उपलब्ध रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट मामले को आगे सुनेगा. फिलहाल अदालत ने राज्य सजा समीक्षा बोर्ड को जल्द फैसला लेने का स्पष्ट निर्देश दिया है.

 

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: Delhi-NCR समेत 21 राज्यों में होगी भारी बारिश! यहां लैंडस्लाइड का खतरा

Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में लगातार मानसून का असर बना हुआ है. मौसम विभाग ने 20 अगस्त को लेकर कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी की चेतावनी जारी की है. उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान समेत 21 राज्यों में मौसम खराब रहने का अनुमान है. कुछ इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक, तेज बारिश के साथ कई जगहों पर बिजली गिरने और वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें बाधित होने की आशंका है ऐसे में लोगों को मौसम का अपडेट देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. 

इन 21 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

20 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. किसानों और मछुआरों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

मौसम में बदलाव की एक वजह उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव क्षेत्र भी है. इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. राजस्थान के आसपास भी निचले क्षोभमंडल स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है.

 यह भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में खरीफ फसल पर मौसम के साथ खाद की मार, किसानों की बढ़ी चिंता

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली में 20 अगस्त को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

UP में तेज बारिश और हवाओं का असर

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. मुजफ्फरनगर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, झांसी, बांदा, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, प्रयागराज, चित्रकूट, देवरिया और गोरखपुर समेत कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है. कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बिहार और झारखंड में भी अलर्ट

बिहार के पटना, गया, बक्सर, सिवान, गोपालगंज, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. यहां हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। पटना में तापमान 34 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. झारखंड में 20 और 21 अगस्त को कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी है. रांची, जमशेदपुर, बोकारो, देवघर, दुमका, हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह, पलामू और खूंटी समेत कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाएं चल सकती हैं.

उत्तराखंड और हिमाचल में लैंडस्लाइड का खतरा

उत्तराखंड में नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, पौड़ी, चंपावत, रुद्रप्रयाग और ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश की चेतावनी है. करीब 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. देहरादून में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

हिमाचल प्रदेश के मंडी, शिमला, सोलन, ऊना, बिलासपुर, चंबा, किन्नौर, हमीरपुर और कांगड़ा में भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बना रहेगा.

जम्मू-कश्मीर में भी बिगड़ेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर के बारामूला, अनंतनाग, रियासी, गांदरबल, कुपवाड़ा, किश्तवाड़, शोपियां, पुंछ, रामबन और बांदीपोरा समेत कई इलाकों में बारिश और आंधी का अनुमान है. यहां 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: देश के 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी, जानें यूपी, बिहार और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम


 

Continue reading on the app

  Sports

भारत-अफगानिस्तान सीरीज में लगेगा FIFA World Cup का तड़का, TV पर देखने का मजा होगा दोगुना!

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जो 13 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है लेकिन सारे मुकाबले भारत में ही खेले ज Thu, 20 Aug 2026 00:52:13 +0530

  Videos
See all

Viral VIdeo: बेटा रेलवे ट्रैक पर लेटा, पिता ने उठाया डंडा! VIDEO वायरल | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T20:11:04+00:00

8 पैर वाला बछड़ा देख मालिक के उड़ गए होश! | #shorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T20:10:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers